Do not have an account?
Already have an account?

1. अवलोकन

'मेरी ई.आर.आई. सेवा', ई-फाइलिंग पोर्टल के सभी पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। मेरी 'ई.आर.आई. सेवा' से पंजीकृत उपयोगकर्ता ये कर पाएंगे:

  • ई-विवरणी मध्यस्थ (ई.आर.आई.) जोड़ पाएंगे
  • ई.आर.आई. को सक्रिय/निष्क्रिय कर पाएंगे
  • सक्रिय ई.आर.आई. की मान्यता बढ़ा पाएंगे

2. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए पूर्व-आवश्यक शर्तें

  • ई-फाइलिंग पोर्टल का पंजीकृत उपयोगकर्ता
  • ई-फाइलिंग पोर्टल के साथ पंजीकृत सक्रिय ई.आर.आई. की मान्य ई.आर.आई. उपयोगकर्ता आई.डी.

3. क्रमानुसार गाइड

3.1 ई.आर.आई. जोड़ें

चरण1: अपनी उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड का उपयोग करके ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करें।

Data responsive


चरण 2: अधिकृत सहभागी > मेरा ई-विवरणी मध्यस्थ पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 3: मेरा ई-विवरणी मध्यस्थ पृष्ठ दिखाई देगा। यह, संबंधित टैब (सक्रिय टैब और निष्क्रिय टैब) के अंदर सक्रिय और निष्क्रिय ई.आर.आई., यदि कोई हो, को प्रदर्शित करता है। ई.आर.आई. के विवरण को देखने के लिए ई.आर.आई. का नाम क्लिक किया जा सकता है। ई.आर.आई. जोड़ने की शुरुआत करने के लिए, ई.आर.आई. जोड़ें पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 4: ई.आर.आई. उपयोगकर्ता का नाम, ई.आर.आई. उपयोगकर्ता आई.डी., राज्य और शहर का आवश्यक विवरण दर्ज करें और ई.आर.आई. खोजें पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 5: आपकी खोज मानदंड के लिए प्रासंगिक सभी ई.आर.आई., उनके स्कोर और आई.टी.डी. द्वारा फाइल करने के लिए प्राधिकृत सभी ई.आर.आई. द्वारा दर्ज किए गए कुल प्रत्यागम के बारे में जानकारी के साथ सूची में प्रदर्शित की गई है। अपनी पसंद के ई.आर.आई. के सामने सक्रिय करें पर क्लिक करें.

Data responsive


चरण 6: ई.आर.आई. के लिए एक मान्यता अवधि चुनें और जोड़ें पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 7: चयनित ई.आर.आई. जोड़ने के लिए पुष्टि करें पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 8: ई.आर.आई. के जोड़े जाने पर सफलता संदेश प्रदर्शित किया जाएगा।

Data responsive


मेरा ई-विवरणी मध्यस्थ पृष्ठ में अन्य सेवाएं नीचे वर्णित हैं:

ई.आर.आई. को सक्रिय करें अनुभाग 3.2
ई.आर.आई. निष्क्रिय करें अनुभाग 3.3
ई.आर.आई. की मान्यता बढ़ाएं अनुभाग 3.4

3.2 ई.आर.आई. को सक्रिय करें

चरण 1: मेरा ई-विवरणी मध्यस्थ पृष्ठ में, निष्क्रिय ई.आर.आई. टैब में आवश्यक ई.आर.आई. के सामने सक्रिय करें पर क्लिक करें।
ध्यान दें:
यदि आपके पास एक से अधिक निष्क्रिय ई.आर.आई. हैं, तो आप ई.आर.आई. को नाम से खोजने के लिए खोज सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।

Data responsive


चरण 2: ई.आर.आई. जोड़ें पृष्ठ पर ई.आर.आई. के पूर्वनिर्मित विवरण प्रदर्शित किए गए हैं। ई.आर.आई. के लिए आवश्यक मान्यता अवधि चुनें और जोड़ें पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 3: चयनित ई.आर.आई. जोड़ने के लिए पुष्टि करें पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 4: ई.आर.आई. के जुड़ने पर एक सफलता संदेश प्रदर्शित किया जाएगा।

Data responsive


3.3 ई.आर.आई. को निष्क्रिय करें

चरण 1: मेरा ई-विवरणी मध्यस्थ पृष्ठ पर, ई.आर.आई. की सूची देखने के लिए सक्रिय ई.आर.आई. टैब पर जाएं। आवश्यक ई.आर.आई. के सामने निष्क्रिय करें पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 2: पुष्टि स्क्रीन पर, ई.आर.आई. को निष्क्रिय करने के लिए पुष्टि करें या पिछले पृष्ठ पर वापस जाने के लिए रद्द करें पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 3: जब चुना गया ई.आर.आई. निष्क्रिय कर दिया जाता है तो सफलता संदेश प्रदर्शित होता है।

Data responsive


3.4 ई.आर.आई. की मान्यता बढ़ाएं

चरण 1: आप इस सुविधा का उपयोग करके सक्रिय ई.आर.आई. की मान्यता अवधि बढ़ा सकते हैं। मेरा ई-विवरणी मध्यस्थ पृष्ठ पर, सक्रिय टैब में अपेक्षित ई.आर.आई. के सामने मान्यता बढाएं पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 2:मान्यता बढाएं पृष्ठ में, अपेक्षित मान्यता का चयन या तो दिनांक या अवधि से करें और जारी रखें पर क्लिक करें।

Data responsive


नोट: तिथि में किसी विशिष्ट तिथि से दूसरे तिथि तक मान्यता का उल्लेख किया जाता है जबकि अवधि में किसी विशिष्ट माह से दूसरे माह तक मान्यता का उल्लेख किया जाता है।

चरण 3: सफलता संदेश इस बात की पुष्टि करने के लिए प्रदर्शित किया जाएगा कि ई.आर.आई. की मान्यता अवधि बढ़ा दी गई है।

Data responsive


4. संबंधित विषय

  • लॉग इन करें
  • डैशबोर्ड
  • कार्यसूची
  • उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइल व्यवस्था
  • मेरा सी.ए.
  • प्रतिनिधि के रूप में प्राधिकृत और पंजीकृत करें
  • ई.आर.आई. पंजीकरण