एआईएस - वार्षिक सूचना विवरण

(विस्तृत कर संबंधी जानकारी संक्षेप में)

(विस्तृत कर संबंधी जानकारी संक्षेप में)

Frequently Asked Questions

ए.आई.एस - वार्षिक सूचना विवरण-पत्र

1. वार्षिक सूचना विवरण (ए.आई.एस.) क्या है?

वार्षिक सूचना विवरण (ए.आई.एस.) करदाता के लिए जानकारी का एक समग्र दृष्टिकोण है।

ए.आई.एस. के उद्देश्य हैं:

  • आय की विवरणी फ़ाइल करने से पहले करदाता को संपूर्ण जानकारी प्रदर्शित करता है तथा ऑनलाइन प्रतिक्रिया दर्ज करने की सुविधा प्रदान करता है।
  • स्वैच्छिक अनुपालन को प्रोत्साहित करता है तथा विवरणी की सहज पूर्व‑भराई को समर्थ बनाता है।
  • अवज्ञा को रोकता है

अधिक जानकारी के लिए, लॉगिन करने के बाद ई-फ़ाइल/ए.आई.एस. मेन्यू के अंतर्गत ए.आई.एस. पर जाएँ।

2. वार्षिक सूचना विवरण (ए.आई.एस.) के घटक क्या हैं?

ए.आई.एस. में प्रदर्शित जानकारी दो भागों में विभाजित है:

भाग A- सामान्य जानकारी: भाग‑A आपके संबंध में सामान्य जानकारी प्रदर्शित करता है, जिसमे पैन आंशिक रूप से छिपा आधार संख्या, करदाता का नाम, जन्मतिथि/निगमन/गठन की तिथि, मोबाइल नंबर, ई‑मेल पता तथा करदाता का पता सम्मिलित है।

भाग B - टी.डी.एस./टी.सी.एस.जानकारी: स्रोत पर काटे/संग्रहित किए गए कर से संबंधित जानकारी यहाँ प्रदर्शित की जाती है। टी.डी.एस./टी.सी.एस. की सूचना कोड, सूचना विवरण तथा सूचना मूल्य दिखाया जाता है।

• एस.एफ.टी. जानकारी:  इस शीर्षक के अंतर्गत, निर्दिष्ट वित्तीय लेन‑देन (एस.एफ.टी.) के अंतर्गत रिपोर्टिंग संस्थाओं से प्राप्त जानकारी प्रदर्शित की जाती है। यहाँ एस.एफ.टी. कोड, सूचना विवरण तथा सूचना मूल्य उपलब्ध कराया जाता है।

• करों का भुगतान: वित्तीय वित्तीय वर्ष के दौरान विभिन्न मदों के अंतर्गत किए गए कर भुगतान से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की जाती है, जैसे अग्रिम कर और स्व‑मूल्यांकन कर।

• माँग और प्रतिदाय: आप वित्तीय वर्ष के दौरान उठाई गई माँग और प्रारंभ की गई प्रतिदाय (निर्धारण वर्ष और राशि) का विवरण देख सकेंगे। (माँग से संबंधित विवरण वर्तमान में उपलब्ध नहीं है)।

• अन्य जानकारी: अन्य स्रोतों से प्राप्त जानकारी का विवरण यहाँ प्रदर्शित किया जाता है, जैसे परिशिष्ट‑II वेतन से संबंधित आँकड़े, प्रतिदाय पर ब्याज, बाहरी विदेशी प्रेषण/विदेशी मुद्रा की खरीद आदि।

इसके अतिरिक्त, करदाता ए.आई.एस. में प्रदर्शित जानकारी पर प्रतिक्रिया प्रदान कर सकता है। ए.आई.एस. प्रत्येक अनुभाग (जैसे टी.डी.एस., एस.एफ.टी., अन्य जानकारी) के अंतर्गत रिपोर्ट की गई राशि तथा संशोधित राशि (अर्थात करदाता की प्रतिक्रिया या स्रोत द्वारा करदाता की प्रतिक्रिया की पुष्टि को ध्यान में रखने के बाद की राशि) दोनों प्रदर्शित करता है।

अधिक जानकारी के लिए, लॉगिन करने के बाद ई-फ़ाइल/ए.आई.एस. मेन्यू के अंतर्गत ए.आई.एस. पर जाएँ।

3. क्या आय की विवरणी फ़ाइल करने के लिए करदाता की सभी जानकारियाँ ए.आई.एस. में उपलब्ध हैं?

