Do not have an account?
Already have an account?

मेरा बैंक खाता - उपयोगकर्ता पुस्तिका

1. संक्षिप्त परिचय

जिनके पास वैध पैन और वैध बैंक खाता है, ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन के बाद, मेरा बैंक खाता सेवा सभी पंजीकृत करदाताओं के लिए उपलब्ध है। यह सेवा आपको निम्नलिखित सुविधाएँ प्रदान करती है:

  • बैंक खाता जोड़ें और पूर्व-सत्यापित करें।
  • बंद या निष्क्रिय बैंक खाते को हटाएँ।
  • आयकर रिफंड प्राप्त करने तथा नेट बैंकिंग लॉगिन हेतु सत्यापित बैंक खाते को नामित करें।
  • उस बैंक खाते को नामांकन से हटाएँ, जिस खाते में आप रिफंड प्राप्त करना नहीं चाहते।
  • सत्यापित बैंक खाते के लिए ई.वी.सी. सक्रिय या निष्क्रिय करें (केवल व्यक्तिगत करदाताओं तथा केवल ई-फाइलिंग एकीकृत बैंकों के लिए)।
  • जिन बैंक खातों का पूर्व-सत्यापन विफल हो गया है, उनका पुनः सत्यापन करें।

2. इस सेवा का लाभ उठाने हेतु आवश्यक शर्तें

  • ई-फाइलिंग पोर्टल पर वैध यूज़र आई.डी. और पासवर्ड के साथ पंजीकृत उपयोगकर्ता।
  • जिस बैंक खाते का पूर्व-सत्यापन किया जाना है, वह पैन से लिंक होना चाहिए।

 

सेवाएं आवश्यक शर्तें
बैंक खाता जोड़ें और सत्यापित करें

1.खाता पैन से लिंक होना चाहिए।
2.उपयोगकर्ता के पास वैध आई.एफ.एस.सी. और खाता संख्या होनी चाहिए।
3.किसी एक सत्यापन विधि* तक पहुँच होनी चाहिए।

  • ओ.टी.पी. हेतु आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर।
  • बैंक खाता / डीमैट खाते के माध्यम से ई.वी.सी.।
  • नेट बैंकिंग के माध्यम से
  • वैध डी.एस.सी.।

नोट*: सत्यापन के विकल्प उपयोगकर्ता के लॉगिन प्रकार के आधार पर उपलब्ध होते हैं।

बैंक खाता हटाएँ

1.किसी एक सत्यापन विधि* तक पहुँच होनी चाहिए।

  • ओ.टी.पी. हेतु आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर।
  • बैंक खाता / डीमैट खाते के माध्यम से ई.वी.सी.
  • नेट बैंकिंग के माध्यम से
  • वैध डी.एस.सी.

नोट*: सत्यापन के विकल्प उपयोगकर्ता के लॉगिन प्रकार के आधार पर उपलब्ध होते हैं।

रिफंड हेतु बैंक खाते को नामांकित करें या बैंक खाते को नामांकन से हटाएँ

1.सत्यापित बैंक खाता
2.खाते का प्रकार बचत / चालू / नकद क्रेडिट / ओवरड्राफ्ट / नॉन-रेजिडेंट ऑर्डिनरी होना चाहिए।

ई.वी.सी. सक्रिय करें

1.ई-फाइलिंग से एकीकृत बैंकों में से किसी एक में खाता होना चाहिए।
2.प्राथमिक मोबाइल नंबर या ई-मेल आई.डी., बैंक खाते से लिंक किए गए मोबाइल नंबर या ई-मेल आई.डी. के समान होना चाहिए।

 

3. चरणबद्ध मार्गदर्शिका

चरण 1: अपने यूज़र आई.डी. और पासवर्ड का उपयोग करके ई-फाइलिंग पोर्टल में लॉग इन करें।

