टैक्स क्रेडिट बेमेल उपयोगकर्ता पुस्तिका

1. अवलोकन


कर क्रेडिट बेमेल सेवा ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर सभी पंजीकृत उपयोगकर्ताओं (ई.आर.आई. सहित) के लिए उपलब्ध है। इस सेवा के माध्यम से आप संबंधित निर्धारण वर्ष के लिए आयकर विवरणी अपलोड करने के तुरंत बाद अपनी ई-फ़ाइल आयकर विवरणी में कर क्रेडिट से संबंधित विसंगतियों को, रिकॉर्ड की संख्या की किसी भी सीमा के बिना, देख सकते हैं।
यह सेवा आयकर विवरणी फ़ाइल करते समय आपके द्वारा रिपोर्ट की गई स्रोत पर कर कटौती, स्रोत पर कर संग्रह, अग्रिम कर अथवा नियमित निर्धारण कर की राशि में किसी भी प्रकार की विसंगति को प्रदर्शित करती है। यदि कोई विसंगति पाई जाती है, तो आप अपने स्तर पर त्रुटियों का सुधार कर सकते हैं अथवा कर कटौतीकर्ता से टी.डी.एस. विवरणी/फ़ॉर्म, जैसे 24Q, 26Q, 27Q एवं 27EQ में संशोधन करवाकर उन्हें ठीक करवा सकते हैं (या तो सुधार अनुरोध फ़ाइल करके अथवा संशोधित विवरणी फ़ाइल करके)।

2. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आवश्यक शर्तें

  • ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर वैध उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड के साथ पंजीकृत उपयोगकर्ता
  • वैध एवं सक्रिय पैन
  • संबंधित निर्धारण वर्ष (नि.व.) के लिए उस वर्ष के कर क्रेडिट बेमेल की जाँच करने हेतु कम से कम एक आयकर विवरणी फ़ाइल की गई हो।
  • ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर फ़ॉर्म 26AS में टी.डी.एस. और/अथवा टी.सी.एस. तथा/अथवा भुगतान किया गया आयकर प्रदर्शित हो
  • ई.आर.आई. के लिए: ई.आर.आई. को जोड़ा गया हो तथा ई.आर.आई. द्वारा करदाता को क्लाइंट के रूप में जोड़ा गया हो
  • ई.आर.आई. के लिए: ई.आर.आई. की स्थिति सक्रिय हो

3. चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका


3.1. कर क्रेडिट बेमेल देखें

चरण 1: अपने उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड का उपयोग करके ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करें।

Data responsive


चरण 2: अपने डैशबोर्ड पर सेवाएँ > कर क्रेडिट बेमेल पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 3: कर क्रेडिट बेमेल पृष्ठ पर निर्धारण वर्ष (जिसके लिए आप बेमेल का विवरण देखना चाहते हैं) का चयन करें और जमा करें पर क्लिक करें।

Data responsive


नोट: पैन विकल्प के अंतर्गत आपका पैन स्वतः भर दिया जाएगा।

चरण 4: आयकर विवरणी में आपके द्वारा प्रदान किए गए टी.डी.एस. और/अथवा टी.सी.एस. तथा/अथवा भुगतान किए गए आयकर के विवरण और फ़ॉर्म 26AS में परिलक्षित विवरण के बीच की विसंगति प्रदर्शित की जाती है।

Data responsive


नोट:

  • यदि विसंगति के 10 से अधिक रिकॉर्ड हों, तो उन्हें डाउनलोड (पी.डी.एफ./एक्स.एल.एस. प्रारूप में) करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें।
  • यदि विसंगति के 10 या उससे कम रिकॉर्ड हों, तो आप उन्हें कर क्रेडिट बेमेल पृष्ठ पर देख सकते हैं। आप डाउनलोड पर क्लिक करके उन्हें पी.डी.एफ./एक्स.एल.एस. प्रारूप में भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Data responsive


3.2. कर क्रेडिट बेमेल देखें (ई.आर.आई. के लिए)

चरण 1: अपने उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड का उपयोग करके ई-फ़ाइलिंग पोर्टल में लॉगिन करें।

Data responsive


चरण 2: अपने डैशबोर्ड पर सेवाएँ > कर क्रेडिट बेमेल पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 3: कर क्रेडिट बेमेल पृष्ठ पर पैन (जिसका विवरण आप जाँचना चाहते हैं) दर्ज करें, निर्धारण वर्ष (जिसके लिए आप बेमेल विवरण देखना चाहते हैं) का चयन करें और जमा करें पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 4: चयनित पैन के लिए फ़ाइल की गई आयकर विवरणी में प्रदान किए गए टी.डी.एस. और/अथवा टी.सी.एस. तथा/अथवा (टी.डी.एस./टी.सी.एस. के अतिरिक्त) भुगतान किए गए आयकर के विवरण और फ़ॉर्म 26AS में परिलक्षित विवरण के बीच की विसंगति प्रदर्शित की जाती है।

Data responsive

नोट:

  • यदि विसंगति के 10 से अधिक रिकॉर्ड हों, तो उन्हें डाउनलोड (पी.डी.एफ./एक्स.एल.एस. प्रारूप में) करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें।
  • यदि विसंगति के 10 या उससे कम रिकॉर्ड हों, तो आप उन्हें कर क्रेडिट बेमेल पृष्ठ पर देख सकते हैं। आप डाउनलोड पर क्लिक करके उन्हें पी.डी.एफ./एक्स.एल.एस. प्रारूप में भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Data responsive


4. संबंधित विषय