वार्षिक सूचना विवरण (ए.आई.एस.) में आयकर विभाग के पास वर्तमान में उपलब्ध जानकारी सम्मिलित होती है। करदाता से संबंधित अन्य लेन‑देन भी हो सकते हैं जो वर्तमान में वार्षिक सूचना विवरण (ए.आई.एस.) में प्रदर्शित नहीं हैं। करदाता से अपेक्षा की जाती है कि वह सभी संबंधित जानकारियों की जाँच करे और आयकर विवरणी में पूर्ण एवं सही जानकारी प्रस्तुत करे।

4. ए.आई.एस. के अंतर्गत करदाता सूचना सारांश (टी.आई.एस.) में क्या सम्मिलित होता है?

करदाता सूचना सारांश (टी.आई.एस.) करदाता के लिए सूचना श्रेणीवर संकलित जानकारी का सारांश है। इसमे प्रणाली द्वारा संशाधित मूल्य (अर्थात् पहले से निर्धारत नियमों के आधार पर जानकारी की पुनरावर्ति हटाने के बाद जनरेट मूल्य) और करदाता द्वारा स्वीकार किया गया/स्रोत द्वारा पुष्टि किया गया मूल्य (अर्थात् करदाता की प्रतिक्रिया या स्रोत द्वारा करदाता की प्रतिक्रिया को ध्यान मे रखते हुए तथा प्रणाली द्वारा संशाधित मूल्य) प्रत्येक सूचना श्रेणी (जैसे वेतन, ब्याज, लाभांश आदि) के अंतर्गत प्रदर्शित किया जाटा है। टी.आई.एस. मे करदाता द्वारा स्वीकार की गई/स्रोत द्वारा पुष्टि की गई जानकारी का उपयोग, यदि लागू हो तो विवरणी के पहले भरने के लिए किया जाएगा।

आपको करदाता सूचना सारांश के अंतर्गत विभिन्न विवरण दिखाए जाएँगे जैसे,

  • सूचना प्रवर्ग
  • सिस्टम द्वारा संसाधित मूल्य
  • करदाता द्वारा स्वीकार किया गया/स्रोत द्वारा पुष्टि किया गया मूल्य

इसके अतिरिक्त, किसी सूचना श्रेणी के अंतर्गत निम्नलिखित जानकारी प्रदर्शित की जाती है:

वह भाग जिसके माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई

  • जानकारी का विवरण
  • जानकारी का स्रोत
  • राशि का विवरण
  • राशि (स्रोत द्वारा रिपोर्ट की गई, प्रणाली द्वारा संसाधित, करदाता द्वारा स्वीकार की गई/स्रोत द्वारा पुष्टि की गई)

अधिक जानकारी के लिए, लॉगिन करने के बाद ई-फ़ाइल/ए.आई.एस. मेन्यू के अंतर्गत ए.आई.एस. पर जाएँ।

5. ए.आई.एस. और फ़ॉर्म 26AS (वार्षिक कर विवरण) के बीच क्या अंतर है?

