प्रतिदाय की स्थिति - उपयोगकर्ता पुस्तिका
1. अवलोकन
आयकर प्रतिदाय का अर्थ है वह प्रतिदाय राशि जो आयकर विभाग द्वारा वापस की जाती है, यदि चुकाए गए कर की राशि वास्तविक देय कर से अधिक हो (चाहे वह टी.डी.एस., टी.सी.एस., अग्रिम कर या स्व-निर्धारण कर के रूप में हो)। कर की गणना आयकर विभाग द्वारा निर्धारण के समय सभी कटौतियों और छूटों पर विचार करते हुए की जाती है।
करदाता द्वारा आयकर विवरणी का ई-सत्यापन किए जाने के बाद ही आयकर विभाग द्वारा प्रतिदाय की प्रक्रिया प्रारंभ की जाती है। सामान्यत, करदाता के खाते में प्रतिदाय जमा होने में लगभग 4 से 5 सप्ताह का समय लगता है। हालाँकि, यदि इस अवधि के दौरान प्रतिदाय प्राप्त नहीं होता है, तो करदाता को आई.टी.आर. में किसी विसंगति से संबंधित सूचना की जाँच करनी चाहिए तथा प्रतिदाय के संबंध में आयकर विभाग द्वारा भेजी गई किसी भी सूचना के लिए अपने ई-मेल की भी जाँच करनी चाहिए। करदाता नीचे दी गई प्रक्रिया के अनुसार ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर भी अपने प्रतिदाय की स्थिति की जाँच कर सकता है।
2. इस सेवा का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक शर्तें
- वैध उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड
- पैन कार्ड आधार नंबर से जुड़ा हुआ हो
- प्रतिदाय का दावा करते हुए आई.टी.आर. फ़ाइल किया गया हो
3. प्रक्रिया/चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका
3.1 प्रतिदाय की स्थिति
चरण 1: ई-फ़ाइलिंग पोर्टल के होमपेज पर जाएँ।

चरण 2: उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड जमा करें।

व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं के लिए, यदि पैन आधार से लिंक नहीं है, तो आपको एक पॉप-अप संदेश दिखाई देगा कि आपका पैन निष्क्रिय कर दिया गया है क्योंकि यह आपके आधार से लिंक नहीं है।
पैन को आधार से लिंक करने के लिए, अभी लिंक करें बटन पर क्लिक करें, अन्यथा जारी रखें पर क्लिक करें।

चरण 3: ई-फ़ाइल टैब पर जाएँ > आयकर रिटर्न > फ़ाइल की गई विवरणियाँ देखें।

चरण 4: अब आप इच्छित निर्धारण वर्ष के लिए प्रतिदाय की स्थिति जाँच सकते हैं।
विवरण देखें पर क्लिक करें और यहाँ आप फ़ाइल किए गए आई.टी.आर. का जीवन-चक्र भी जाँच सकते हैं।

स्थिति 1: जब प्रतिदाय जारी कर दिया गया हो:

स्थिति 2: जब प्रतिदाय का आंशिक समायोजन किया गया हो:

स्थिति 3: जब प्रतिदाय का पूर्ण समायोजन किया गया हो:

स्थिति 4: जब प्रतिदाय असफल हो गया हो:

नोट:यदि आपका पैन निष्क्रिय है, तो आपका प्रतिदाय असफल हो जाएगा और आपको अपने पैन को आधार से लिंक करने के लिए एक चेतावनी संदेश दिखाई देगा।

प्रतिदाय असफल होने के अन्य कारण:
उपरोक्त के अतिरिक्त, आयकर विभाग द्वारा भुगतान हेतु निर्धारित प्रतिदाय निम्नलिखित कारणों से आपके बैंक खाते में जमा होने में असफल हो सकता है:
1. यदि बैंक खाता पूर्व-मान्य नहीं है। तो अब अपने बैंक खाते को पूर्व-मान्य करना अनिवार्य है।
2. बैंक खाते में उल्लिखित नाम पैन कार्ड के विवरण से मेल नहीं खाता है।
3. यदि आई.एफ़.एस.सी. कोड अमान्य है।
4. यदि वह खाता, जिसका आपने आई.टी.आर. में उल्लेख किया है, बंद हो चुका है।