सेवा अनुरोध सत्यापित उपयोगकर्ता पुस्तिका

1. अवलोकन


ई.आर.आई. का सेवा अनुरोध सत्यापित करें ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। इस सेवा के माध्यम से आप ई-विवरणी मध्यस्थ द्वारा आपकी ओर से ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर विशिष्ट कार्य करते समय, जिसमें विवरणियाँ और फ़ॉर्म फ़ाइल करना भी शामिल है, जमा किए गए अनुरोध का सत्यापन कर सकेंगे।

ई.आर.आई. अपने ग्राहक की ओर से निम्नलिखित सेवाएँ निष्पादित कर सकते हैं:

  • ग्राहक जोड़ें (पंजीकृत और अपंजीकृत उपयोगकर्ता)
  • ग्राहक सक्रिय करें
  • ग्राहक की वैधता बढ़ाएँ
  • सेवा की वैधता बढ़ाएँ
  • सेवा जोड़ें
  • आई.टी.आर.-V जमा करने में विलंब के लिए विलंब माफी अनुरोध
  • अधिकृत प्रतिनिधि जोड़ें
  • अपनी ओर से कार्य करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति को अधिकृत करें
  • प्रतिनिधि निर्धारिती के रूप में पंजीकरण करें
  • किसी अन्य व्यक्ति की ओर से कार्य करने के लिए पंजीकरण करें
  • आयकर फ़ॉर्म फ़ाइल करें
  • प्रतिदाय पुनः जारी करने का अनुरोध
  • परिशोधन अनुरोध
  • समय-सीमा समाप्त होने के बाद आई.टी.आर. फ़ाइल करने के लिए विलंब माफी अनुरोध
  • बैंक खाते द्वारा सत्यापित संपर्क विवरण के अनुसार प्राथमिक संपर्क विवरण अपडेट करें
  • डीमैट खाते द्वारा सत्यापित संपर्क विवरण के अनुसार प्राथमिक संपर्क विवरण अपडेट करें

केवल आपके ग्राहक द्वारा सत्यापन किए जाने के बाद ही ई.आर.आई. द्वारा जमा किया गया अनुरोध पूरा होगा।

2. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आवश्यक शर्तें

  • मान्य और सक्रिय पैन/टैन
  • किसी ई-विवरणी मध्यस्थ द्वारा अनुरोध शुरू किया गया हो
  • ई.आर.आई. द्वारा जमा किए गए अनुरोध की लेनदेन आई.डी.
  • अनुरोध का सत्यापन करते समय जमा किए गए अनुरोध की लेनदेन आई.डी. मान्य/सक्रिय होनी चाहिए

3. चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका


चरण 1: ई-फ़ाइलिंग पोर्टल के होमपेज पर जाएँ और सेवा अनुरोध सत्यापित करें पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 2: सेवा अनुरोध सत्यापित करें पृष्ठ पर, ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत आपके ईमेल आई.डी. और मोबाइल नंबर पर प्राप्त अनुरोध की लेनदेन आई.डी. और पैन/टैन दर्ज करें। सत्यापित करें पर क्लिक करें।

Data responsive


नोट: यदि आप पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं, तो अनुरोध जमा करते समय ई.आर.आई. द्वारा प्रदान किए गए आपके ईमेल आई.डी. और मोबाइल नंबर पर प्राप्त लेनदेन आई.डी. दर्ज करें।

चरण 3: सफलतापूर्वक सत्यापन होने के बाद, जारी रखें पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 4: सत्यापन का माध्यम ई.आर.आई. द्वारा जमा किए गए अनुरोध के प्रकार पर निर्भर करेगा।

जमा किए गए अनुरोध का प्रकार सत्यापन का माध्यम
  • ग्राहक जोड़ें (पंजीकृत उपयोगकर्ता)
  • ग्राहक सक्रिय करें
  • ग्राहक की वैधता बढ़ाएँ
  • सेवा की वैधता बढ़ाएँ
  • सेवा जोड़ें
  • आई.टी.आर.-V जमा करने में विलंब के लिए विलंब माफी अनुरोध
  • अधिकृत प्रतिनिधि जोड़ें
  • अपनी ओर से कार्य करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति को अधिकृत करें
  • प्रतिनिधि निर्धारिती के रूप में पंजीकरण करें
  • किसी अन्य व्यक्ति की ओर से कार्य करने के लिए पंजीकरण करें
  • बैंक खाते/डीमैट खाते द्वारा सत्यापित संपर्क विवरण के अनुसार प्राथमिक संपर्क विवरण अपडेट करें
ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आई.डी. पर प्राप्त 6 अंकों का ओ.टी.पी.
  • ग्राहक का पंजीकरण करें
  • ग्राहक जोड़ें (अपंजीकृत उपयोगकर्ता)
ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आई.डी. पर प्राप्त दो अलग-अलग 6 अंकों के ओ.टी.पी.
  • आयकर फ़ॉर्म फ़ाइल करें
  • प्रतिदाय पुनः जारी करने का अनुरोध
  • परिशोधन अनुरोध
  • समय-सीमा समाप्त होने के बाद आई.टी.आर. फ़ाइल करने के लिए विलंब माफी अनुरोध

ई-सत्यापन

चरण 5a: 6 अंकों का ओ.टी.पी./ओ.टी.पी.(याँ) दर्ज करें (अधिक जानकारी के लिए चरण 4 में दी गई तालिका देखें)। जारी रखें पर क्लिक करें।

Data responsive


नोट:

  • ओ.टी.पी. केवल 15 मिनट तक ही मान्य होंगे।
  • सही ओ.टी.पी. दर्ज करने के लिए आपको 3 प्रयास मिलेंगे।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित ओ.टी.पी. की वैधता समाप्त होने की उलटी गिनती यह बताती है कि ओ.टी.पी. कब समाप्त होगा।
  • ओ.टी.पी. पुनः भेजें पर क्लिक करने पर नया ओ.टी.पी. जनरेट होकर भेज दिया जाएगा।
  • यदि आप अपंजीकृत उपयोगकर्ता हैं, तो आपको ई.आर.आई. द्वारा ग्राहक के रूप में जोड़े जाने के दौरान प्रदान किए गए आपके ईमेल आई.डी. और मोबाइल नंबर पर प्राप्त दो अलग-अलग 6 अंकों के ओ.टी.पी. दर्ज करने होंगे।

चरण 5b: यदि ई.आर.आई. ने आपकी ओर से आयकर फ़ॉर्म फ़ाइल करने, प्रतिदाय पुनः जारी करने का अनुरोध, परिशोधन अनुरोध या समय-सीमा समाप्त होने के बाद आई.टी.आर. फ़ाइल करने के लिए विलंब माफी अनुरोध जैसी सेवाओं के निष्पादन के लिए अनुरोध किया है, तो आपको उपलब्ध विकल्पों का उपयोग करके अनुरोध का ई-सत्यापन करना होगा।

नोट: अधिक जानकारी के लिए ई-सत्यापन कैसे करें उपयोगकर्ता पुस्तिका देखें।


सत्यापन सफलतापूर्वक होने के बाद, स्क्रीन पर लेनदेन आई.डी. के साथ एक सफलता संदेश प्रदर्शित होगा। कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए लेनदेन आई.डी. नोट कर लें। ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत आपके ईमेल आई.डी. और मोबाइल नंबर पर भी एक पुष्टिकरण संदेश प्राप्त होगा।

Data responsive


4. संबंधित विषय