TRACES पोर्टल पर उपलब्ध वार्षिक कर विवरण (फ़ॉर्म 26AS) केवल करदाता से संबंधित टी.डी.एस./टी.सी.एस. के आँकड़े प्रदर्शित करता है। करदाता से संबंधित अन्य विवरण वार्षिक सूचना विवरण (ए.आई.एस.) में उपलब्ध होते हैं। 
ए.आई.एस. करदाता को रिपोर्ट की गई लेन‑देन पर प्रतिक्रिया देने का विकल्प भी प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, सूचना स्रोत स्तर पर लेन‑देन का संकलन भी ए.आई.एस. के अंतर्गत सम्मिलित टीआईएस में प्रदर्शित किया जाता है।
अधिक जानकारी के लिए, लॉगिन करने के बाद ई-फ़ाइल/ए.आई.एस. मेन्यू के अंतर्गत ए.आई.एस. पर जाएँ।

6. मैं वार्षिक सूचना विवरण कैसे देख सकता हूँ?

आप नीचे उल्लिखित चरणों का पालन करके वार्षिक सूचना विवरण की सुविधा तक पहुँच सकते हैं:

  • चरण 1: यू.आर.एल. https://www.incometax.gov.in/ पर लॉगिन करें।
  • चरण 2: लॉगिन करने के बाद, डैशबोर्ड पर वार्षिक सूचना विवरण (ए.आई.एस.) मेन्यू पर क्लिक करें।
  • चरण 3: आगे बढ़ें बटन पर क्लिक करें जिससे आप ए.आई.एस. पोर्टल पर पहुँचेंगे और ए.आई.एस. टाइल पर क्लिक करके वार्षिक सूचना विवरण देखें।

वैकल्पिक रूप से,

  • चरण 1: यू.आर.एल. पर लॉगिन करें https://www.incometax.gov.in/.
  • चरण 2: लॉगिन करने के बाद, ई-फ़ाइल मेन्यू पर क्लिक करें।
  • चरण 3: आयकर विवरणी पर क्लिक करें → ए.आई.एस. देखें।
  • चरण 4: आगे बढ़ें बटन पर क्लिक करें। इससे आपको AIS पोर्टल पर पुनर्निर्देशित किया जाएगा। इसके बाद वार्षिक सूचना विवरण देखने के लिए ए.आई.एस टाइल पर क्लिक करें।

7: क्या मैं ए.आई.एस. में गतिविधि इतिहास देख सकता/सकती हूँ?

हाँ, आप ए.आई.एस. के मुखपृष्ठ पर गतिविधि इतिहास बटन पर क्लिक करके गतिविधि इतिहास देख सकते हैं। यहाँ आपको अनुपालन पोर्टल पर की गई गतिविधियों का सारांश दिखाई देगा। प्रत्येक गतिविधि के लिए सिस्टम द्वारा एक विशिष्ट आई.डी. बनाई जाती है। इस टैब में गतिविधि की तिथि, गतिविधि का विवरण तथा उससे संबंधित जानकारी प्रदर्शित की जाती है।

अधिक जानकारी के लिए, लॉगिन करने के बाद ई-फ़ाइल/AIS मेनू के अंतर्गत ए.आई.एस. पर जाएँ।

8: मैं अपना ए.आई.एस. किन-किन प्रारूपों में डाउनलोड कर सकता/सकती हूँ?

आप वार्षिक सूचना विवरण (ए.आई.एस.) को पी.डी.एफ., जे.एस.ओ.एन. तथा सी.एस.वी. प्रारूपों में डाउनलोड कर सकते हैं।

9: मैं जानकारी पर अपनी प्रतिपुष्टि कैसे प्रस्तुत कर सकता/सकती हूँ?

आप टी.डी.एस./टी.सी.एस. जानकारीएस.एफ़.टी. जानकारी अथवा अन्य जानकारी के अंतर्गत प्रदर्शित सक्रिय जानकारी पर निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपनी प्रतिक्रिया प्रस्तुत कर सकते हैं:

• चरण 1: संबंधित जानकारी पर क्लिक करें। इसके बाद, उस जानकारी के लिए प्रतिपुष्टि कॉलम में दिए गए विकल्प बटन पर क्लिक करें। आपको प्रतिपुष्टि जोड़ें स्क्रीन पर पुनर्निर्देशित कर दिया जाएगा।
• चरण 2: उपयुक्त प्रतिपुष्टि विकल्प चुनें तथा उसके अनुसार प्रतिपुष्टि का विवरण दर्ज करें।
• चरण 3: प्रतिपुष्टि प्रस्तुत करने के लिए जमा करें पर क्लिक करें।

अधिक जानकारी के लिए, लॉगिन करने के बाद e-फ़ाइल/ए.आई.एस. मेनू के अंतर्गत ए.आई.एस. पर जाएँ।

10: प्रतिपुष्टि प्रस्तुत करने के बाद क्या होगा?

