Do not have an account?
Already have an account?

अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता जोड़ें - उपयोगकर्ता पुस्तिका

फ़ील्ड उपयोगकर्ता पुस्तिका बॉडी फ़ील्ड

1.अवलोकन

यह सेवा ई-फाइलिंग पोर्टल के सभी पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। यह उन उपयोगकर्ताओं को सक्षम बनाता है जो अपने आई.टी.आर., फॉर्म या सेवा अनुरोधों को सत्यापित करने में असमर्थ हैं - चाहे देश से बाहर होने के कारण, गैर-निवासी होने के कारण या किसी अन्य कारण से - किसी अन्य व्यक्ति को अपनी ओर से सत्यापन पूरा करने के लिए अधिकृत करने की सुविधा प्रदान करता है। यह सेवा उपयोगकर्ताओं को प्रतिनिधि करदाता के रूप में पंजीकरण करने और किसी अन्य व्यक्ति की ओर से कार्य करने की अनुमति भी देता है।

2. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आवश्यक शर्तें

  • वैध उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड

  • पैन कार्ड आधार नंबर से जुड़ा हुआ है

3. प्रक्रिया/चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका

3.1किसी अन्य व्यक्ति की ओर से कार्य करने के लिए पंजीकरण करें


चरण 1: ई-फाइलिंग पोर्टल के होमपेज पर जाएं।

Data responsive

चरण 2: उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड दर्ज करें।

Data responsive

 

चरण 3: अधिकृत साझेदारों पर जाएं अपनी ओर से कार्य करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति को अधिकृत करें पर क्लिक करें।

Data responsive

 

चरण 4: शुरू करें पर क्लिक करें।

Data responsive

 

चरण 5: अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता जोड़ें पर क्लिक करें।

Data responsive

 

चरण 6: अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता जोड़ने के लिए कारण चुनें, अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता का पैन दर्ज करें और वह अवधि (शुरू होने की तारीख - से - समाप्त होने की तारीख) या कार्य चुनें जिसके लिए आप उन्हें अधिकृत कर रहे हैं।

Data responsive

 

टिप्पणी:

नीचे दिए गए कार्यों के लिए अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता को जोड़ा जा सकता है:

  1. आय विवरणी प्रस्तुत करना और जमा करना
  2. आय विवरणी का सत्यापन
  3. फॉर्म जमा करना
  4. सेवा अनुरोध जमा करना

चरण 7: अब, अनुरोध को सत्यापित करने के लिए ई-फाइलिंग में पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आई.डी. पर प्राप्त 6-अंकों का ओ.टी.पी. दर्ज करें।

Data responsive

 

चरण 8: अनुरोध सफलतापूर्वक जमा कर दिया गया है। अब अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता 7 दिनों के भीतर इस अनुरोध को स्वीकार करेंगे। आयकर विभाग द्वारा इसे 7 दिनों के भीतर प्रसंस्कृत किया जाएगा।

अनुरोध देखने के लिए अनुरोध देखें पर क्लिक करें।

Data responsive

 

3.2 अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता द्वारा अनुरोध की स्वीकृति:

चरण 1: ई-फाइलिंग पोर्टल के होमपेज पर जाएं।

Data responsive

 

चरण 2: उपभोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड दर्ज करें।

Data responsive

 

चरण 3: लंबित कार्य पर जाएं और कार्य-सूची पर क्लिक करें।

Data responsive

 

चरण 4: कार्य-सूची खुलेगी, जहाँ आप कर निर्धारिती द्वारा प्राधिकृत हस्ताक्षरकर्ता जोड़ने के लिए भेजी गई अनुरोध देख सकते हैं। अनुरोध स्वीकार करने के लिए स्वीकार करें पर क्लिक करें।

Data responsive

 

चरण 5: अब 'फ़ाइल जोड़ें' पर क्लिक करके पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी संलग्न करें और 'सत्यापन के लिए आगे बढ़ें' पर क्लिक करें।

Data responsive

टिप्पणी:

1) फ़ाइल का अधिकतम आकार 5 MB हो सकता है।

2) फ़ाइलें केवल PDF फ़ॉर्मेट में ही अपलोड की जा सकती हैं।

 

चरण 6: अब नीचे दिए गए सत्यापन के तरीकों के माध्यम से अनुरोध को सत्यापित करें:

Data responsiveData responsive

चरण 7: 'आधार विवरण सत्यापित करें' पर क्लिक करें, 'आधार ओ.टी.पी. जनरेट करें' चुनें, और अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओ.टी.पी. दर्ज करें।

Data responsiveData responsive

चरण 8: सफल ई-सत्यापन के बाद, एक पुष्टिकरण संदेश दिखाई देगा। और फ़ॉर्म जमा करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 'हाँ' पर क्लिक करें।

Data responsive

सत्यापन के बाद, आयकर विभाग अनुरोध पर कार्रवाई करेगा और अधिप्रमाणन के प्रभावी होने में 24 से 72 घंटे का समय लगेगा।

संबंधित विषय

  • लॉगिन करें
  • पैन-आधार लिंक
  • डैशबोर्ड
  • होम पेज
  • ई-वेरिफाई कैसे करें

  •  

शब्दकोष

संक्षिप्त रूप/संक्षेपण

विवरण/पूर्ण रूप

ए.ओ.

निर्धारण अधिकारी

ए.वाई.

निर्धारण वर्ष

ए.ओ.पी.

व्यक्तियों की समिति

बी.ओ.आई.

व्यक्तियों का समूह

सी.ए.

चार्टर्ड एकाउंटेंट

सी.पी.सी.

केंद्रीयकृत प्रसंस्करण केंद्र

ई.आर.आई.

ई-रिटर्न मध्यस्थ

एल.ए.

स्थानीय प्राधिकारी

टी.डी.एस.

स्रोत पर काटा गया कर

ई.एक्स.टी.ए.

बाहरी एजेंसी

आई.टी.डी.आर.ई.आई.एन.

आयकर विभाग रिपोर्टिंग इकाई पहचान संख्या

एच.यू.एफ.

हिंदू अविभाजित परिवार

ई.वी.सी.

इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन कोड

डी.एस.सी.

डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र

आई.टी.डी.

आयकर विभाग

आई.टी.आर.

इनकम टैक्स रिटर्न