Do not have an account?
Already have an account?

1. क्या मुझे ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर की आवश्यकता है?

ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करने के कई तरीके हैं। पंजीकृत मोबाइल नंबर होना आवश्यक नहीं है। हालांकि, यदि आप अपना ‌‌पासवर्ड भूल जाते हैं, तो पंजीकृत मोबाइल नंबर उपयोगी हो सकता है।

2. क्या मेरा पैन ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत होना चाहिए?

हाँ, पैन ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं है, तो आपको निम्नलिखित संदेश दिखाई देगा - पैन अस्तित्व में नहीं है, कृपया इस पैन को पंजीकृत करें या किसी अन्य पैन के साथ प्रयास करें। यदि पैन से जुड़ा ई-फ़ाइलिंग खाता निष्क्रिय कर दिया गया है, तो कृपया सहायता केंद्र से संपर्क करके इसे फिर से सक्रिय करें।

3. यदि मैं गलत पासव‌र्ड दर्ज करता/करती हूँ, तो क्या मेरा खाता लॉक हो जाएगा?

हाँ, लॉगिन करने के 5 असफल प्रयासों के बाद खाता लॉक हो जाएगा। खाते को “अपने खाते को अनलॉक करें" कार्यविधि का उपयोग करके अनलॉक किया जा सकता है या यह 30 मिनट के बाद अपने-आप अनलॉक हो जाएगा।

4. क्या मुझे ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए अपने पैन को आधार से लिंक करना होगा?

यदि आपका पैन आधार से लिंक नहीं है, तो भी आप ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे, लेकिन आपका एक्सेस सीमित होगा। इसलिए, पैन को आधार से लिंक करने की सलाह दी जाती है।

5. क्या सभी बैंक ई-फ़ाइलिंग खाते में लॉगिन करने के लिए नेट बैंकिंग सुविधा प्रदान करते हैं?

राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त अधिकांश बैंक अपने ग्राहकों के लिए यह सेवा प्रदान करते हैं। हालांकि, सुरक्षित रहने के लिए, बैंक की वेबसाइट की जांच करने या इस संबंध में बैंक से संपर्क करने का सुझाव दिया जाता है। मान्यता प्राप्त बैंकों की सूची नेट बैंकिंग विकल्प पर क्लिक करने के बाद ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध है।

6. मेरे पास ओ.टी.पी. के लिए मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है। मैं अपने ई-फ़ाइलिंग खाते में कैसे लॉगिन कर सकता/सकती हूँ?

ई‑फ़ाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको ओ.टी.पी. की आवश्यकता नहीं है। यदि आपने ‘ई‑फ़ाइलिंग वॉल्ट उच्चतर सुरक्षा’ सेवा के तहत कोई अतिरिक्त सुरक्षा विकल्प सक्रिय किया है, तो लॉगिन करने के लिए आपको नीचे दिए गए तरीकों में से चुने गए दूसरे चरण के प्रमाणीकरण विकल्प का उपयोग करना होगा।

  • बैंक खाते का ई.वी.सी. (यदि आपके पास पहले से ही ई.वी.सी. है), या
  • डीमैट खाते का ई.वी.सी. (यदि आपके पास पहले से ही ई.वी.सी. है), या
  • डी.एस.सी., या
  • पहले से मौजूद आधार ओ.टी.पी.।

7. ई-फ़ाइलिंग वॉल्ट क्या है? यह मेरी किस प्रकार सहायता करता है?

ई-फ़ाइलिंग वॉल्ट विकल्प लॉगिन और पासवर्ड रीसेट के लिए बहु-कारक प्रमाणीकरण प्रदान करता है। आप लॉगिन करते समय प्रमाणीकरण का एक अतिरिक्त चरण प्रदान करने के लिए बैंक खाते का ई.वी.सी., डीमैट खाते का ई.वी.सी. और डी.एस.सी. जैसे कई विकल्पों में से चुन सकते हैं।

8. नए पोर्टल पर लॉगिन सेवा में क्या सुधार किए गए हैं?

नए ई-फ़ाइलिंग पोर्टल में, बिना परेशानी के लॉगिन सुनिश्चित करने के लिए कैप्चा को हटा दिया गया है। फ़िशिंग वेबसाइटों से सुरक्षा के लिए 'सुरक्षित एक्सेस संदेश' जोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त, आप ई-वॉल्ट सुरक्षा का उपयोग करके बहु-कारक प्रमाणीकरण सेट कर सकते हैं।

9. मैं एक व्यक्तिगत करदाता हूं। लॉगिन करने के लिए मेरी उपयोगकर्ता आई.डी. क्या है?

व्यक्तिगत करदाता के लिए उपयोगकर्ता आई.डी. पैन है।

10. सी.ए., ई.आर.आई., बाहरी एजेंसी, आई.टी.डी.आर.ई.आई.एन. उपयोगकर्ता और टी.आई.एन. 2.0 उपयोगकर्ता के लिए उपयोगकर्ता आई.डी. क्या है?

