Do not have an account?
Already have an account?

फ़ॉर्म 1 उपयोगकर्ता पुस्तिका

1. अवलोकन & फ़ॉर्म का उद्देश्य


 एक स्टॉक एक्सचेंज को अधिनियम की धारा 2(92) के तहत डेरिवेटिव ट्रेडिंग के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। इसके लिए SEBI का अनुमोदन ज़रूरी है और SEBI के सभी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा, ग्राहकों की पूरी जानकारी रिकॉर्ड और स्टोर करनी होगी, जिसमें विशिष्ट ग्राहक आई.डी. और पैन नंबर शामिल हैं और सभी नकद और डेरिवेटिव लेन-देन का पूरा ऑडिट रिकॉर्ड रखना होगा। सिस्टम में लेन-देन दर्ज हो जाने के बाद उसे हटाया या संशोधित नहीं किया जा सकता है।
हालाँकि, अगर किसी ग्राहक कोड में बदलाव होता है, तो स्टॉक एक्सचेंज को फ़ॉर्म सं. 1 भरकर उन सभी लेन-देन की रिपोर्ट करनी होगी जिनमें ग्राहक कोड सिस्टम में पहली बार दर्ज होने के बाद बदले गए थे। यह फ़ॉर्म उस महीने के अंत से 15 दिनों के अंदर फ़ाइल करना होगा जिसमें ऐसा संशोधन होता है।


2. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए ज़रूरी शर्तें


•    यूज़र को ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत होना चाहिए।
•    यूज़र के पैन PAN की स्थिति "सक्रिय" होनी चाहिए।
•    अगर यूज़र डी.एस.सी. मोड के ज़रिए फ़ॉर्म को सत्यापित करना चाहे, तो यूज़र के पास मान्य डी.एस.सी. होना चाहिए और यह ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत होना चाहिए और खत्म समयसीमा वाला नहीं होना चाहिए।


3. इसे कौन इस्तेमाल कर सकता है?


मान्य पैन वाली कोई भी कंपनी क्लाइंट कोड में बदलावों के लिए फ़ॉर्म सं. 1 का आवेदन कर सकती है, जो ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत हो।


4. चरण बद्ध रूप से मार्गदर्शन
चरण 1: यूज़र को पंजीकृत यूज़र आई.डी. और पासवर्ड के साथ ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।

Data responsive


चरण 2: यूज़र आई.डी. (पैन) और पासवर्ड दर्ज करें और ‘जारी रखें’ पर क्लिक करें।

Data responsive

चरण 3: फिर, ई-फ़ाइल >आयकर फ़ॉर्म > आयकर फ़ॉर्म फ़ाइल करें पर जाएँ।

Data responsive


चरण 4: आयकर अधिनियम 2025 टैब के अनुसार फ़ॉर्म को चुनें।
आयकर अधिनियम, 2025 के अनुसार फ़ॉर्म पर क्लिक करें और “फ़ॉर्म सं.1” को चुनकर 'अभी फ़ाइल करें' पर क्लिक करें।

Data responsive

चरण 5: यूज़र को लागू होने वाला कर वर्ष (टी.वाई) & महीना चुनना होगा और 'जारी रखें' बटन पर क्लिक करना होगा। 

Data responsive

चरण 6: 'चलिए, शुरू करें' पर क्लिक करें

Data responsive

चरण 7: ‘चलिए, शुरू करें’ पर क्लिक करने के बाद, यूज़र को फ़ॉर्म स्क्रीन पर ले जाया जाएगा।
फ़ॉर्म स्क्रीन में, यूज़र को फ़ॉर्म में माँगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। फ़ॉर्म के फ़ील्ड्स को जितना संभव हो सके उतना भरा जाता है।
ध्यान दें: कृपया सुनिश्चित करें कि "मेरी प्रोफ़ाइल" सेक्शन में पते के सहित सभी ज़रूरी जानकारी पूरी की गई हो। अगर यूज़र "मेरी प्रोफ़ाइल" सेक्शन में किसी भी जानकारी को अपडेट करता है, तो कृपया मौजूदा ड्राफ़्ट मिटा दें और नया फ़ॉर्म फ़ाइल करें, ताकि बदलाव सही तरह दिखाई दें।

