निर्धारण वर्ष 2026-27 के लिए स्थानीय प्राधिकारी के लिए लागू विवरणी और फ़ॉर्म
अस्वीकरण:इस पृष्ठ की सामग्री केवल अवलोकन / सामान्य मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए है और यह संपूर्ण नहीं है।
संपूर्ण विवरण और दिशानिर्देशों के लिए, कृपया आयकर अधिनियम, 1961, फ़ॉर्म, नियमों और अधिसूचनाओं का संदर्भ लें।
आयकर अधिनियम, 1961 के प्रयोजन के लिए धारा 2(31) के अनुसार व्यक्ति में अन्य बातों के साथ-साथ स्थानीय प्राधिकारी शामिल है।
धारा 10(20) के प्रयोजन के लिए, जो कुछ शर्तों के अधीन स्थानीय प्राधिकारी की आय में छूट का प्रावधान करती है, 'स्थानीय प्राधिकारी' अभिव्यक्ति से अभिप्राय है- (i) पंचायत, जैसा कि संविधान के अनुच्छेद 243 के खंड (d) में निर्दिष्ट है; या (ii) नगरपालिका, जैसा कि संविधान के अनुच्छेद 243P के खंड (e) में निर्दिष्ट है; या (iii) नगरपालिका समिति और जिला बोर्ड जो किसी नगरपालिका या स्थानीय निधि के नियंत्रण या प्रबंधन के लिए कानूनी रूप से हकदार हैं या जिन्हें सरकार द्वारा यह कार्य सौंपा गया है; या (iv) छावनी परिषद, जैसा कि छावनी अधिनियम, 1924 (1924 का 2) की धारा 3 में परिभाषित है।
यह फ़ॉर्म ऐसे व्यक्ति द्वारा उपयोग किया जा सकता है जो:
- फर्म
- सीमित देयता भागीदारी (एल.एल.पी.)
- व्यक्तियों की समिति (ए.ओ.पी.)
- व्यक्तियों का निकाय (बी.ओ.आई.)
- आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 2(31) के खंड (vii) में निर्दिष्ट कृत्रिम विधिक व्यक्ति (ए.जे.पी.)
- आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 2(31) के खंड (vi) में निर्दिष्ट स्थानीय प्राधिकारी
- आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 160(1)(iii) या (iv) में निर्दिष्ट प्रतिनिधि निर्धारिती
- सहकारी समिति
- सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के अधीन या किसी राज्य की किसी अन्य विधि के अधीन पंजीकृत सोसाइटी,
- प्रपत्र आई.टी.आर.-7 दाखिल करने के लिए पात्र न्यासों के अलावा अन्य न्यास
- मृत व्यक्ति की सम्पदा
- दिवालिया व्यक्ति की सम्पदा
- आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 139(4E) में निर्दिष्ट व्यवसाय न्यास
- आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 139(4F) में निर्दिष्ट निवेश निधि
|
|
नोट:हालांकि, जिस व्यक्ति के लिए आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 139(4A) या 139(4B) या 139(4D) के तहत आय की विवरणी दाखिल करना आवश्यक है, वह इस फ़ॉर्म का उपयोग नहीं करेगा। |
कंपनियों सहित उन व्यक्तियों के लिए लागू जिन्हें आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 139 (4A) या धारा 139 (4B) या धारा 139 (4C) या धारा 139 (4D) के तहत विवरणी प्रस्तुत करना आवश्यक है।
|
139(4A) – पूर्णतः / अंशतः धर्मार्थ या धार्मिक प्रयोजन के लिए न्यास के अधीन धारित सम्पत्ति से व्युत्पन्न आय |
139(4B) – प्रत्येक राजनीतिक दल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी |
139(4C) – आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 10 में उल्लिखित विभिन्न संस्थाएँ, जैसे अनुसंधान संघ, समाचार एजेंसी आदि। |
139(4D) – आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 35 में निर्दिष्ट विश्वविद्यालय, महाविद्यालय या अन्य संस्थान |
|
|
नोट:व्यक्तियों का वह प्रवर्ग जिसकी आय आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 10 के विभिन्न खंडों के तहत बिना शर्त छूट प्राप्त है और जिन्हें आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 139 के उपबंधों के तहत अपनी आय की विवरणी प्रस्तुत करना अनिवार्य रूप से आवश्यक नहीं है, वे विवरणी फ़ाइल करने के लिए इस फ़ॉर्म का उपयोग कर सकते हैं (उदाहरण के लिए - स्थानीय प्राधिकारी)। |
आयकर अधिनियम, 1961 के अनुसार लागू फ़ॉर्म
|
नोट:(अग्रिम कर/स्वतः निर्धारण कर, प्रतिदाय के विवरण, एस.एफ़.टी. संव्यवहार, आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 194 IA, 194 IB, 194M के तहत टी.डी.एस.: टी.डी.एस. व्यतिक्रम) के संबंध में जानकारी जो 26AS में उपलब्ध थी, अब ए.आई.एस. में उपलब्ध है।
|
|
|
निर्धारण वर्ष 2026-27 के लिए स्थानीय प्राधिकारी हेतु कर स्लैब
निर्धारण वर्ष 2026-27 के लिए, एक स्थानीय प्राधिकारी पर 30% की दर से कर देय है।
अधिभार, सीमांत राहत और स्वास्थ्य एवं शिक्षा उपकर
|
|
|
आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 10(20) के तहत छूट / कुल आय में शामिल नहीं की जाने वाली आय:
किसी स्थानीय प्राधिकारी की वह आय जो 'गृह संपत्ति से आय', 'पूंजीगत लाभ' या 'अन्य स्रोतों से आय' शीर्ष के अंतर्गत प्रभार्य है, या उसके द्वारा चलाए जा रहे किसी ऐसे व्यापार या व्यवसाय से होने वाली आय जो उसके अपने अधिकार क्षेत्र के भीतर किसी वस्तु या सेवा (जल या बिजली को छोड़कर) की आपूर्ति से, अथवा अपने अधिकार क्षेत्र के भीतर या बाहर जल या बिजली की आपूर्ति से उपार्जित या उत्पन्न होती है।
निवेश / भुगतान / आय जिन पर कर लाभ उपलब्ध है
आयकर अधिनियम, 1961 के अध्याय VI-A के तहत निर्दिष्ट कर कटौतियां
|
निश्चित निधियों, धर्मार्थ संस्थानों आदि को किए गए दानों पर कटौती दान निम्न श्रेणियों के अंतर्गत कटौती के लिए पात्र हैं:
नोट:₹ 2000/- से अधिक नकद में किए गए दान के संबंध में इस धारा के तहत कोई कटौती स्वीकार्य नहीं होगी। |
|
|
|
|
|
|
|