search-openmobilesearch
Do not have an account?
Already have an account?

1. पंजीकृत ई-फ़ाइलिंग उपयोगकर्ताओं के लिए आय और कर प्राक्क्लन सेवा किस प्रकार हितप्रद है?

आय और कर प्राक्क्लन सेवा पंजीकृत ई-फ़ाइलिंग उपयोगकर्ताओं को निम्नलिखित कार्य निष्पादित करने में सक्षम बनाती है:

  • ई-फ़ाइलिंग पोर्टल में लॉगइन करने के बाद त्वरित और आसान तरीके से उनके कर प्राक्कलन तक पहुंचें।
  • वित्त बजट 2020 में शुरू की गई पुरानी कर व्यवस्था और नई कर व्यवस्था के अनुसार उनके प्राक्कलित कर की तुलना करें।

2. मौजूदा आय और कर प्राक्क्लन सेवा पुराने ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पिछले संस्करण से किस प्रकार भिन्न है?
नवीनतम आय और कर प्राक्कलक आपके सत्यापित स्रोतों से पहले से भरे हुए डेटा (जैसे, मूल जानकारी टैब, टी.डी.एस./टी.सी.एस. में) प्रदान करता है ताकि इसे अधिक उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया जा सके।
आप नई कर व्यवस्था और पुरानी कर व्यवस्था के अनुसार कर प्राक्कलन कर सकते हैं और परिणामों की तुलना कर सकते हैं।

3. क्या मैं आय और कर प्राक्कलक की संगणना को सटीक मान सकता हूं, और अपनी विवरणी दाखिल करते समय इसका उपयोग कर सकता हूं?
नहीं। आय और कर प्राक्कलक आपको अपनी मूल कर संगणना का त्वरित दृष्टिकोण रखने में सक्षम बनाता है और जरूरी नहीं कि सभी परिस्थितियों में आपको निर्णायक कर प्राक्कलन दे। विवरणी दाखिल करते समय, आप आयकर से सम्बंधित सुसंगत अधिनियमों और नियमों में निहित प्रावधानों के अनुसार सटीक संगणना प्राप्त कर सकते हैं।