Data responsiveData responsive

फ़ॉर्म की तीन सी.एस.वी. फ़ाइलें होती हैं, और यूज़र चेकबॉक्स को चुनकर लागू होने वाली सी.एस.वी. को चुन सकता है। सी.एस.वी. चुनने के बाद, 'टेंप्लेट डाउनलोड करें' बटन पर क्लिक करके उसे डाउनलोड करें। सी.एस.वी. को भरने के निर्देश फ़ॉर्म में दी गई टिप्पणी के बिंदु 1 में दिए गए हैं।

डेरिवेटिव बाज़ार (स्क्रिप्ट्स के लिए) और/या नकद बाज़ार में 'टेंप्लेट डाउनलोड करें' बटन पर क्लिक करने के बाद, इन फ़ील्ड वाली एक्सेल फ़ाइल डाउनलोड होगी। 

Data responsiveData responsive

अगर यूज़र डेरिवेटिव मार्केट (कमोडिटी के लिए) चुनता है, तो यह एक्सेल टेंप्लेट डाउनलोड होगा। 

Data responsiveData responsive


ऊपर दी गई सी.एस.वी. फ़ाइलों को भरने के निर्देश नीचे दिए गए हैं।
डेरिवेटिव मार्केट (स्क्रिप्ट्स के लिए) & कैश मार्केट-

क्र.सं

फ़ील्ड का नाम

निर्देश

अनिवार्य फ़ील्ड (हाँ/नहीं)

फ़ील्ड की लंबाई

1

क्रमांक

क्रम संख्या अनुक्रम से दर्ज करें।

हाँ

14 digits, Numeric, Non‑Negative

2

लेन-देन आई.डी.

किए गए व्यापार के लिए जनरेट की गई लेन-देन की आई.डी. दर्ज करें।

हाँ

अधिकतम 100 वर्ण

3

दलाल का नाम

स्टॉक एक्सचेंज से पंजीकृत दलाल का नाम दर्ज करें

हाँ

अधिकतम 250 वर्ण

4

दलाल की आई.डी.

स्टॉक एक्सचेंज से पंजीकृत दलाल को दिया गया विशिष्ट कोड दर्ज करें।

हाँ

अधिकतम 100 वर्ण

5

मूल क्लाइंट कोड

मूल क्लाइंट का कोड दर्ज करें, जिसने व्यापार किया है।

हाँ

अधिकतम 100 वर्ण

6

मूल क्लाइंट का नाम

उस क्लाइंट का नाम दर्ज करें जिसने व्यापार किया है।

हाँ

अधिकतम 250 वर्ण

7

मूल क्लाइंट का पैन

उस क्लाइंट का पैन दर्ज करें जिसने व्यापार किया था।

हाँ

10 अल्फ़ान्युमेरिक: पहले 5 अल्फ़ाबेट, फिर 4 अंक, उसके बाद 1 अल्फ़ाबेट

8

संशोधित क्लाइंट कोड

संशोधित कोड दर्ज करें।

हाँ

अधिकतम 100 वर्ण

9

क्लाइंट का संशोधित नाम

अगर कोई संशोधन किया गया है, तो क्लाइंट का संशोधित नाम दर्ज करें, वरना मूल नाम ही दर्ज करें।

हाँ

अधिकतम 250 वर्ण

10

क्लाइंट का संशोधित पैन

अगर कोई संशोधन किया गया है, तो क्लाइंट का संशोधित पैन दर्ज करें, वरना मूल पैन ही दर्ज करें।

हाँ

10 अल्फ़ान्युमेरिक में, पहले 5 अल्फ़ाबेट, फिर 4 अंक और उसके बाद 1 अल्फ़ाबेट होता है

