Do not have an account?
Already have an account?

ई-फाइलिंग वॉल्ट उच्च सुरक्षा उपयोगकर्ता पुस्तिका

अवलोकन

ई-फाइलिंग वॉल्ट उच्च सुरक्षा (ई-फाइलिंग वॉल्ट हायर सिक्योरिटी) सेवा पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के लिए उनके ई-फाइलिंग खाते की उच्च सुरक्षा सक्षम (इनेबल) करने हेतु उपलब्ध है। ई-फाइलिंग वॉल्ट, ई-फाइलिंग खाते में लॉगिन करते समय प्रमाणीकरण (ऑथेंटिकेशन) का दूसरा स्तर और पासवर्ड रीसेट के लिए सेकेंड फैक्टर ऑथेंटिकेशन जोड़ता है। यह निम्नलिखित विकल्पों में से किसी एक के माध्यम से किया जाता है:

  • नेट बैंकिंग
  • डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण-पत्र (डी.एस.सी.)
  • आधार के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओ.टी.पी.
  • बैंक खाता ई.वी.सी.
  • डीमैट अकाउंट ई.वी.सी.

2. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आवश्यक शर्तें

ई-फाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत उपयोगकर्ता, जिसके पास मान्य यूज़र आईडी और पासवर्ड है
उपयोगकर्ता के पास निम्नलिखित में से कोई एक होना चाहिए:
*ई-फाइलिंग में पंजीकृत मान्य डी.एस.सी. (डिजिटल सिग्नेचर प्रमाणपत्र)
*ई-फाइलिंग में पूर्व-मान्य और ईवीसी-एनेबल्ड बैंक खाता
*ई-फाइलिंग में पूर्व-मान्य और ईवीसी-एनेबल्ड डिमैट अकाउंट
*मान्य नेट बैंकिंग खाता

3. चरण बद्ध रूप से मार्गदर्शन

चरण 1: अपने उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके ई-फाइलिंग पोर्टल में लॉगिन करें।

Data responsive

चरण 2:अपने डैशबोर्ड के ऊपर दाईं ओर माई प्रोफ़ाइल पर क्लिक करें। माई प्रोफ़ाइल पेज पर, ई-फाइलिंग वॉल्ट उच्च सुरक्षा पर क्लिक करें।

Data responsive

ई-फाइलिंग वॉल्ट उच्च सुरक्षा पेज पर, आप निम्नलिखित में से किसी एक विकल्प का चयन कर सकते हैं

आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओ.टी.पी. एनेबल करें अनुभाग 3.1 देखें
नेट बैंकिंग के माध्यम से बैंक खाता ईवीसी / डिमैट अकाउंट ईवीसी / डीएससी / एनेबल करें अनुभाग 3.2 देखें
उच्च सुरक्षा विकल्पों को अचयनित करें अनुभाग 3.3 देखें

3.1 आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओ.टी.पी. एनेबल करें

चरण 1:अनुभागों में, लॉगिन के लिए उच्च सुरक्षा सेट करें और पासवर्ड रीसेट के लिए उच्च सुरक्षा सेट करें,वह उच्च सुरक्षा विकल्प चुनें जिसे आप लागू करना चाहते हैं। यदि आप आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओ.टी.पी. के माध्यम से द्वितीय-कारक प्रमाणीकरण पसंद करते हैं, तो उस विशेष विकल्प का चयन करें।

Data responsive

चरण 2:एक पॉपअप संदेश प्रदर्शित होगा जिसमें बताया जाएगा कि आपको आधार ओ.टी.पी. के माध्यम से प्रमाणित होना आवश्यक है। ओके पर क्लिक करें।

Data responsive

चरण 3:यदि आपके पास ओ.टी.पी. है, तो मेरे पास पहले से ही आधार से पंजीकृत मोबाइल पर ओ.टी.पी. है चुनें। अन्यथा, ओ.टी.पी. जनरेट करें। यह आपके आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

Data responsive

चरण 4:मैं सहमत हूँ कि मेरे आधार विवरण सत्यापित किए जाएँ पर क्लिक करें, फिर आधार ओ.टी.पी. जनरेट करें पर क्लिक करें।

Data responsive

चरण 5: ओ.टी.पी. सत्यापित करें पेज पर, आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6-अंकों का ओटीपी दर्ज करें और वैलिडेट पर क्लिक करें ।

Data responsive

नोट:

  • ओ.टी.पी. केवल 15 मिनट के लिए ही मान्य होगा।
  • आपके पास सही ओ.टी.पी. दर्ज करने के लिए केवल 3 प्रयास है।
  • रीसेंड ओ.टी.पी.,पर क्लिक करने पर, एक नया ओ.टी.पी. जनरेट होगा और आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

सफल सत्यापन के बाद, निम्नलिखित सफलता संदेश प्रदर्शित होगा।

Data responsive

3.2 नेट बैंकिंग के माध्यम से बैंक खाता ईवीसी / डिमैट अकाउंट ईवीसी / डीएससी / एनेबल करें

चरण 1:लॉगिन के लिए उच्च सुरक्षा सेट करें और पासवर्ड के लिए उच्च सुरक्षा सेट करेंरीसेटअनुभागों में, वह उच्च सुरक्षा विकल्प चुनें जिसे आप लागू करना चाहते हैं।

Data responsive

चरण 2:चयनित विकल्प के आधार पर, सफल सत्यापन के बाद एक सूचना संदेश प्रदर्शित होता है। OKपर क्लिक करें।

Data responsive

एक बार चयन करने के बाद, आपको कन्फ़र्म पेज पर ले जाया जाएगा। कृपया चयनित विकल्पों पर उच्च सुरक्षा एनेबल करने के लिए 'कन्फ़र्म' पर क्लिक करें।

Data responsive

3.3 उच्च सुरक्षा विकल्प अचयनित करें

चरण 1:ई-फाइलिंग वॉल्टउच्च सुरक्षापेज पर,आपको लॉगिनऔर पासवर्ड रीसेट के लिए चुना गया द्वितीय-कारक प्रमाणीकरण विकल्प दिखाई देगा। जिन विकल्पों पर आपको उच्च सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है उन्हें अचयनित करें और कंटिन्यूपर क्लिक करें।

नोट:आप लॉगिन और/या पासवर्ड रीसेट के लिए उच्च सुरक्षा विकल्प को अचयनित करना चुन सकते हैं।

Data responsive

चरण 2:कन्फ़र्मपेज पर, चयनित विकल्पों पर उच्च सुरक्षा को निष्क्रिय करने के लिए कन्फ़र्मपर क्लिक करें

Data responsive

सफल सत्यापन के बाद एक सफलता संदेश प्रदर्शित होता है, जिसमें लेन-देन आईडी भी शामिल होती है।

Data responsive

4. संबंधित विषय