Data responsive

चरण 2: डैशबोर्ड से मेरी प्रोफाइल पृष्ठ पर जाएँ।

Data responsive

चरण 3: मेरा बैंक खाता पर क्लिक करें।

Data responsive

मेरा बैंक खाता पृष्ठ पर जोड़े गएविफल और हटाए गए बैंक खाते टैब प्रदर्शित होंगे।

Data responsive

मेरा बैंक खाता सेवा के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का उपयोग करने की जानकारी के लिए, निम्नलिखित अनुभाग देखें:

बैंक खाता जोड़ें और पूर्व-सत्यापित करें अनुभाग 3.1 पर जाएँ
बैंक खाता हटाएँ अनुभाग 3.2 पर जाएँ
रिफंड हेतु बैंक खाते को नामांकित करें या बैंक खाते को नामांकन से हटाएँ अनुभाग 3.3 पर जाएँ
ई.वी.सी. सक्रिय और निष्क्रिय करें अनुभाग 3.4 पर जाएँ
बैंक खाते का पुनः सत्यापन करें अनुभाग 3.5 पर जाएँ
नेट बैंकिंग के माध्यम से लॉगिन हेतु बैंक खाते को नामांकित करें अनुभाग 3.6 पर जाएँ

 

3.1 बैंक खाता जोड़ें और पूर्व-सत्यापन करें

पैन / आधार के माध्यम से ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करके

चरण 1: मेरे बैंक खाते पृष्ठ पर बैंक खाता जोड़ें पर क्लिक करें।

Data responsive

चरण 2: बैंक खाता जोड़ें पृष्ठ पर बैंक खाता संख्या दर्ज करें, खाता प्रकार एवं धारक प्रकार का चयन करें तथा आई.एफ.एस.सी. दर्ज करें। आई.एफ.एस.सी.के आधार पर बैंक का नाम एवं शाखा का विवरण स्वतः भर जाएगा। यदि आपका बैंक ई-फाइलिंग प्रणाली के साथ एकीकृत है, तो आपका मोबाइल नंबर एवं ईमेल आई.डी.आपकी ई-फ़ाइलिंग प्रोफ़ाइल से स्वतः प्रदर्शित हो जाएगी और इसमें कोई संशोधन नहीं किया जा सकेगा।

Data responsive

चरण 3: ई-सत्यापन के लिए आगे बढ़ें पर क्लिक करें।

Data responsive

ई-सत्यापन का विकल्प चुनें और जारी रखें पर क्लिक करें।

Data responsive

ओ.टी.पी. दर्ज करें और सत्यापित करें।

Data responsive

सत्यापन अनुरोध सफलतापूर्वक प्रस्तुत किए जाने पर एक सफलता संदेश प्रदर्शित होता है। साथ ही, आपको ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी एक संदेश प्राप्त होगा।

Data responsive

 

Data responsive

3.2 बैंक खाता हटाएँ

चरण 1: वांछित बैंक खाते के लिए एक्शन कॉलम के अंतर्गत बैंक खाता हटाएँ पर क्लिक करें।

 

Data responsive

चरण 2: बैंक खाता हटाने के लिए ड्रॉपडाउन से एक कारण चुनें। यदि आप अन्य चुनते हैं, तो टेक्स्ट बॉक्स में कारण दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें।

Data responsive

चरण 3: ई-सत्यापन का विकल्प चुनें और जारी रखें पर क्लिक करें।

Data responsive

चरण 4: ओ.टी.पी. दर्ज करें और सत्यापित करें।

Data responsive

बैंक खाता सफलतापूर्वक हटाए जाने पर एक सफलता संदेश प्रदर्शित होता है।

Data responsive

आप ‘सत्यापन प्रगति पर है’ स्थिति वाले बैंक खाते को हटा सकते हैं, और हटाने के बाद सही विवरण के साथ उसी बैंक खाते को पुनः जोड़ने का प्रयास कर सकते हैं।