11

प्रतिभूति पत्र का नाम

उस प्रतिभूति पत्र का नाम दर्ज करें, जिसमें व्यापार किया गया है।

हाँ

अधिकतम 100 वर्ण

12

प्रतिभूति पत्र का कोड

उस प्रतिभूति पत्र का कोड दर्ज करें, जिसमें व्यापार किया गया है।

हाँ

अधिकतम 100 वर्ण

13

मात्रा

उस मात्रा की राशि दर्ज करें, जिसके लिए व्यापार किया गया है।

हाँ

14 अंकों की संख्या, गैर-
ऋणात्मक और दशमलव के बिना।

14

दर

हर प्रतिभूति पत्र के लिए ₹ में वह दर दर्ज करें, जिस पर व्यापार किया गया है।

Yes

14 अंकों की संख्या, गैर-
नकारात्मक ऋणात्मक और 2 अंकों
तक का दशमलव

15

लेन-देन का कुल मूल्य

लेन-देन का कुल मूल्य ₹ में दर्ज करें। (मात्रा* दर)

हाँ

14 अंकों
वाली संख्या, गैर-
नकारात्मक और 2 अंंको तक का दशमलव

16

खरीदें या बेचें

ड्रॉपडाउन में दिए गए विकल्पों में से चुनें कि लेन-देन खरीद का है या बिक्री का।

हाँ

-

17

लेन-देन की तिथि

वह तिथि दर्ज करें, जब लेन-देन किया गया है। लेन-देन की तिथि, संशोधन की तिथि के समान या उससे पहले की हो सकती है।

हाँ

यहाँ दिए गए फ़ॉर्मैट में तिथि दर्ज करें
“DD-MMM-YYYY”.

18

संशोधन की तिथि

वह तिथि दर्ज करें, जब संशोधन किया गया है। तिथि उस महीने की होनी चाहिए जिसके लिए फ़ॉर्म भरा गया है।

हाँ

यहाँ दिए गए फ़ॉर्मैट में तिथि दर्ज करें
“DD-MMM-YYYY”.

ध्यान दें: अगर क्लाइंट के नाम या पैन नंबर में कोई बदलाव नहीं होता है, तो क्रम सं. 9 & 10 में, क्रम सं. 6 & 7 में मूल क्लाइंट के दिए गए नाम या पैन के समान ही मान दर्ज किए जा सकते हैं।

डेरिवेटिव मार्केट (कमोडिटी के लिए) -

 

क्र.सं.

फ़ील्ड का नाम

निर्देश

अनिवार्य फ़ील्ड (हाँ/नहीं)

फ़ील्ड की लंबाई

1

क्रमांक

क्रम संख्या अनुक्रम से दर्ज करें।

हाँ

14 digits, Numeric, Non‑Negative

2

लेन-देन आई.डी.

किए गए व्यापार के लिए जनरेट की गई लेन-देन आई.डी. दर्ज करें।

हाँ

अधिकतम 100 वर्ण

3

दलाल का नाम

स्टॉक एक्सचेंज से पंजीकृत दलाल का नाम दर्ज करें।

हाँ

अधिकतम 250 वर्ण

4

दलाल की आई.डी.

स्टॉक एक्सचेंज से पंजीकृत दलाल को दिया गया विशिष्ट कोड दर्ज करें।

हाँ

अधिकतम 100 वर्ण

5

मूल क्लाइंट कोड

उस मूल क्लाइंट का कोड दर्ज करें जिसने व्यापार किया है।

हाँ

अधिकतम 100 वर्ण

6

मूल क्लाइंट का नाम

उस क्लाइंट का नाम दर्ज करें जिसने व्यापार किया है।

हाँ

अधिकतम 250 वर्ण

7

मूल क्लाइंट का पैन

उस क्लाइंट का पैन दर्ज करें जिसने व्यापार किया है।

हाँ

10 अल्फ़ान्युमेरिक: पहले 5 अल्फ़ाबेट, फिर 4 अंक, उसके बाद 1 अल्फ़ाबेट

8

संशोधित क्लाइंट कोड

संशोधित कोड दर्ज करें।

हाँ

अधिकतम 100 वर्ण

9

क्लाइंट का संशोधित नाम

अगर कोई संशोधन किया गया है, तो क्लाइंट का संशोधित नाम दर्ज करें, वरना मूल नाम ही दर्ज करें।