ए.आई.एस. की जानकारी पर प्रतिपुष्टि सफलतापूर्वक प्रस्तुत किए जाने के बाद, प्रतिपुष्टि संबंधित जानकारी के साथ प्रदर्शित होगा। जानकारी का संशोधित मान भी रिपोर्ट किए गए मान के साथ दिखाई देगा। साथ ही, गतिविधि इतिहास टैब भी अपडेट हो जाएगा और आप अपडेट विवरण देख सकेंगे।

आप पावती रसीद भी डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रतिपुष्टि प्रस्तुत किए जाने की पुष्टि के लिए ईमेल और एस.एम.एस. भी भेजे जाएँगे।

अधिक जानकारी के लिए, लॉगिन करने के बाद ई-फ़ाइल/ए.आई.एस. मेनू के अंतर्गत ए.आई.एस. पर जाएँ।

11: क्या मुझे ए.आई.एस. प्रतिपुष्टि प्रस्तुत करने पर कोई पुष्टिकरण प्राप्त होगा?

हाँ, ए.आई.एस. की जानकारी पर आपके प्रतिपुष्टि के सफलतापूर्वक प्रस्तुत किए जाने के बाद, गतिविधि इतिहास टैब अपडेट हो जाएगा और आप उसकी पावती रसीद डाउनलोड कर सकेंगे। प्रतिपुष्टि प्रस्तुत किए जाने की पुष्टिकरण के लिए ईमेल और एस.एम.एस. भी भेजे जाएँगे।

12: ए.आई.एस. समेकित प्रतिपुष्टि फ़ाइल क्या है?

ए.आई.एस. समेकित प्रतिपुष्टि फ़ाइल (ए.सी.एफ.) करदाताओं को उनके सभी ए.आई.एस. प्रतिपुष्टि (उन प्रतिपुष्टियों को छोड़कर जिनमें “जानकारी सही है” चुना गया हो) से संबंधित जानकारी एक ही पी.डी.एफ. में देखने की सुविधा प्रदान करती है, जिससे जानकारी को समझना आसान हो जाता है। ए.आई.एस. पर प्रतिपुष्टि प्रस्तुत करने के बाद आप समेकित प्रतिपुष्टि फ़ाइल (पी.डी.एफ.) डाउनलोड कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए, लॉगिन करने के बाद ई-फ़ाइल/ए.आई.एस. मेनू के अंतर्गत ए.आई.एस. पर जाएँ।

13: क्या दिए गए प्रतिपुष्टि को संशोधित करने की संख्या पर कोई सीमा है?

वर्तमान में, पहले से दिए गए प्रतिपुष्टि को संशोधित करने की संख्या पर कोई सीमा नहीं है।

14: क्या मैं ए.आई.एस. में जी.एस.टी. टर्नओवर का सत्यापन कर सकता/सकती हूँ?

हाँ, ए.आई.एस. में जी.एस.टी. टर्नओवर से संबंधित जानकारी सूचना कोड (EXC-GSTR3B) के अंतर्गत प्रदर्शित की जाती है। यह जानकारी ए.आई.एस. के अन्य जानकारी टैब में दिखाई देगी।

15: क्या ए.आई.एस. के लिए कोई वीडियो ट्यूटोरियल उपलब्ध है?

हाँ, ए.आई.एस. के लिए एक जानकारीपूर्ण वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध है। इस वीडियो को यहाँ देखा जा सकता है।

https://www.youtube.com/watch?v=zbGa6uvisBE