search-openmobilesearch
Do not have an account?
Already have an account?

एक्सेसिबिलिटी विवरण

विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि यह पोर्टल सभी उपयोगकर्ताओं के लिए सुलभ हो चाहे उनके द्वारा उपयोग किया जाने वाले उपकरण का प्रकार, प्रौद्योगिकी या क्षमता कैसी भी हो। इसको इनके उपयोगकर्ताओं के लिए अधिकतम एक्सेसिबिलिटी और उपयोगिता प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया है। इस पोर्टल को डेस्कटॉप/लैपटॉप कंप्यूटर, वेब-सक्षम मोबाइल उपकरणों आदि जैसे विभिन्न उपकरणों से देखा जा सकता है। विभाग का उद्देश्य इस पोर्टल के उपयोगकर्ताओं की सहायता के लिए मानकों के अनुरूप होना और उपयोगिता और सर्वव्यापी डिजाइन के सिद्धांतों का अनुसरण करना भी है। यह पोर्टल भारत सरकार की वेबसाइटों के दिशानिर्देशों को पूरा करते हुए डिज़ाइन किया गया है और वर्ल्ड वाइड वेब कंसोर्टियम (W3C) द्वारा निर्धारित वेब कंटेंट एक्सेसिबिलिटी दिशानिर्देशों (WCAG) 2.0 के स्तर A का भी पालन करता है। हालाँकि, उपयोगकर्ताओं को आगाह किया जाता है कि किसी भी अप्रिय घटना के मामले में विभाग इस पोर्टल और उसके उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा और गुणवत्ता के हित को ध्यान में रखते हुए, किसी भी उपयोगकर्ता के एक्सेस या लॉग-इन कार्यक्षमता को समायोजित करने, रोकने या उसे बेहतर बनाने के अधिकार सुरक्षित रखता है।

फ़ीचर्स

आइकन्स

जहाँ भी उपयोगकर्ताओं को समझने में परेशानी होगी तो वे आइकनों के साथ दिए गए टेक्स्ट के द्वारा जानकारी को आसानी से समझ पाएँगे। प्रमुख नेविगेशन विकल्पों के साथ-साथ प्रिंट, ईमेल आदि जैसी महत्वपूर्ण विशेषताओं के लिए टेक्स्ट लेबल के साथ आइकन प्रदान किए गए हैं।

फ़ाइल के प्रकार और फ़ाइल के साइज़ की पहचान

वैकल्पिक फ़ाइल प्रकारों के बारे में जानकारी, जैसे कि फ़ाइल के साइज़ के साथ PDF को लिंक टेक्स्ट के भीतर प्रदान किया गया है ताकि उपयोगकर्ताओं को इसकी पहचान करने में मदद मिल सके। इसके अलावा, लिंक के साथ विभिन्न फ़ाइल के प्रकारों के लिए आइकन भी प्रदान किए गए हैं। इससे उपयोगकर्ताओं को यह तय करने में मदद मिलती है कि वे लिंक को एक्सेस करना चाहते हैं या नहीं। उदाहरण के लिए, यदि किसी लिंक से एक PDF फाइल खुलती है, तो लिंक टेक्स्ट उसके फ़ाइल के साइज़ और फ़ाइल के प्रकार को निर्दिष्ट करता है।

हेडिंग

वेब पेज के कंटेंट को उपयुक्त हेडिंग और सब-हेडिंग का उपयोग करके व्यवस्थित किया जाता है जो एक पढ़ने योग्य संरचना प्रदान करता है। H1 मुख्य हेडिंग को इंगित करता है, जबकि H2 एक सब-हेडिंग को इंगित करता है।

प्रत्येक वेब पेज के लिए एक उपयुक्त नाम निर्दिष्ट किया गया है जो पेज के कंटेंट को आसानी से समझने में मदद करता है।

दृश्य अक्षमता वाले उपयोगकर्ताओं के लिए एक तस्वीर का संक्षिप्त विवरण प्रदान किया जाता है। यदि आप एक ऐसे ब्राउज़र का उपयोग कर रहे हैं जो केवल टेक्स्ट को सपोर्ट करता है या तस्वीर का प्रदर्शन बंद कर दिया गया है, तो आप तस्वीर के बिना भी वैकल्पिक टेक्स्ट को पढ़कर जान सकते हैं कि तस्वीर किस बारे में है।

स्पष्ट फ़ॉर्म लेबल एसोसिएशन

एक लेबल अपने संबंधित नियंत्रण से जुड़ा होता है, जैसे टेक्स्ट बॉक्स, चेकबॉक्स, रेडियो बटन और ड्रॉप-डाउन सूची। यह सहायक डिवाइस को एक फ़ॉर्म पर नियंत्रण के लिए लेबल की पहचान करने में सक्षम बनाता है।

फ़ॉर्म के लिए निर्देश टेक्स्ट और त्रुटि संदेश लगातार प्रदर्शित होते हैं, अर्थात, जब उपयोगकर्ता फ़ॉर्म को नेविगेट कर रहा हो और फ़ॉर्म भर रहा हो।