3.3 प्रतिदाय हेतु बैंक खाते को नामांकित करें या नामांकन से बैंक खाता हटाएँ

A. प्रतिदाय के लिए बैंक खाते को नामांकित करें

चरण 1: प्रतिदाय हेतु बैंक खाते को नामांकित करने के लिए, वांछित बैंक खाते के सामने प्रतिदाय के लिए नामांकित करें टॉगल/स्विच (स्विच बाईं ओर स्थित होगा) पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 2: चयनित बैंक खाते को नामांकित करने की पुष्टि के लिए जारी रखें पर क्लिक करें।

Data responsive

सफल होने पर स्विच दाईं ओर चला जाएगा।

Data responsive

 

B. प्रतिदाय हेतु नामांकन से बैंक खाता हटाएँ

चरण 1: प्रतिदाय के लिए नामांकित बैंक खाते को हटाने हेतु, उस बैंक खाते के लिए प्रतिदाय के लिए नामांकित करें टॉगल / स्विच (जो दाईं ओर स्थित होता है) पर क्लिक करें, जिसे आप नामांकन से हटाना चाहते हैं।

Data responsive

चरण 2: चयनित बैंक खाते को नामांकन से हटाने की पुष्टि करने के लिए जारी रखें पर क्लिक करें।

Data responsive

सफल होने पर, स्विच बाईं ओर चला जाएगा।

Data responsive

3.4 ई.वी.सी. को सक्रिय और निष्क्रिय करना

A. ई.वी.सी. सक्रिय करना

चरण 1: जिस बैंक खाते के लिए आप ई.वी.सी.सक्रिय करना चाहते हैं, उसके एक्शन्स कॉलम के अंतर्गत ई.वी.सी. सक्रिय करें पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 2: एक पुष्टि संदेश प्रदर्शित होता है। जारी रखें पर क्लिक करें।

Data responsive

नोट:

  • ई.वी.सी. को केवल एक सत्यापित बैंक खाते के लिए ही सक्रिय किया जा सकता है, यदि निम्नलिखित शर्तें पूरी हों:
  • आपका मोबाइल नंबर या ईमेल आई.डी.बैंक द्वारा सत्यापित होना चाहिए।
  • ई-फाइलिंग में पंजीकृत आपका मोबाइल नंबर वही होना चाहिए जो बैंक द्वारा सत्यापित किया गया है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि दोनों समान हों, या तो अपने ई-फाइलिंग प्रोफाइल में मोबाइल नंबर को बैंक से जुड़े नंबर के अनुसार अपडेट करें, या अपने बैंक में मोबाइल नंबर को ई-फाइलिंग प्रोफाइल में दर्ज नंबर के अनुसार अपडेट करें।
  • ई.वी.सी. किसी अन्य बैंक खाते के लिए सक्रिय नहीं होना चाहिए।
  • आपका बैंक ई-फाइलिंग के साथ एकीकृत होना चाहिए। ई-फाइलिंग के साथ एकीकृत बैंकों की सूची यहां देखी जा सकती है:लॉगिन > मेरी प्रोफ़ाइल > मेरा बैंक खाता > नोट्स अनुभाग में > “बैंकों की सूची” पर क्लिक करें
  • यदि आप केवल अपने बैंक खाते को पूर्व-सत्यापित करना चाहते हैं और ई.वी.सी.सक्रिय नहीं करना चाहते हैं, तो आपके ई-फ़ाइलिंग वाला मोबाइल या ईमेल पता बैंक द्वारा सत्यापित संपर्क विवरण से मेल खाना आवश्यक नहीं है।

यदि उपरोक्त शर्तें पूरी हो जाती हैं, चयनित बैंक खाते के लिए ई.वी.सी. सफलतापूर्वक सक्रिय हो जाता है, और स्थिति को सत्यापित और सक्रिय ई.वी.सी. में अपडेट कर दिया जाता है:

Data responsive

चरण 3: यदि किसी एक बैंक खाते के लिए ई.वी.सी. पहले से सक्रिय है, और आप किसी अन्य बैंक खाते के लिए ई.वी.सी. सक्रिय करने का प्रयास करते हैं, तो एक संदेश प्रदर्शित होता है जो आपको इसकी सूचना देता है। संदेश में जारी रखें पर क्लिक करें, और यदि चरण 2 में निर्दिष्ट शर्तें पूरी होती हैं, तो चयनित बैंक खाते के लिए ई.वी.सी. सक्रिय हो जाएगा। ऐसे मामले में, पहले से सक्रिय बैंक खाते के लिए ई.वी.सी. निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

Data responsive

नोट: यदि आप रद्द करें पर क्लिक करते हैं या संदेश को बंद कर देते हैं, तो ई.वी.सी. मौजूदा बैंक खाते के लिए सक्रिय ही बना रहेगा।

B. ई.वी.सी. निष्क्रिय करना

चरण 1: जिस बैंक खाते के लिए ई.वी.सी. सक्रिय है, उसके एक्शन्स कॉलम के अंतर्गत निष्क्रिय ई.वी.सी. पर क्लिक करें।

Data responsive


चरण 2: एक पुष्टिकरण संदेश प्रदर्शित होगा। जारी रखना पर क्लिक करें।

Data responsive


सफल होने पर, चयनित खाते के लिए ई.वी.सी. निष्क्रिय कर दिया जाएगा, और स्थिति केवल सत्यापित के रूप में अपडेट हो जाती है।

Data responsive

3.5 बैंक खाते का पुनः सत्यापन

चरण 1: यदि किसी बैंक खाते का सत्यापन पहले विफल हो गया है, तो आप उसके विवरण को असफल बैंक खाते टैब में देखेंगे। जिस बैंक खाते का पुनः सत्यापन करना है, उसके लिए एक्शन कॉलम के अंतर्गत पुनःसत्यापन पर क्लिक करें।

यदि आपके बैंक से जुड़े मोबाइल/ईमेल या आपके ई-फाइलिंग प्रोफाइल में कोई अपडेट हुआ है, अथवा आपके खाते का प्रकार/खाते की स्थिति बदल गई है, तो आप जोड़ा गया बैंक खाता भी पुनः सत्यापित कर सकते हैं।

Data responsive

चरण 2: बैंक खाता जोड़ें पेज पर बैंक और संपर्क विवरण पहले से भरे होंगे। बैंक विवरण संपादित किए जा सकेंगे, जबकि संपर्क विवरण संपादित नहीं किए जा सकेंगे। यदि आवश्यक हो तो संपादन योग्य विवरण को अपडेट करें। फिर ई-सत्यापन पर आगे बढ़ने के लिए आगे बढ़ें पर क्लिक करें।

Data responsive

चरण 3: ई-सत्यापन के तरीके का चयन करें।

Data responsive

आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओ.टी.पी. दर्ज करें।

Data responsive

 

Data responsive

सफल होने पर, बैंक खाता जोड़े गए बैंक खाते टैब में जुड़ जाएगा, और स्थिति सत्यापन प्रगति पर है में अपडेट हो जाएगी।

Data responsive

इसके बाद, आपके संपर्क विवरणों का बैंक विवरणों के साथ सत्यापन किया जाएगा। यदि खाते का विवरण बैंक द्वारा सत्यापित हो जाता है, तो आपका बैंक खाता वैध हो जाएगा। आप सत्यापन की स्थिति को जोड़े गए बैंक खाते टैब के स्थिति कॉलम में देख सकते हैं।

Data responsive

यदि सत्यापन फिर भी विफल हो जाता है, तो विफलता के कारण के आधार पर निम्नलिखित कार्रवाई करें (एकीकृत बैंकों के लिए):

