search-openmobilesearch
Do not have an account?
Already have an account?

1. मैं अपने सी.ए. को ई-फ़ाइलिंग खाते से कैसे जोड़ सकता हूँ?

आप अपने खाते में लॉग इन करने के बाद उपलब्ध इस सेवा का उपयोग करके अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट को अपने ई-फ़ाईलिंग खाते में जोड़ सकते हैं। मेरा CA सेवा आपको निम्नलिखित कार्य करने की अनुमति देती है:

  • ई-फ़ाईलिंग पोर्टल में आपके द्वारा अधिकृत सक्रिय और निष्क्रिय CA की सूची देखें
  • CA जोड़ें
  • CA को प्रारूप समनुदेशित करना
  • समनुदेशित किए गए प्रारूप प्रत्याहृत करना
  • CA को सक्रिय करें
  • CA को निष्क्रिय करें

2. मेरा सी.ए. सेवा का उपयोग कौन कर सकता है?

ई-फ़ाइलिंग पोर्टल के सभी पंजीकृत उपयोगकर्ता जो निम्नलिखित श्रेणियों में से किसी एक में हैं, इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं:

  • व्यक्ति
  • एच.यू.एफ.
  • कम्पनी, AOP, BOI, AJP, न्यास, सरकार, LA (स्थानीय प्राधिकारी), फर्म
  • कर कटौतीकर्ता और संग्रहकर्ता

3.क्या मैं सी.ए. को सौंपे गए फ़ॉर्म वापस ले सकता हूँ?

हाँ, सी.ए. को सौंपे जाने के बाद फ़ॉर्म वापस लिए जा सकते हैं। सी.ए. को सौंपे गए सभी फ़ॉर्म उपयोगकर्ता द्वारा देखे जा सकते हैं और आवश्यकता पड़ने पर वापस लिए जा सकते हैं।

4. मुझे सी.ए. को अधिकृत करने की आवश्यकता क्यों है?

इससे पहले कि CA ई-फ़ाईलिंग पोर्टल पर आपकी ओर से कोई प्रारूप दाखिल या समनुदेशित करे, उसे आपके द्वारा अधिकृत किया जाना चाहिए। इसके अलावा, कतिपय कानूनी प्रारूप हैं जिन्हें CA प्रमाणन की अपेक्षा होती है। आप इस सेवा का उपयोग करके सी.ए. जोड़ सकते हैं और सी.ए. को आई.टी.आर./फ़ॉर्म जमा करने के लिए जोड़ने के अनुरोध को स्वीकार करना होगा।