संगत नेविगेशन प्रणाली

पूरी वेबसाइट में नेविगेशन और प्रस्तुति की शैली के संगत साधन सम्मिलित किए गए हैं। • कीबोर्ड सपोर्ट: वेबसाइट को कीबोर्ड का उपयोग कर टैब और शिफ्ट + टैब की दबाकर ब्राउज़ किया जा सकता है।

वेब पेज पर टेक्स्ट का साइज़ ब्राउज़र के माध्यम से या एक्सेसेबिलिटी विकल्प पेज के माध्यम से या प्रत्येक पेज के शीर्ष पर मौजूद टेक्स्ट साइज़िंग आइकन पर क्लिक करके बदला जा सकता है। कंट्रास्ट पद्वति को समायोजित करें: वेबसाइट कलर ब्लाइंडनेस जैसी दृश्य अक्षमता वाले उपयोगकर्ताओं को वेब पेज की जानकारी को आसानी से देखने हेतु सक्षम बनाने के लिए सुविधा प्रदान करती है। वेब पेज के कंट्रास्ट को बदलने की सुविधा दी गई है।

एक्सेसिबिलिटी के विकल्प

स्क्रीन डिस्प्ले को नियंत्रित करने के लिए ई-फ़ाइलिंग वेबसाइट द्वारा प्रदान किए गए एक्सेसिबिलिटी विकल्पों का उपयोग करें। ये विकल्प साफ़ तरह से दिखने और बेहतर ढंग से पढ़ने के लिए टेक्स्ट के साइज़ और रंग की पद्वति को बदलने की अनुमति देते हैं।

टेक्स्ट का साइज़ बदलना

टेक्स्ट के साइज़ को बदलने का तात्पर्य टेक्स्ट को अपने मानक साइज़ से छोटा या बड़ा करने से है। टेक्स्ट का साइज़ निर्धारित करने के लिए तीन विकल्प प्रदान किए गए हैं जो पढ़ने की योग्यता को प्रभावित करते हैं। ये इस प्रकार हैं:

वेबसाइट आपको प्रत्येक पेज के शीर्ष पर मौजूद टेक्स्ट साइज़ आइकन पर क्लिक करके टेक्स्ट साइज़ को दो अलग-अलग तरीकों से बदलने की अनुमति देती है। टेक्स्ट साइज़ आइकन, आइकन के रूप में निम्नलिखित विभिन्न विकल्प दिए गए हैं जो प्रत्येक पेज के शीर्ष पर उपलब्ध हैं:

टेक्स्ट साइज़ आइकन

आइकन के रूप में निम्नलिखित विभिन्न विकल्प दिए गए हैं जो प्रत्येक पेज के शीर्ष पर उपलब्ध हैं:
[ A- ] टेक्स्ट का साइज़ घटाएँ: टेक्स्ट के साइज़ को दो स्तर तक कम करता है
[ A ] सामान्य टेक्स्ट साइज़: डिफ़ॉल्ट टेक्स्ट साइज़ सेट करता है
[ A+ ] टेक्स्ट साइज़ बढ़ाएँ: टेक्स्ट के साइज़ को दो स्तर तक बढ़ाता है

रंग की पद्वति बदलना

कंट्रास्ट पद्वति को बदलना एक उपयुक्त बैकग्राउंड और टेक्स्ट के रंग का उपयोग करने से है जो साफ़ पढ़ने की योग्यता को सुनिश्चित करता है। कंट्रास्ट पद्वति को बदलने के लिए दो विकल्प दिए गए हैं। ये इस प्रकार हैं:

उच्च कंट्रास्टः पढ़ने की योग्यता को बेहतर बनाने के लिए स्क्रीन पर काले रंग को बैकग्राउंड के रूप में और फ़ोरग्राउंड टेक्स्ट में उपयुक्त रंग का प्रयोग करता है
सामान्य कंट्रास्टः डिफ़ॉल्ट कंट्रास्ट सेट करने हेतु बैकग्राउंड के रूप में सफेद रंग और फ़ोरग्राउंड टेक्स्ट में काले रंग का प्रयोग करता है।

वेबसाइट आपको प्रत्येक पृष्ठ के शीर्ष पर मौजूद कंट्रास्ट पद्वति आइकन पर क्लिक करके और एक्सेसिबिलिटी विकल्प पृष्ठ के माध्यम द्वारा दो अलग-अलग तरीकों से कंट्रास्ट पद्वतियों को बदलने की अनुमति देती है।

कंट्रास्ट पद्वति आइकन

प्रत्येक पेज के शीर्ष पर उपलब्ध आइकन के रूप में दो कंट्रास्ट पद्वति विकल्प प्रदान किए जाते हैं:

[ A ] उच्च कंट्रास्ट व्यू: बैकग्राउंड में काला रंग और फ़ोरग्राउंड के लिए उपयुक्त रंगों को प्रयोग करता है
[ A ] सामान्य कंट्रास्ट व्यू: बैकग्राउंड में सफ़ेद रंग और फ़ोरग्राउंड में काले रंग का प्रयोग करता है