उपरोक्त उपयोगकर्ताओं के लिए उपयोगकर्ता आई.डी. तब जनरेट होती है, जब वे ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकरण करते हैं। संबंधित उपयोगकर्ता आई.डी. इस प्रकार हैं:

  • सी.ए. - ARCA और उसके बाद सी.ए. की 6-अंकीय सदस्यता संख्या।
  • ई.आर.आई. - ERIP और उसके बाद पंजीकरण के दौरान जनरेट हुई 6-अंकीय संख्या।
  • बाहरी एजेंसी - EXTA और उसके बाद पंजीकरण के दौरान जनरेट हुई 6-अंकीय संख्या।
  • ITDREIN उपयोगकर्ता - पंजीकरण के दौरान जनरेट हुई उपयोगकर्ता आई.डी.।
  • टी.आई.एन.2.0 उपयोगकर्ता - TINP और उसके बाद पंजीकरण के दौरान जनरेट हुई 6-अंकीय संख्या।

11. यदि मुझे लगता है कि किसी अनधिकृत व्यक्ति ने मेरे ई-फ़ाइलिंग खाते का उपयोग किया है, तो मैं क्या कर सकता/सकती हूँ?

यदि आपको लगता है कि आपके ई-फ़ाइलिंग खाते के साथ कोई छेड़छाड़ हुई है, या अनधिकृत तरीके से उसका उपयोग किया गया है, तो आप साइबर अपराध के शिकार हो सकते हैं। कृपया पहले कदम के रूप में संबंधित पुलिस या साइबर-सेल अधिकारियों को घटना की सूचना दें। आप भारत सरकार की एक पहल https://cybercrime.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आपराधिक शिकायत / एफ.आई.आर. दर्ज कर सकते हैं, जो पीड़ितों / शिकायतकर्ताओं को ऑनलाइन साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज करने की सुविधा प्रदान करती है। कथित साइबर अपराध से संबंधित कोई भी जानकारी आयकर विभाग द्वारा संबंधित कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ तब साझा की जाएगी, जब उन्हें उनकी जांच की वैधानिक शक्तियों के तहत समन किया जाएगा।

एक सामान्य एहतियात के रूप में, कृपया अपने लॉगिन जानकारी (उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड) या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें।

12.क्या मुझे ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए अपनी उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड की आवश्यकता है?

हाँ, ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड आवश्यक है। नेट बैंकिंग जैसे मामलों में, उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड की आवश्यकता नहीं होती है।

13. यदि मैं अपने ई-फ़ाइलिंग पंजीकृत मोबाइल नंबर को एक्सेस न कर पाऊँ, तो नए पोर्टल पर कैसे लॉगिन करूँ?

आप उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड का उपयोग करके नए पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं और यदि आपने आधार ओ.टी.पी. का उपयोग करके लॉगिन सक्रिय किया है, तो सुनिश्चित करें कि आपका पैन आधार से लिंक है और आधार ओ.टी.पी. जनरेट करने तथा ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपके पास आधार से लिंक मोबाइल नंबर का एक्सेस है।

14. क्या नेट बैंकिंग लॉगिन के लिए कई बैंक खातों का उपयोग किया जा सकता है?

नहीं, नेट बैंकिंग लॉगिन के लिए केवल एक सत्यापित बैंक खाता ही सक्रिय किया जा सकता है। यदि कोई सत्यापित खाता नहीं चुना गया है, तो सिस्टम 'एक्सेस अस्वीकृत' संदेश दिखाएगा।

15.एक्सेस अस्वीकृत होने की समस्या को हल करने के लिए मैं अपनी प्रोफ़ाइल में 'नेट बैंकिंग के माध्यम से लॉगिन' विकल्प को कैसे सक्रिय करूँ?

'एक्सेस अस्वीकृत' समस्या के संबंध में, कृपया अपनी प्रोफ़ाइल अनुभाग में 'मेरा बैंक खाता' में 'नेट बैंकिंग के माध्यम से लॉगिन' विकल्प को सक्रिय करें। इसके सक्रिय होने पर, आप नेट बैंकिंग मोड का उपयोग करके लॉगिन कर सकेंगे।

नेट बैंकिंग लॉगिन सक्रिय करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • अपने खाते में लॉगिन करें
  • प्रोफ़ाइल पर जाएं
  • 'मेरा बैंक खाता जोड़ें' को चुनें
  • नेट बैंकिंग के माध्यम से लॉगिन विकल्प को सक्रिय करें

16. नेट बैंकिंग के लिए ई-वॉल्ट उच्चतर सुरक्षा लॉगिन विकल्प सक्रिय करने के लिए आवश्यक शर्तें क्या हैं?

नेट बैंकिंग के लिए ई-वॉल्ट उच्चतर सुरक्षा लॉगिन विकल्प सक्रिय करने के लिए, आपको सबसे पहले 'नेट बैंकिंग नामांकन द्वारा लॉगिन' विकल्प को सक्षम करना होगा, जो 'मेरा बैंक खाता' स्क्रीन पर उपलब्ध है।

17. यदि नेट बैंकिंग के लिए ई-वॉल्ट उच्चतर सुरक्षा लॉगिन विकल्प पहले से ही सक्रिय है, और ऐसी स्थिति में मैं 'नेट बैंकिंग नामांकन द्वारा लॉगिन' विकल्प को निष्क्रिय कर देता/देती हूँ, तो क्या होगा?

यदि आप 'नेट बैंकिंग नामांकन द्वारा लॉगिन' विकल्प को निष्क्रिय करते हैं, तो आपकी नेट बैंकिंग लॉगिन से जुड़ी सक्रिय सुरक्षा लॉगिन सुविधा समाप्त हो जाएगी। इसे निष्क्रिय करने के बाद, आप इस तरीके का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन नहीं कर पाएंगे। हालांकि, यदि आपने कोई अन्य ई-वॉल्ट लॉगिन विकल्प सक्रिय किया है, तो वह चालू रहेगा।