Do not have an account?
Already have an account?

नेट बैंकिंग के माध्यम से लॉगिन करें- उपयोगकर्ता पुस्तिका

1.अवलोकन

लॉगिन सेवा ई-फ़ाइलिंग पोर्टल के पंजीकृत उपयोगकर्ता को ई-फ़ाइलिंग पोर्टल और ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का एक्सेस प्रदान करती है।

ई-फ़ाईलिंग पोर्टल में लॉगिन करने की कई विभिन्न विधीयाँ हैं। लॉगिन करने की सभी विधीयाँ और दर्ज कि जाने वाली जानकारी की सूची नीचे दी गई है:

लॉगिन विधी दर्ज किए जाने वाली जानकारी

नेट बैंकिंग

(ई-फ़ाईलिंग वॉल्ट की उच्च सुरक्षा सक्रिय नहीं है)
नेट बैंकिंग उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड

नेट बैंकिंग

(ई-फ़ाईलिंग वॉल्ट की उच्च सुरक्षा सक्रिय है)
उपयोगकर्ता आई.डी. (पैन) और पासवर्ड + दूसरे कारक अधिप्रमाणन के लिए नेट बैंकिंग उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड

बैंक/डीमैट खाता ईवीसी

(ई-फ़ाईलिंग वॉल्ट की उच्च सुरक्षा सक्रिय है)
उपयोगकर्ता आई.डी. (पैन) और पासवर्ड + दूसरे कारक अधिप्रमाणन के लिए बैंक ई.वी.सी.
डी.एस.सी. उपयोगकर्ता आई.डी. (पैन) और पासवर्ड + दूसरे कारक अधिप्रमाणन के लिए डी.एस.सी.
उपयोगकर्ता आई.डी. का उपयोग करके लॉगिन करें – सी.ए., टैन उपयोगकर्ता, ई.आर.आई., बाहरी एजेंसी, आई.टी.डी.आर.ई.एन.आई. उपयोगकर्ता के लिए उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड

अधिकांश प्रमुख बैंक आपको अपनी नेट बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से ई-फ़ाइलिंग पोर्टल तक पहुंचने की अनुमति देते हैं। कर संबंधी सेवाओं के लिए ई-फ़ाइलिंग खातों में लॉगिन करने का यह एक सुरक्षित और आसान तरीका है। 
यह जांचने के लिए कि आपका बैंक इसे प्रदान करता है या नहीं, आप आयकर ई-फ़ाइलिंग वेबसाइट पर नेट बैंकिंग विकल्प देख सकते हैं।
इस उपयोगकर्ता पुस्तिका में हम नेट बैंकिंग के माध्यम से ई-फ़ाइलिंग पोर्टल में लॉगिन करने के विधीयों पर चर्चा करेंगे (यदि ई-फ़ाइलिंग वॉल्ट की उच्च सुरक्षा सक्रिये है/सक्रिय नहीं है)।

2. आवश्यक शर्तें:

1.  ई-फ़ाइलिंग उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड (यदि नेट बैंकिंग से लॉगिन के लिए ई-फ़ाइलिंग वॉल्ट सक्रिए है)।
2.  बैंक खातों को ई-फाइलिंग पोर्टल में सत्यपित किया गया है और नेट बैंकिंग के माध्यम से लॉगिन करने के लिए नामांकित किया गया है, सक्रिए होना चाहिए।
3.  नेट बैंकिंग उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड।
4.  करदाता को नेट बैंकिंग के माध्यम से ई-फाइलिंग खाते में लॉगिन करने से पहले कम से कम एक बार नेट बैंकिंग में लॉगिन करना चाहिए।

3. चरणबद्ध प्रक्रिया:

चरण 1: ई-फ़ाइलिंग पोर्टल के होमपेज पर जाएं। 'लॉगिन' पर क्लिक करें।

Data responsive

चरण 2: लॉगिन पेज पर, 'नेट बैंकिंग' पर क्लिक करें।

Data responsive

कृपया ध्यान दें: 
1.    यदि नेट बैंकिंग के माध्यम से लॉगिन करने के लिए ई-फ़ाईलिंग वॉल्ट की उच्च सुरक्षा सक्रिये है, तो पहले आपको ई-फ़ाईलिंग उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड दर्ज करना होगा और फिर नेट बैंकिंग बैंक का चयन करना होगा।
2.    यदि नेट बैंकिंग के माध्यम से लॉगिन करने के लिए ई-फ़ाईलिंग वॉल्ट की उच्च सुरक्षा सक्रिय नहीं है, तो लॉगिन पेज पर, नेट बैंकिंग विकल्प पर क्लिक करें।

चरण 3: नेट बैंकिंग से लॉगिन करने वाले पेज पर बैंक का चयन करें।

Data responsive

चरण 4: बैंक का चयन करने पर एक पॉप-अप संदेश आएगा कि 'आप ई-फ़ाइलिंग पोर्टल छोड़ देंगे और अन्य पक्षों द्वारा संचालित वेबसाइट में प्रवेश करेंगे। 'जारी रखें' पर क्लिक करें।'

Data responsive

चरण 5: अपने नेट बैंकिंग से जुड़ी जानकारी का उपयोग करके नेट बैंकिंग वेबसाइट पर लॉगिन करें।

Data responsive

कृपया ध्यान दें: ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर नेट बैंकिंग बैंक खाते का सत्यापन किया जाना चाहिए और नेट बैंकिंग के माध्यम से लॉगिन करने के लिए इसे नामांकित किया जाना चाहिए।

चरण 6: बैंक की वेबसाइट पर 'आयकर ई-फ़ाईलिंग' टैब ढूंढें (बैंक की वेबसाइट पर नेविगेशन की प्रक्रिया प्रत्येक बैंक के अनुसार भिन्न हो सकती है)। बैंक की वेबसाइट पर 'आयकर ई-फ़ाईलिंग में लॉगिन करें' पर क्लिक करें।

Data responsive

चरण 7: आपको यहाँ से सीधे ई-फ़ाइलिंग वेबसाइट पर पुनर्निर्देशित कर दिया जाएगा।

Data responsive