Do not have an account?
Already have an account?

तत्काल ई-पैन - उपयोगकर्ता पुस्तिका

1. अवलोकन

तत्काल ई-पैन सेवा उन सभी व्यक्तिगत करदाताओं के लिए उपलब्ध है, जिन्हें अभी तक स्थायी खाता संख्या (पैन) आवंटित नहीं की गई है, लेकिन उनके पास आधार है। यह एक प्री-लॉगिन सेवा है, जहाँ आप:

  1. आधार तथा आधार से लिंक किए गए अपने मोबाइल नंबर की सहायता से निःशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित पैन प्राप्त करें।
  2. आधार ई-के.वाई.सी. के अनुसार पैन का विवरण अपडेट करें।
  3. पैन के आवंटन / अपडेट होने के पश्चात ई-के.वाई.सी. विवरणों के आधार पर ई-फ़ाइलिंग खाता बनाएँ, तथा
  4. ई-फ़ाइलिंग पोर्टल में लॉग इन करने से पहले अथवा बाद में लंबित ई-पैन अनुरोध की स्थिति जाँचें / ई-पैन डाउनलोड करें।

2. इस सेवा का लाभ लेने के लिए आवश्यक शर्तें

  • ऐसा व्यक्ति जिसे पैन आवंटित नहीं किया गया है
  • मान्य आधार तथा आधार से लिंक गया मोबाइल नंबर
  • अनुरोध की तिथि के अनुसार उपयोगकर्ता अवयस्क न हो; तथा
  • उपयोगकर्ता आयकर अधिनियम की धारा 160 के अंतर्गत प्रतिनिधि निर्धारिती की परिभाषा के अंतर्गत न आता हो

3. चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका


3.1 नया ई-पैन जनरेट करें

चरण 1: ई-फ़ाइलिंग पोर्टल के होमपेज पर जाएँ और तत्काल ई-पैन पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 2: ई-पैन पेज पर, नया ई-पैन प्राप्त करें पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 3: नया ई-पैन प्राप्त करें पेज पर, अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें, मैं पुष्टि करता/करती हूँ कि चेकबॉक्स का चयन करें और जारी रखें पर क्लिक करें।

Data responsive


नोट:

  • यदि आधार पहले से ही किसी मान्य पैन से जुड़ा है, तो निम्नलिखित संदेश प्रदर्शित होता है - दर्ज किया गया आधार नंबर पहले से ही किसी पैन से जुड़ा है।
  • यदि आधार किसी भी मोबाइल नंबर से जुड़ा नहीं है, तो निम्नलिखित संदेश प्रदर्शित होता है- दर्ज किया गया आधार नंबर किसी भी सक्रिय मोबाइल नंबर से जुड़ा नहीं है।


चरण 4: ओ.टी.पी. सत्यापन पेज पर, मैंने सहमति की शर्तें पढ़ ली हैं और आगे बढ़ने के लिए सहमत हूँ पर क्लिक करें। जारी रखें पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 5: ओ.टी.पी. सत्यापन पेज पर, आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6 अंकों का ओ.टी.पी. दर्ज करें, यू.आई.डी.ए.आई. के साथ आधार विवरणों का सत्यापन करने के लिए चेकबॉक्स का चयन करें और जारी रखें पर क्लिक करें।

Data responsive


नोट:

  • ओ.टी.पी. केवल 15 मिनट के लिए मान्य होगा।
  • सही ओ.टी.पी. दर्ज करने के लिए आपके पास 3 प्रयास हैं।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित ओ.टी.पी. समाप्ति उलटी गिनती सूचक आपको बताता है कि ओ.टी.पी. की वैधता कब समाप्त होगी।
  • ओ.टी.पी. पुनः भेजें पर क्लिक करने पर एक नया ओ.टी.पी. जनरेट होकर भेजा जाएगा।


चरण 6: आधार विवरण सत्यापित करें पेज पर, मैं स्वीकार करता/करती हूँ कि चेकबॉक्स का चयन करें और जारी रखें पर क्लिक करें।

Data responsive


नोट:

