प्रिय करदाता,
हमें उम्मीद है कि आप स्वस्थ और कुशल होंगे।
आपके द्वारा 31/07/2025 को फ़ाइल की गई आयकर विवरणी (पावती संख्या: 342115580310725) निर्धारण वर्ष 2025 के लिए निर्धारित समय सीमा के बाद सत्यापित की गई है, अतः इसे अमान्य विवरणी माना गया है। हालाँकि, आपको एक बार का अवसर दिया गया है कि आप सत्यापन में हुई देरी के लिए क्षमा-याचना का अनुरोध कर सकते हैं, बशर्ते कि देरी के कारणों पर विचार करते हुए यह आवेदन 31 मई 2026 से पहले किया जाए।
स्थिति: पैन के लिए आई.टी.आर.-वी : ABCD1234E और निर्धारण वर्ष 2025-26 नियत तिथि के बाद प्राप्त हुआ।
प्राप्ति की तिथि: 21-जनवरी-2026
देरी के लिए क्षमा आवेदन की प्रक्रिया:
1. अपनी प्रमाणिक जानकारी के साथ www.incometax.gov.in पर लॉगिन करें।
2. ‘सर्विसेज’ मेनू के अंतर्गत ‘देरी के लिए क्षमा आवेदन’ उप-मेनू पर जाएँ।
3. ‘आई.टी.आर.-वी जमा करने में देरी’ विकल्प चुनें और ‘जारी रखें’ बटन पर क्लिक करें।
4. ‘आई.टी.आर. चुनें’ पर क्लिक करें ताकि ‘देरी के लिए क्षमा आवेदन’ बनाया जा सके।
5. ‘देरी का कारण’ चुनने के बाद ‘जमा करें’ पर क्लिक करें।
यदि आपने पहले ही ई-फ़ाईलिंग वेबसाइट के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक रूप से देरी के लिए क्षमा आवेदन फ़ाइल कर दिया है, तो कृपया इस सूचना को नज़रअंदाज़ करें।
सादर,
केंद्रीकृत प्रसंस्करण केंद्र
आयकर विभाग
बेंगलुरु