1. अवलोकन
प्राधिकृत बैंकों के डेबिट कार्ड से कर भुगतान का विकल्प सभी करदाताओं के लिए ई-फाइलिंग पोर्टल https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर उपलब्ध है। इस सेवा के साथ, आप ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर ऑनलाइन कर भुगतान करने के लिए उपलब्ध प्राधिकृत बैंक के डेबिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन (प्री-लॉगइन या पोस्ट-लॉगइन प्रकार से) कर भुगतान कर सकते हैं।
2. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए पूर्वापेक्षाएँ
आप प्री-लॉगिन (ई-फाइलिंग पोर्टल में लॉग इन करने से पहले) या पोस्ट-लॉगिन (ई-फाइलिंग पोर्टल में लॉग इन करने के बाद) माध्यम से "प्राधिकृत बैंकों के डेबिट कार्ड" का इस्तेमाल करके कर भुगतान कर सकते हैं।
|
विकल्प |
पूर्व-आवश्यक शर्तें |
|
प्री-लॉगइन (लॉगइन करने से पूर्व) |
|
|
पोस्ट-लॉगइन (लॉगइन करने के बाद) |
|
महत्वपूर्ण नोट: जिन करदाताओं के पास किसी प्राधिकृत बैंक [डी.जे.1] [डी.एम.जी.2] का डेबिट कार्ड है (जो ई-फाइलिंग पोर्टल पर डेबिट कार्ड से कर भुगतान की सुविधा देते हैं), वे कर भुगतान के लिए इस मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्रकार के माध्यम से कर भुगतान करने के लिए कोई लेन-देन प्रभार/फीस लागू नहीं है। अब तक, ई-फाइलिंग पोर्टल (ई-पे कर सेवा) पर डेबिट कार्ड मोड के माध्यम से कर भुगतान के लिए केनरा बैंक, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, इंडियन बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और पंजाब नैशनल बैंक के डेबिट कार्ड विकल्प प्रदान किया जा रहा है। अन्य बैंकों के लिए, कृपया पेमेंट गेटवे मोड चुनें।
3. चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका
3.1. नया चालान फ़ॉर्म (सी.आर.एन.) जनरेट करने के बाद भुगतान करना – पोस्ट-लॉगइन सेवा
चरण 1:अपने उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड के साथ ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर लॉगइन करें।
चरण 2: डैशबोर्ड पर, ई-फ़ाइल > कर का ई-भुगतान पर क्लिक करें। आपको कर का ई-भुगतान पर ले जाया जाएगा। कर का ई-भुगतान पेज पर, ऑनलाइन कर भुगतान शुरू करने के लिए नया भुगतान विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 3: नया भुगतान पेज पर, आपके लिए प्रयोज्य कर भुगतान टाइल पर आगे बढ़ें पर क्लिक करें।
चरण 4: प्रयोज्य कर भुगतान टाइल का चयन करने के बाद, निर्धारण वर्ष, लघु शीर्ष, अन्य ब्यौरा (जैसा प्रयोज्य हो) चुनें और जारी रखें पर क्लिक करें।
चरण 5: कर ब्रेकअप ब्यौरा जोड़ें पेज पर, कर भुगतान की कुल राशि का ब्रेकअप जोड़ें और जारी रखें पर क्लिक करें।
चरण 6: भुगतान मोड चुनें पेज में, डेबिट कार्ड मोड का चयन करें और विकल्पों में से बैंक का नाम चुनें और जारी रखें पर क्लिक करें।
नोट: कृपया ध्यान दें कि जिन करदाताओं के पास किसी प्राधिकृत बैंक का डेबिट कार्ड है (जो ई-फाइलिंग पोर्टल पर डेबिट कार्ड से कर भुगतान की सुविधा देता है), वे कर भुगतान के लिए इस मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्रकार के माध्यम से कर भुगतान करने के लिए कोई लेन-देन प्रभार/फीस लागू नहीं है। अब तक, ई-फाइलिंग पोर्टल (ई-पे कर सेवा) पर डेबिट कार्ड मोड के माध्यम से कर भुगतान के लिए केनरा बैंक, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, इंडियन बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और पंजाब नैशनल बैंक के डेबिट कार्ड विकल्प प्रदान किया जा रहा है। अन्य बैंकों के लिए, कृपया पेमेंट गेटवे मोड चुनें।
चरण 7: पूर्वावलोकन और भुगतान करें पेज में, ब्यौरा और कर ब्रेकअप विवरण को सत्यापित करें और अभी भुगतान करें पर क्लिक करें।