  • ईमेल आई.डी. (आपके आधार के साथ पंजीकृत) को लिंक करना / सत्यापित करना वैकल्पिक है।
  • यदि आपने आधार में अपनी ईमेल आई.डी. अपडेट की है, लेकिन उसका सत्यापन नहीं हुआ है, तो ईमेल सत्यापित करें पर क्लिक करें। ईमेल आई.डी. सत्यापित करें पेज पर, आधार से लिंक किए गए अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6 अंकों का ओ.टी.पी. दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें।
  • यदि आपने आधार में अपनी ईमेल आई.डी. अपडेट नहीं की है, तो ईमेल आई.डी. लिंक करें पर क्लिक करें। ईमेल आई.डी. सत्यापित करें पेज पर, आधार से लिंक किए गए मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6 अंकों का ओ.टी.पी. दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें।


सफलतापूर्वक जमा किए जाने पर, एक सफलता संदेश प्रदर्शित होता है, जिसमें एक पावती संख्या शामिल होती है। भविष्य के संदर्भ के लिए कृपया पावती आई.डी. नोट कर लें। आपको आधार से लिंक अपने मोबाइल नंबर पर भी एक पुष्टि संदेश प्राप्त होगा।

Data responsive


3.2 आधार ई-के.वाई.सी. के अनुसार पैन विवरण अपडेट करें

चरण 1: ई-फ़ाइलिंग पोर्टल के होमपेज पर जाएँ और तत्काल ई-पैन पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 2: ई-पैन पेज पर, पैन अपडेट करें पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 3: पैन विवरण अपडेट करें पेज पर, अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें, मैं पुष्टि करता/करती हूँ कि चेकबॉक्स का चयन करें और जारी रखें पर क्लिक करें।

Data responsive


नोट:

  • यदि आधार पहले से ही किसी मान्य पैन से लिंक है, तो निम्नलिखित संदेश प्रदर्शित होता है - दर्ज किया गया आधार नंबर पहले से ही किसी पैन से लिंक है।
  • यदि आधार किसी भी मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है, तो निम्नलिखित संदेश प्रदर्शित होता है - दर्ज किया गया आधार नंबर किसी भी सक्रिय मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है।


चरण 4: ओ.टी.पी. सत्यापन पेज पर, आधार के साथ पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6 अंकों का ओ.टी.पी. दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें।

Data responsive


नोट:

  • ओ.टी.पी. केवल 15 मिनट के लिए मान्य होगा।
  • सही ओ.टी.पी. दर्ज करने के लिए आपके पास 3 प्रयास हैं।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित ओ.टी.पी. समाप्ति उलटी गिनती सूचक आपको बताता है कि ओ.टी.पी. कब समाप्त होगा।
  • पुनः ओ.टी.पी. भेजें पर क्लिक करने पर, एक नया ओ.टी.पी. जनरेट होकर भेजा जाएगा।


चरण 5: ओ.टी.पी. सत्यापन के बाद, आधार ई-के.वाई.सी. विवरण तथा पैन के साथ पंजीकृत विवरण प्रदर्शित होते हैं। आधार ई-के.वाई.सी. के अनुसार अपडेट किए जाने वाले विवरणों का चयन करने के लिए संबंधित चेकबॉक्स का चयन करें और जारी रखें पर क्लिक करें।

Data responsive


कृपया ध्यान दें कि आधार विवरणों के अनुसार केवल निम्नलिखित विवरण अपडेट किए जा सकते हैं:

  • फोटो
  • नाम
  • जन्म तिथि (यदि पैन में केवल जन्म वर्ष उपलब्ध है, तो पैन में अपडेट करने से पहले आपको इसे आधार में अपडेट करना होगा)
  • मोबाइल नंबर (यह डिफ़ॉल्ट रूप से अपडेट होता है)
  • ईमेल आई.डी. (पैन विवरण में अपडेट किए जाने हेतु आपको ईमेल आई.डी. का सत्यापन करना होगा)
  • पता


चरण 6: आधार विवरणों के अनुसार अपडेट किए जाने वाले सभी विवरणों का चयन करने के बाद, पुष्टि करें पर क्लिक करें।

Data responsive


पुष्टि किए जाने पर, एक सफलता संदेश पावती संख्या के साथ प्रदर्शित होगा। भविष्य के संदर्भ के लिए कृपया पावती आई.डी. नोट कर लें। आपको आधार से लिंक किए गए अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आई.डी. पर भी एक पुष्टि संदेश प्राप्त होगा।

