इंस्टेंट ई-पैन
(इंस्टेंट ई-पैन – कोई प्रतीक्षा नहीं, कोई चिंता नहीं)
(इंस्टेंट ई-पैन – कोई प्रतीक्षा नहीं, कोई चिंता नहीं)
तत्काल ई-पैन से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. मेरे पास पैन है लेकिन यह गुम हो गया है। क्या मैं आधार से नया ई-पैन ले सकता/सकती हूँ ?
नहीं, इस सेवा का उपयोग तब किया जा सकता है जब आपके पास पैन नहीं हो, किंतु वैध आधार हो और के.वाई.सी. विवरणी अद्यतन की गई हो ।
2. क्या ई-पैन के लिए कोई शुल्क/फीस लगता है?
नहीं, यह पूर्णतया निःशुल्क है।
3. एक तत्काल ई-पैन प्राप्त करने के लिए आवश्यक शर्तें क्या है?
- तत्काल ई-पैन प्राप्त करने के लिए आवश्यक शर्तें:
- एक ऐसा व्यक्ति जिसे पैन आवंटित नहीं किया गया हो
- वैध आधार व मोबाइल नम्बर जो आधार से सम्बद्ध हो
- उपयोगकर्ता आवेदन की तिथि तक नाबालिग नहीं हो;
- उपयोगकर्ता आयकर धारा की प्रतिनिधि निर्धारिती की परिभाषा के अंतर्गत न हो ।
4. मुझे एक नए ई-पैन प्राप्त करने के लिए किस दस्तावेज की आवश्यकता है?
आपको केवल अद्यतन की गई के.वाई.सी.विवरणी संग एक वैध आधार, और आधार से संबद्ध एक वैध मोबाइल नंबर की आवश्यकता है।
5. मुझे एक ई-पैन बनाने की आवश्यकता क्यों है?
आयकर विवरणी भरते समय स्थाई खाता संख्या (पैन) का उल्लेख करना अनिवार्य होता है। यदि आपको एक पैन आवंटित नहीं की गई है तो आप अपना ई-पैन अपने आधार एवम् आपके आधार से पंजीकृत मोबाइल नम्बर की सहायता से बना सकते हैं। ई-पैन बनाना निःशुल्क है, ऑनलाइन प्रक्रिया में आपको किसी भी फॉर्म को भरने की आवश्यकता नहीं होती है।
6. मेरे पैन आवंटन अनुरोध की वर्तमान स्थिति को इस प्रकार अद्यतन किया गया है "पैन आवंटन अनुरोध असफल हो गया है"। मुझे क्या करना चाहिए?
ई-पैन आवंटन की असफलता की स्थिति में, आप पैन के लिए PROTEAN या यू. टी. आई. टी. एस. एल की सहायता से आवेदन कर सकते हैं।
7. मुझे यह कैसे पता चलेगा कि मेरा ई-पैन बनाने का अनुरोध सफलतापूर्वक जमा हो गया है?
एक अभिस्वीकृति आई.डी.के साथ-साथ एक सफल संदेश प्रदर्शित होगा। कृपया अभिस्वीकृति आई. डी. को भविष्य के सन्दर्भ के लिए लिख लें। इसके अलावा, आपको अपने आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर अभिस्वीकृति आई.डी. की एक प्रतिलिपि मिलेगी ।
8. मैं अपने ई-पैन में अपना जन्म तिथि अपडेट नहीं कर पा रहा हूँ। मुझे क्या करना चाहिए?
यदि आपके आधार में सिर्फ आपका जन्म वर्ष उपलब्ध है तो आपको अपने आधार में जन्म की तिथि को अद्यतन करना पड़ेगा और पुनः प्रयास करना पड़ेगा ।
9. क्या विदेशी नागरिक ई-के.वाई.सी. तरीके से पैन के लिए आवेदन कर सकते हैं?
नहीं।
10. यदि ई- के.वाई.सी. के दौरान मेरा आधार प्रमाणीकरण अस्वीकृत हो जाता है तो मुझे क्या करना चाहिए?
आधार प्रमाणीकरण गलत ओ.टी.पी. का प्रयोग करने के कारण अस्वीकृत हो सकता है। सही ओ.टी.पी. डाल कर समस्या का समाधान किया जा सकता है। यदि यह फिर भी अस्वीकृत हो जाता है, तो आपको यू.आई.डी.ए.आई. से सम्पर्क करना पड़ेगा।
11. क्या मुझे के.वाई.सी. आवेदन या आधार कार्ड के साक्ष्य की भौतिक प्रति जमा करने की आवश्यकता है?
यह एक ऑनलाइन प्रक्रिया है। कोई कागज़ी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है।
12. क्या मुझे ई- के.वाई.सी. के लिए एक स्कैन किया गया फोटो, हस्ताक्षर इत्यादि को अपलोड करने की आवश्यकता है?
नहीं।
13. क्या मुझे व्यक्तिगत सत्यापन करने की आवश्यकता है (आई. पी. वी.)?
नहीं। यह प्रक्रिया पूर्णतया ऑनलाइन है। आपको किसी भी केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं है।
14. क्या मुझे एक भौतिक पैन कार्ड मिलेगा?
नहीं। आपको एक ई-पैन जारी की जाएगी जो पैन का एक वैध प्रारूप होता है।
15. मेरा आधार पहले से ही पैन से सम्बद्ध है, क्या मैं तत्काल ई-पैन के लिए आवेदन कर सकता/सकती हूँ?
यदि आपको पहले से पैन आवंटित है जो आपके आधार से जुड़ा हुआ है तो आपको तत्काल ई-पैन के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। अगर आपका आधार किसी गलत पैन से जुड़ा हुआ है, तो आधार को उस पैन से अलग करने के लिए क्षेत्राधिकार निर्धारण अधिकारी (जे.ए.ओ.) के पास अनुरोध जमा करें। अलग होने के बाद तत्काल ई-पैन के लिए अनुरोध जमा करें।
ए.ओ. का सम्पर्क विवरण जानने के लिए देखें:
https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/knowYourJAO
16. मैं तत्काल ई-पैन के लिए आवेदन नहीं कर सकता/सकती हूँ क्योंकि आधार में मेरा नाम/ जन्मतिथि/लिंग गलत है या मेरा आधार नंबर किसी भी सक्रिय मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ नहीं है। मुझे क्या करना चाहिए?
आपको अपनी विवरणी को आधार डेटाबेस में सही करने की आवश्यकता है। आप अपना आधार विवरण यहाँ सही कर सकते है:
•यू.आई.डी.ए.आई, वेबसाइट (https://uidai.gov.in/my-aadhaar/update-aadhaar.html).
प्रश्न/सहायता की स्थिति में, कृपया इस टॉल फ्री नम्बर 18003001947 या 1947 पर सम्पर्क करें।
अपने मोबाइल नम्बर को आधार पर अपडेट करने के लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र जाने की आवश्यकता है।
अस्वीकरण: ये अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न केवल सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है। इस दस्तावेज में कुछ भी कानूनी सलाह शामिल नहीं है।