Do not have an account?
Already have an account?

फ़ॉर्म 174

1. अवलोकन

इस प्रपत्र को दाखिल करने का उद्देश्य लाभांश, ब्याज, आयकर अधिनियम, 2025 की धारा 92(2)(k) में उल्लिखित किसी भी राशि तथा भारत में किसी निर्दिष्ट व्यक्ति द्वारा किए गए निवेश से उत्पन्न पूंजीगत लाभ पर 100% कर छूट प्राप्त करना है, चाहे ऐसा निवेश ऋण, शेयर पूंजी अथवा यूनिट के रूप में किया गया हो।

2.इस सेवा का लाभ प्राप्त करने हेतु पूर्वापेक्षाएँ

करदाता ई-फाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत हो।
करदाता के पास ई-फाइलिंग 2.0 पोर्टल का वैध उपयोगकर्ता नाम (पैन) तथा पासवर्ड हो।
पैन डेटाबेस के अनुसार करदाता के पैन की स्थिति "सक्रिय" हो।
डी.एस.सी. मोड के माध्यम से फॉर्म का सत्यापन करने हेतु करदाता के पास वैध डी.एस.सी. होना चाहिए। यह ई-फाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत हो तथा इसकी वैधता समाप्त न हुई हो।

3. फ़ॉर्म के बारे में

3.1 उद्देश्य

इस फ़ॉर्म को दाखिल करने का उद्देश्य लाभांश, ब्याज, आयकर अधिनियम, 2025 की धारा 92(2)(k) में उल्लिखित किसी भी राशि तथा भारत में किसी निर्दिष्ट व्यक्ति द्वारा किए गए निवेश से उत्पन्न पूंजीगत लाभ पर 100 प्रतिशत कर छूट प्राप्त करना है, चाहे उक्त निवेश ऋण, अंश पूंजी अथवा यूनिट के रूप में किया गया हो।

3.2 इसका उपयोग कौन कर सकता है?

फॉर्म 174 आयकर अधिनियम, 2025 की अनुसूची V [तालिका: क्रम संख्या 7, टिप्पणी 5(a)(iii)(D)] के अनुसार पेंशन निधि द्वारा फ़ाइल किया जाता है। ऐसी पेंशन निधि, जिसे इस उद्देश्य हेतु केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना के माध्यम से निर्दिष्ट किया गया हो तथा जो उक्त अधिसूचना में निर्दिष्ट शर्तों को पूर्ण करती हो और निर्धारित अन्य शर्तों का भी अनुपालन करती हो, इस प्रपत्र का उपयोग कर सकती है।

3.3 फ़ॉर्म का संक्षिप्त अवलोकन

फॉर्म 174 में चार अनुभाग हैं:

  1. भाग A - पेंशन निधि से संबंधित ब्यौरा
  2. भाग B - प्रमाणीकरण
  3. संलग्नक
  4. सत्यापन
Data responsive

4. चरणबद्ध मार्गदर्शिका

चरण 1: अपने उपयोगकर्ता आईडी एवं पासवर्ड का उपयोग करके ई-फाइलिंग पोर्टल में लॉग इन करें।

Data responsive

चरण 2: उपयोगकर्ता आईडी (पैन)और पासवर्ड दर्ज करें।

Data responsive

चरण 3: ई-फ़ाइल > आयकर फ़ॉर्म > आयकर फ़ॉर्म फ़ाइल करें, पर जाएँ।

Data responsive

चरण 4: तीन टैब में से आयकर अधिनियम 2025 के अनुसार फ़ॉर्म टैब का चयन करें, फॉर्म 174 को चुनें अथवा खोजें तथा अभी फ़ाइल करें बटन पर क्लिक करें।

Data responsive

चरण 5: पैन सबमिशन मोड तथा फाइलिंग प्रकार की जाँच करें और लागू कर वर्ष (टी. वाई.) का चयन करें तथा आगे बढ़ें बटन पर क्लिक करें।

Data responsive

चरण 6: “आइए प्रारंभ करें” पर क्लिक करें।

Data responsive

चरण 7: "प्रारंभ करें" पर क्लिक करने के पश्चात उपयोगकर्ता पैनल स्क्रीन पर पहुँच जाएगा। आगे बढ़ने हेतु प्रथम पैनल: भाग A - पेंशन निधि से संबंधित विवरण का चयन करें। संबंधित विवरण भरें, उनका सत्यापन करें तथा सेव पर क्लिक करें।

