"प्रिय कर दाता,
विषय: परिपत्र संख्या 2/2024 तिथि 5 मार्च 2024 के संदर्भ में निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए लागू फ़ॉर्म में लेखा परीक्षा रिपोर्ट फ़ाइल करना
पैनः AABTM3800D
डी.आई.एन.: सी.पी.सी./2324/916063220260124
निर्धारण वर्ष: 2023-24
ट्रस्ट/संस्थान ने निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए आय की विवरणी आई.टी.आर.-7 में फ़ाइल की है। 31.10.2023 को फ़ाइल लेखा परीक्षा रिपोर्ट फ़ॉर्म 10B में है। फ़ॉर्म 10B में फ़ाइल लेखा परीक्षा रिपोर्ट आपके मामले में लागू नहीं है।
आयकर नियम 1961 के नियम 16CC /नियम 17B के अनुसार, आपको फ़ॉर्म 10BB में लेखा परीक्षा रिपोर्ट फ़ाइल करना आवश्यक था।
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने परिपत्र संख्या 2/2024 तिथि 05.03.2024 के माध्यम से उन ट्रस्टों/संस्थानों को अनुमति दी है, जिन्होंने 31 अक्टूबर 2023 को या उससे पहले फ़ॉर्म 10B में लेखा परीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की है जहां फ़ॉर्म 10BB लागू था और इसके विपरीत, 31.03.2024 को या उससे पहले सही फ़ॉर्म में लेखा परीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करने की अनुमति दी है।
चूँकि, निर्धारित फ़ॉर्म में लेखा परीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर, दावा की गई छूट को नकार दिया जाएगा, इसलिए आपसे अनुरोध है कि 31.03.2024 से पहले लागू फ़ॉर्म में लेखा परीक्षा रिपोर्ट फ़ाइल करें।
एन सयिराज, आई.आर.एस
उप आयकर निदेशक, सी.पी.सी.,
बेंगलुरु
यह सूचना कंप्यूटर से जेनरेट होती है और इसमें हस्ताक्षर नहीं हो सकता है। ईमेल द्वारा भेजे जाने पर, इस पर आयकर विभाग - सी.पी.सी. के डिजिटल हस्ताक्षर होते हैं, जो सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत प्रमाणित प्राधिकारी से प्राप्त किया जाता है। किसी भी प्रश्न के लिए कृपया 1800 103 0025, 1800 419 0025पर संपर्क करें। अंतर्राष्ट्रीय कॉल करने वालों के लिए +91-80-46122000, +91-80-61464700"
ई-फ़ाईलिंग और केंद्रीकृत प्रसंस्करण केंद्र
आयकर विवरणी या फॉर्म और अन्य मूल्य वर्धित सेवाओं की ई-फ़ाईलिंग और सूचना, सुधार, प्रतिदाय और अन्य आयकर प्रसंस्करण से संबंधित प्रश्न
1800 103 0025 (or)
1800 419 0025
+91-80-46122000
+91-80-61464700
08:00 बजे से - 20:00 बजे तक
(सोमवार से शुक्रवार)
कर सूचना नेटवर्क - एन.एस.डी.एल.
एन.एस.डी.एल. के माध्यम से जारी करने/अपडेट करने के लिए पैन और टैन आवेदन से संबंधित प्रश्न
+91-20-27218080
07:00 बजे से - 23:00 बजे तक
(सभी दिन)
ए.आई.एस. और रिपोर्टिंग पोर्टल
ए.आई.एस., टी.आई.एस., एस.एफ़.टी. प्रारम्भिक प्रतिक्रिया, ई-अभियान या ई-सत्यापन पर प्रतिक्रिया से संबंधित प्रश्न
1800 103 4215
09:30 बजे से - 18:00 बजे तक
(सोमवार से शुक्रवार)