मेरा चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए)
(टैक्स को आसान बनाना, एक-एक कदम करके)
(टैक्स को आसान बनाना, एक-एक कदम करके)
मेरे चार्टर्ड अकाउंटेंट (सी.ए.) से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. मैं अपने ई-फ़ाइलिंग खाते में अपने सी.ए. को कैसे जोड़ सकता/सकती हूँ?
आप अपने खाते में लॉगिन करने के बाद उपलब्ध इस सेवा का उपयोग करके अपने ई-फ़ाइलिंग खाते में एक या अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट जोड़ सकते हैं। मेरा सी.ए. सेवा आपको निम्नलिखित कार्य करने की सुविधा प्रदान करती है:
- आपके द्वारा अधिकृत ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर सक्रिय और निष्क्रिय सी.ए. की सूची देखें
- सी.ए. जोड़ें
- सी.ए. को फ़ॉर्म आवंटित करें
- आवंटित फ़ॉर्म वापस लें
- सी.ए. को सक्रिय करें
- सी.ए. को निष्क्रिय करें
2. मेरा सी.ए. सेवा का उपयोग कौन कर सकता है?
निम्नलिखित श्रेणियों में आने वाले ई-फ़ाइलिंग पोर्टल के सभी पंजीकृत उपयोगकर्ता इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं:
- व्यक्ति
- एच.यू.एफ.
- कंपनी, ए.ओ.पी., बी.ओ.आई., ए.जे.पी., न्यास, सरकार, एल.ए. (स्थानीय प्राधिकरण), तथा फ़र्म
- कर कटौतीकर्ता एवं संग्रहकर्ता
3. क्या मैं सी.ए. को आवंटित किए गए फ़ॉर्म वापस ले सकता/सकती हूँ?
हाँ, सी.ए. को आवंटित किए जाने के बाद फ़ॉर्म वापस लिए जा सकते हैं। उपयोगकर्ता सी.ए. को आवंटित किए गए सभी फ़ॉर्म देख सकता है तथा आवश्यकता होने पर उन्हें वापस ले सकता है।
4. मुझे किसी सी.ए. को अधिकृत करने की आवश्यकता क्यों है?
ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर आपकी ओर से कोई फ़ॉर्म फ़ाइल करने अथवा कोई प्रस्तुतीकरण करने से पहले, संबंधित सी.ए. का आपके द्वारा अधिकृत किया जाना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, कुछ वैधानिक फ़ॉर्म ऐसे होते हैं जिनके लिए सी.ए. का प्रमाणीकरण आवश्यक होता है। आप इस सेवा के माध्यम से किसी सी.ए. को जोड़ सकते हैं। आई.टी.आर./फ़ॉर्म जमा करने के लिए संबंधित सी.ए. को जोड़े जाने के अनुरोध को स्वीकार किया जाना आवश्यक है।