1. मुझे कम्पनी के रूप में पंजीकरण करने की आवश्यकता क्यों है?
पंजीकरण सेवा ई-फ़ाईलिंग पोर्टल में उपयोगकर्ता खाता बनाने में मदद करती है। ITR दाखिल करने, कर में कटौती का ब्यौरा, प्रतिदाय की स्थिति, आदि सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किसी कम्पनी को पोर्टल में पंजीकृत करना होगा। कर से संबंधित सभी क्रियाकलाप को पंजीकरण के बाद ही ई-फ़ाईलिंग पोर्टल के माध्यम से ट्रैक किया जा सकता है।
2. कम्पनी के रूप में पंजीकरण करने के लिए पूर्व-आवश्यक शर्तें क्या हैं?
ई-फ़ाईलिंग पोर्टल में कम्पनी के रूप में पंजीकृत होने के लिए कम्पनी के विधिमान्य और सक्रिय PAN और मुख्य संपर्क के पंजीकृत DSC की आवश्यकता होती है। मुख्य संपर्क का PAN ई-फ़ाईलिंग पोर्टल पर पंजीकृत होना चाहिए।
3. मुख्य संपर्क कौन है?
मुख्य संपर्क वह व्यक्ति होता है जो कम्पनी के मुख्य प्रतिनिधि के रूप में कार्य करता है। ऐसा व्यक्ति जिसके पास हस्ताक्षर करने का प्राधिकार होता है और कम्पनी को बाध्य करने की क्षमता होती है, उसे मुख्य संपर्क के रूप में नामित किया जाता है। मुख्य संपर्क को कम्पनी के संबंध में आयकर विभाग से सभी संचार (सूचना/आदेशों सहित) प्राप्त होंगे। मुख्य संपर्क को नाम, पता, फोन नंबर और अन्य ब्यौरों के साथ ई-फ़ाईलिंग पोर्टल में पंजीकरण करना होगा।
4. मेरी कम्पनी/फर्म के मुख्य संपर्क के पास PAN नहीं है। मुख्य संपर्क का डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र (DSC) डिफ़ॉल्ट PAN के साथ होता है। जब मैं डी.एस.सी को अपलोड / रजिस्टर करने की कोशिश करता हूँ, तो पैन मिसमैच त्रुटि सामने आती है। क्या करें?
डिफ़ॉल्ट PAN के साथ डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र ई-फ़ाईलिंग पोर्टल द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मामले में, PAN एन्क्रिप्शन के बिना डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र का उपयोग किया जाना चाहिए।