हाँ

अधिकतम 250 वर्ण

10

क्लाइंट का संशोधित पैन

अगर कोई संशोधन किया गया है, तो क्लाइंट का संशोधित पैन दर्ज करें, वरना मूल पैन ही दर्ज करें।

हाँ

10 अल्फ़ान्युमेरिक में, पहले 5 अल्फ़ाबेट, फिर 4 अंक और उसके बाद 1 अल्फ़ाबेट होता है

11

कमोडिटी डेरिवेटिव का नाम

उस कमोडिटी डेरिवेटिव का नाम दर्ज करें, जिसमें व्यापार किया गया है।

हाँ

अधिकतम 100 वर्ण

12

कमोडिटी डेरिवेटिव का कोड

उस कमोडिटी डेरिवेटिव का कोड दर्ज करें, जिसमें व्यापार किया गया है।

हाँ

अधिकतम 100 वर्ण

13

मात्रा

उस मात्रा की राशि दर्ज करें, जिसके लिए व्यापार किया गया है।

हाँ

14 अंकों की संख्या, गैर-
ऋणात्मक और दशमलव के बिना।

14

दर

हर कमोडिटी के लिए ₹ में वह दर दर्ज करें, जिस पर व्यापार किया गया है।

हाँ

14 अंकों की संख्या, गैर-
ऋणात्मक और 2 अंकों
तक का दशमलव

15

लेन-देन का कुल मूल्य

लेन-देन का कुल मूल्य ₹ में दर्ज करें। (मात्रा* दर)

हाँ

14 अंकों की संख्या, गैर-
ऋणात्मक और 2 अंकों
तक का दशमलव

16

खरीद या बिक्री

ड्रॉपडाउन में दिए गए विकल्पों में से चुनें कि लेन-देन खरीद का है या बिक्री का।

हाँ

-

17

लेन-देन की तिथि

वह तिथि दर्ज करें, जब लेन-देन किया गया है। लेन-देन की तिथि, संशोधन की तिथि के समान या उससे पहले की हो सकती है।

हाँ

यहाँ दिए गए फ़ॉर्मैट में तिथि दर्ज करें
“DD-MMM-YYYY”.

18

संशोधन की तिथि

वह तिथि दर्ज करें, जब संशोधन किया गया है। तिथि उस महीने की होनी चाहिए जिसके लिए फ़ॉर्म भरा गया है।

हाँ

यहाँ दिए गए फ़ॉर्मैट में तिथि दर्ज करें
“DD-MMM-YYYY”.

ध्यान दें: अगर क्लाइंट के नाम या पैन नंबर में कोई बदलाव नहीं होता है, तो क्रम सं. 9 & 10 में, क्रम सं. 6 & 7 में मूल क्लाइंट के दिए गए नाम या पैन के समान ही मान दर्ज किए जा सकते हैं।

डाउनलोड किया गया एक्सेल टेंप्लेट भरने के बाद, यूज़र एक्सेल टेंप्लेट में डेटा सेव करता है। फिर फ़ाइल करें > इसके तौर पर सेव करें या Alt+F+A पर क्लिक करें। 'इस प्रकार के तौर पर सेव करें' में ड्रॉप डाउन मेन्यू से 'सी.एस.वी. (कॉमा डीलिमिटेड)' को चुनें और फिर 'सेव करें' पर क्लिक करें। भरी गई एक्सेल फ़ाइल को सी.एस.वी. फ़ॉर्मैट में सेव कर दिया जाएगा। इस सी.एस.वी. फ़ॉर्मैट को "टेंप्लेट अपलोड करें" बटन पर क्लिक करके पोर्टल पर अपलोड किया जाना चाहिए।

फ़ॉर्म में सभी प्रविष्टियों को पूरा करने के बाद, यूज़र फ़ॉर्म को सेव करना चुन सकता है या जमा करने के लिए पूर्वावलोकन पेज देखने को आगे बढ़ सकता है।