Data responsive


3.3 लंबित ई-पैन अनुरोध की स्थिति जाँचें / ई-फ़ाइलिंग पोर्टल खाता बनाएँ / ई-पैन डाउनलोड करें

चरण 1: ई-फ़ाइलिंग पोर्टल के होमपेज पर जाएँ और तत्काल ई-पैन पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 2: ई-पैन पेज पर, स्थिति जाँचें / पैन डाउनलोड करें विकल्प पर जारी रखें पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 3: स्थिति जाँचें / पैन डाउनलोड करें पेज पर, अपना 12 अंकों का आधार दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 4: ओ.टी.पी. सत्यापन पेज पर, आधार के साथ पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6 अंकों का ओ.टी.पी. दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें।

Data responsive


नोट:

  • ओ.टी.पी. केवल 15 मिनट के लिए मान्य होगा।
  • सही ओ.टी.पी. दर्ज करने के लिए आपके पास 3 प्रयास हैं।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित ओ.टी.पी. समाप्ति उलटी गिनती सूचक आपको बताता है कि ओ.टी.पी. की वैधता कब समाप्त होगी।
  • पुनः ओ.टी.पी. भेजें पर क्लिक करने पर, एक नया ओ.टी.पी. जनरेट होकर भेजा जाएगा।


चरण 5: आपके ई-पैन अनुरोध की वर्तमान स्थिति पेज पर, आप अपने ई-पैन अनुरोध की स्थिति देख सकेंगे। यदि नया ई-पैन जनरेट और आवंटित किया जा चुका है, तो उसे देखने के लिए ई-पैन देखें पर क्लिक करें या उसकी प्रति डाउनलोड करने के लिए ई-पैन डाउनलोड करें पर क्लिक करें। ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए ई-फ़ाइलिंग खाता बनाएँ पर क्लिक करें।

Data responsive


नोट: यदि आपने अपना ई-पैन जनरेट करते समय अथवा पैन विवरण अपडेट करते समय अपनी ईमेल आई.डी. (आधार के.वाई.सी. के अनुसार) का सत्यापन नहीं किया है, तो पंजीकरण के दौरान ऐसा करना अनिवार्य है।

3.4 ई-पैन डाउनलोड करें – लॉगिन के पश्चात

चरण 1: अपने उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड का उपयोग करके ई-फ़ाइलिंग पोर्टल में लॉग इन करें।

Data responsive


नोट: ई-पैन प्राप्त करने के बाद आपको ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा। सफल पंजीकरण के बाद ही आप पोर्टल में लॉग इन कर सकते हैं। अधिक जानने के लिए  ई-फ़ाइलिंग के लिए पंजीकरण (करदाता) उपयोगकर्ता पुस्तिका देखें।


चरण 2: अपने डैशबोर्ड पर, सेवाएँ > ई-पैन देखें / डाउनलोड करें पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 3: आधार नंबर दर्ज करें पेज पर, अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 4: ओ.टी.पी. सत्यापन पेज पर, आधार के साथ पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6 अंकों का ओ.टी.पी. दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें।

Data responsive


नोट:

  • ओ.टी.पी. केवल 15 मिनट के लिए मान्य होगा।
  • सही ओ.टी.पी. दर्ज करने के लिए आपके पास 3 प्रयास हैं।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित ओ.टी.पी. समाप्ति उलटी गिनती सूचक आपको बताता है कि ओ.टी.पी. की वैधता कब समाप्त होगी।
  • पुनः ओ.टी.पी. भेजें पर क्लिक करने पर, एक नया ओ.टी.पी. जनरेट होकर भेजा जाएगा।


चरण 5: ई-पैन देखें / डाउनलोड करें पेज पर, आप अपने ई-पैन अनुरोध की स्थिति देख सकेंगे। यदि नया ई-पैन जनरेट और आवंटित किया जा चुका है, तो उसे देखने के लिए ई-पैन देखें पर क्लिक करें या उसकी प्रति डाउनलोड करने के लिए ई-पैन डाउनलोड करें पर क्लिक करें।

Data responsive


4. संबंधित विषय