ध्यान दें: कृपया सुनिश्चित करें कि "मेरी प्रोफ़ाइल" सेक्शन में, पते के सहित सभी जरूरी जानकारी मौजूद हो। आप “मेरी प्रोफ़ाइल” हाइपरलिंक पर क्लिक करके, अपनी संपर्क और पते की जानकारी अपडेट कर सकते हैं।

Data responsive

चरण 8: प्रथम पैनल को सेव करने के पश्चात द्वितीय पैनल: भाग B – प्रमाणीकरण संबंधी विवरण का चयन करें।

कृपया चेकबॉक्स पर क्लिक करें तथा सेव पर क्लिक करें।

Data responsive

चरण 9: द्वितीय पैनल को सेव करने के पश्चात तृतीय पैनल: संलग्नक का चयन करें। इस पैनल “संलग्नक” में संबंधित दस्तावेज़ संलग्न करें तथा सेव पर क्लिक करें।

Data responsive

चरण 10: तृतीय पैनल को सेव करने के पश्चात सत्यापन पैनल का चयन करें। सत्यापन पैनल की पुष्टि करें तथा सेव पर क्लिक करें।

Data responsive

चरण 11: सत्यापन पैनल को सेव करने के पश्चात पैनल की स्थिति पूर्ण के रूप में प्रदर्शित होगी, जिसके बाद पूर्वावलोकन बटन सक्रिय हो जाएगा।

Data responsive

चरण 12: पूर्वावलोकन पृष्ठ पर विवरणों का सत्यापन करें तथा ई-सत्यापन हेतु आगे बढ़ें पर क्लिक करें।

टिप्पणी: "डाउनलोड" बटन पर क्लिक करके उपयोगकर्ता पूर्वावलोकन पी.डी.एफ .डाउनलोड कर सकता है तथा ई-सत्यापन से पहले विवरणों का सत्यापन कर सकता है।

Data responsive

चरण 13: ई-सत्यापन हेतु आगे बढ़ें बटन पर क्लिक करने के पश्चात एक पॉपअप पुष्टिकरण प्रदर्शित होगा, जिसमें यह दर्शाया जाएगा कि आप ई-सत्यापन प्रक्रिया आगे बढ़ाना चाहते हैं। यस पर क्लिक करें।

Data responsive

चरण 14: यस पर क्लिक करने के पश्चात आपको ई-वेरिफाई पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित किया जाएगा, जहाँ आप डीएससी/ईवीसी के माध्यम से फॉर्म 174 का सत्यापन कर सकते हैं।

नोट: अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ई-सत्यापन कैसे करें उपयोगकर्ता पुस्तिका देखें।

चरण 15: सफल ई-सत्यापन के बाद, एक सफलता संदेश के साथ-साथ एक लेनदेन आई.डी. और पावती रसीद संख्या प्रदर्शित होती है। कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए लेनदेन आई.डी. और पावती रसीद संख्या नोट कर लें। आपको ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत ईमेल आई.डी.(यों) और मोबाइल संख्या(ओं) पर भी एक पुष्टिकरण संदेश प्राप्त होगा।

डाउनलोड बटन पर क्लिक करके पावती रसीद डाउनलोड करें।

Data responsive

फ़ॉर्म 189 को सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, उपयोगकर्ता अपने डैशबोर्ड पर, आयकर अधिनियम 2025 में, ई-फ़ाइल > आयकर फ़ॉर्म फ़ाइल करें > भरे हुए फ़ॉर्म देखें> भरे हुए फ़ॉर्म देखें टैब पर क्लिक करें।

टिप्पणी: अधिक जानकारी के लिए “भरा हुआ फ़ॉर्म देखें” उपयोगकर्ता पुस्तिका देखें।

5. संबंधित विषय

6. शब्दावली

संक्षिप्त रूप / संक्षेपाक्षर विवरण/पूर्ण रूप
डी.एस.सी. डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण-पत्र
ई.वी.सी. इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन प्रमाणपत्र
ए.आर.एन. पावती रसीद संख्या
पी.वाई. पूर्व वर्ष
एफ.वाई. वित्तीय वर्ष
टी.वाई. कर वर्ष