पूर्वावलोकन बटन केवल तब सक्रिय होगा, जब सभी अनिवार्य फ़ील्ड भर दिए जाएँगे। यूज़र्स को आगे बढ़ने के लिए, पूर्वावलोकन पर क्लिक करना होगा।

चरण 8: “पूर्वावलोकन” बटन पर क्लिक करने के बाद, यूज़र को पूर्वावलोकन स्क्रीन पर ले जाया जाएगा, जहाँ वह दिए गए ब्यौरे को सत्यापित कर सकता है औप बाद में “ई-सत्यापन के लिए आगे बढ़ें” पर क्लिक कर सकता है। 

फ़ॉर्म में यूज़र के दिए गए सभी फ़ील्ड और इनपुट को पूर्वावलोकन स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। यूज़र को आगे बढ़ने से पहले इन ब्यौरों की समीक्षा कर लेनी चाहिए। अगर किसी बदलाव की ज़रूरत हो, तो यूज़र फ़ॉर्म की जानकारी को संशोधित करने के लिए "बदलाव करें" बटन पर क्लिक कर सकते हैं। यूज़र के पास पूर्वावलोकन स्क्रीन को पी.डी.एफ़. के तौर पर डाउनलोड करने का विकल्प भी होता है, लेकिन यह पी.डी.एफ़. केवल पहले भरे गए फ़ॉर्म के पूर्वावलोकन की प्रतिलिपि होता है, आखिरी भरा हुआ फ़ॉर्म नहीं।
फ़ाइल करने की प्रक्रिया जारी रखने के लिए, यूज़र को “ई-सत्यापन के लिए आगे बढ़ें” बटन पर क्लिक करना होगा।

Data responsiveData responsive


चरण 9:‘ई-सत्यापन के लिए आगे बढ़ें’ बटन पर क्लिक करने के बाद, यूज़र को ‘ई-सत्यापन’ पेज पर ले जाया जाएगा, जहाँ वह डी.एस.सी. का इस्तेमाल करके फ़ॉर्म सं. 1 का सत्यापन कर सकता है। यूज़र को फ़ॉर्म जमा करने के लिए ‘जारी रखें’ बटन पर क्लिक करना होगा।

Data responsive

चरण 10: फ़ॉर्म सफलतापूर्वक जमा होने के बाद, स्क्रीन पर पुष्टिकरण संदेश दिखाया जाएगा।
सफलतापूर्वक ई-सत्यापन होने के बाद, लेन-देन आई.डी. और पावती रसीद संख्या के साथ सफलता संदेश दिखाया जाता है। कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए लेन-देन आई.डी. और पावती रसीद संख्या लिख लें। आपको ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत ईमेल आई.डी. और मोबाइल नंबर पर पुष्टिकरण संदेश भी मिलेगा।
पावती रसीद डाउनलोड करने के लिए 'डाउनलोड करें' बटन पर क्लिक करें

Data responsive

चरण 11: फ़ॉर्म सं. 1 को सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, यूज़र अपने डैशबोर्ड में ई-फ़ाइल > आयकर फ़ॉर्म फ़ाइल करें > भरे गए फ़ॉर्म देखें> आयकर अधिनियम 2025 में भरे गए फ़ॉर्म देखें में जाकर देख सकते हैं।


ध्यान दें: ज़्यादा जानने के लिए, 'भरे गए फ़ॉर्म की उपयोगकर्ता पुस्तिका देखें' पर जाएँ  

ध्यान दें: ज़्यादा जानने के लिए,  ई-सत्यापन कैसे करें उपयोगकर्ता पुस्तिका पर जाएँ

5. संबंधित विषय

6. शब्दावली

परिवर्णी शब्द/संक्षिप्त रूप विवरण/पूर्ण रूप
डी.एस.सी. डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण-पत्र
ई.वी.सी. इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन प्रमाण-पत्र
ए.आर.एन. पावती रसीद संख्या
पी.वाई. पूर्व वर्ष
एफ़.वाई. वित्तीय वर्ष
टी.वाई. कर वर्ष