कानूनी फॉर्म फ़ाइल करने के लिए देरी-माफी अनुरोध _उपयोगकर्ता मार्गदर्शिका
1. अवलोकन
कभी-कभी अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण हम निर्धारित समय-सीमा के भीतर आयकर के कानूनी फ़ॉर्म फ़ाइल नहीं कर पाते हैं। ऐसे मामलों में, प्रणाली उस अवधि के लिए कानूनी फ़ॉर्म फ़ाइल करने की अनुमति नहीं देती है।
आयकर के उपयुक्त सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के अधीन। कोई भी व्यक्ति, जो अपने नियंत्रण से परे परिस्थितियों के कारण अपने आयकर के कानूनी फ़ॉर्म फ़ाइल नहीं कर सका हो, आयकर के कानूनी फ़ॉर्म दाखिल कर सकता है।
आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध देरी-माफी अनुरोध की यह सुविधा उन करदाताओं द्वारा उपयोग की जा सकती है, जिन्होंने नियत तिथि से पहले फ़ॉर्म फ़ाइल नहीं किए हैं।
2. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आवश्यक शर्तें
- ई-फाइलिंग पोर्टल पर वैध उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड के साथ पंजीकृत उपयोगकर्ता।
- करदाता ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर कानूनी फॉर्म फ़ाइल नहीं किए।
3. सुविधा के बारे में
3.1. उद्देश्य
इस सुविधा का मूल उद्देश्य उन करदाताओं की सहायता करना है, जिन्हें वास्तविक कठिनाइयों या बाधाओं के कारण अपने आवेदन या दावों को प्रस्तुत करने में विलंब होता है। यह प्रावधान स्वीकार करता है कि विशेष रूप से अप्रत्याशित परिस्थितियों में कर संबंधी समय-सीमाओं का कड़ाई से पालन करना हमेशा संभव नहीं होता।
3.2 इसका उपयोग कौन कर सकता है?
देरी-माफी अनुरोध की इस सुविधा का उपयोग उन करदाताओं द्वारा किया जा सकता है, जिन्होंने नियत तिथि तक फ़ॉर्म फ़ाइल नहीं किए हैं।
4. फ़ॉर्म फ़ाइल करने के लिए देरी-माफी अनुरोध कैसे करें
चरण 1: अपने उपयोगकर्ता आई.डी .और पासवर्ड का उपयोग करके ई-फाइलिंग पोर्टल में लॉगिन करें।
चरण 2: अपने डैशबोर्ड पर 'सेवाएँ' → 'देरी-माफी अनुरोध' पर क्लिक करें।
चरण 3:देरी-माफी अनुरोध पेज पर 'कानूनी फॉर्म के लिए आवेदन' का चयन करें और 'जारी रखें' पर क्लिक करें।
चरण 4: अनुरोध करने के लिए '+देरी-माफी अनुरोध बनाएँ' पर क्लिक करें।
चरण 5: 'नई फाइलिंग शुरू करें' पर क्लिक करें।
चरण 6: आवश्यक जानकारी दर्ज करें (आवासीय स्थिति, फ़ाइल न किए गए फ़ॉर्म से संबंधित विवरण, फ़ॉर्म में हुई देरी का कारण लिखें तथा आवश्यक संलग्नक संलग्न करें)। 'ई-सत्यापन हेतु आगे बढ़ें' पर क्लिक करें।
चरण 7: सत्यापन के लिए उपयुक्त विधि का चयन करें और 'जारी रखें' पर क्लिक करें।
चरण 8: सत्यापन के बाद आपका अनुरोध प्रस्तुत कर दिया जाएगा और एक लेनदेन आईडी जनित होगी। आपको पंजीकृत ईमेल आई.डी. और मोबाइल नंबर पर इसकी पुष्टि भी प्राप्त होगी।
'देरी-माफी अनुरोध देखें' पर क्लिक करके आप देरी-माफी अनुरोध देख सकते हैं।
चरण 9: यहाँ आपके द्वारा किए गए देरी-माफी अनुरोध प्रदर्शित होंगे। देरी-माफी अनुरोध का विवरण देखने के लिए 'विवरण देखें' पर क्लिक करें।
कृपया चेकबॉक्स का चयन करें और 'सेव' पर क्लिक करें।
चरण 10: यहाँ देरी-माफी अनुरोध का विवरण प्रदर्शित होगा। आप 'अनुमोदन पत्र डाउनलोड करें' पर क्लिक करके अनुमोदन पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं।
4. संबंधित विषय