विफलता का कारण की जाने वाली कार्रवाई
पैन एवं बैंक खाता आई.एफ.एस.सी. लिंकिंग विफल हो गया बैंक शाखा से संपर्क करके अपने पैन को बैंक खाते से लिंक करें, फिर अनुरोध जमा करने के लिए पुनः सत्यापित पर क्लिक करें। अधिक जानकारी के लिए अपनी शाखा से संपर्क करें।
नाम में असंगति पैन के अनुसार नाम अपडेट करने के लिए बैंक शाखा से संपर्क करें। इसके बाद पुनः सत्यापन करें, विवरण अपडेट करें और पुनः सत्यापन के लिए अनुरोध जमा करें।
बैंक खाता संख्या में असंगति है पुनः सत्यापित पर क्लिक करें, सही बैंक खाता संख्या दर्ज करें और पुनः सत्यापन के लिए अनुरोध जमा करें।
खाता संख्या उपलब्ध नहीं है सही बैंक खाता संख्या जमा करें और पुनः सत्यापन के लिए अनुरोध प्रस्तुत करें।
बैंक खाता बंद / निष्क्रिय है किसी अन्य बैंक खाता संख्या के साथ प्रयास करें। अधिक जानकारी के लिए अपनी बैंक शाखा से संपर्क करें।

यदि कोई खाता गैर-एकीकृत बैंकों में है, तो निम्नलिखित कार्रवाई की जानी चाहिए:

विफलता का कारण की जाने वाली कार्रवाई
पैन बैंक खाते से लिंक नहीं है पैन को बैंक खाते से लिंक करें और अनुरोध जमा करने के लिए पुनः सत्यापित पर क्लिक करें। अधिक जानकारी के लिए अपनी शाखा से संपर्क करें।
पैन में असंगति सही पैन को बैंक खाते से लिंक करें और अनुरोध जमा करने के लिए पुनः सत्यापित पर क्लिक करें। अधिक जानकारी के लिए अपनी शाखा से संपर्क करें।
अमान्य खाता प्रकार पुनः सत्यापित पर क्लिक करें, सही बैंक खाता प्रकार का चयन करें, और सत्यापन के लिए अनुरोध जमा करें।
खाता बंद / निष्क्रिय खाता / विवादित खाता / खाता फ्रीज या अवरुद्ध है किसी अन्य मान्य बैंक खाता संख्या के साथ प्रयास करें। अधिक जानकारी के लिए अपनी शाखा से संपर्क करें।
खाता धारक का नाम अमान्य है पुनः सत्यापित पर क्लिक करें और विवरण अपडेट करें। पैन के अनुसार नाम अपडेट करने के लिए अपनी शाखा से संपर्क करें।

यदि बैंक सत्यापन स्थिति 'सत्यापन नहीं किया जा सकता' दिखाई देती है, तो इसका अर्थ है कि बैंक खाते का विवरण विभाग द्वारा सत्यापित नहीं किया जा सका है, क्योंकि वह बैंक न तो एकीकृत बैंक है और न ही एन.पी.सी.आई. के साथ एकीकृत है। ऐसे मामलों में, आप किसी अन्य बैंक खाते को जोड़ सकते हैं जो एकीकृत बैंक (आर.बी.आई. सूची के अनुसार) हो या एन.पी.सी.आई. के साथ एकीकृत बैंक हो।

3.6 नेट बैंकिंग के माध्यम से लॉगिन के लिए एक सत्यापित बैंक खाते को नामित करना

चरण 1: नेट बैंकिंग के माध्यम से लॉगिन के लिए नामित करें, बटन को सक्रिय करें।

Data responsive

चरण 2: जारी रखें पर क्लिक करें।

Data responsive

चरण 3: अब बैंक खाता नेट बैंकिंग के माध्यम से लॉगिन के लिए नामित हो गया है।

Data responsive

4. संबंधित विषय