फ़ॉर्म 2 उपयोगकर्ता पुस्तिका
1. अवलोकन
एक संस्था जो आधारभूत संरचना पूंजी कंपनी या आधारभूत संरचना पूंजी कोष या आधारभूत संरचना ऋण कोष या अधिनियम की धारा 2(112) के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हो, किसी शून्य कूपन बॉन्ड की अधिसूचना के लिए फ़ॉर्म संख्या 2 में आवेदन फ़ाइल करेगी।
2. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आवश्यक शर्तें
• आपको ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत उपयोगकर्ता होना चाहिए
• करदाता के पैन की स्थिति "सक्रिय" होनी चाहिए
• आपके पास डी.एस.सी. मोड के माध्यम से फ़ॉर्म को सत्यापित करने के लिए वैध डी.एस.सी. होना चाहिए, और यह ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत होना चाहिए और इसकी वैधता समाप्त नहीं होनी चाहिए।
3. फ़ॉर्म के बारे में
3.1 उद्देश्य
यह फ़ॉर्म करदाताओं को आधिकारिक राजपत्र में केंद्र सरकार द्वारा अधिनियम की धारा 2(112) के तहत शून्य कूपन बॉन्ड की अधिसूचना के लिए आवेदन करने में सक्षम बनाता है।
3.2 इसका उपयोग कौन कर सकता है?
फ़ॉर्म 2 एक आवेदन-आधारित फ़ॉर्म है जिसे एक संस्था द्वारा अधिनियम की धारा 2(112) के तहत जारी किए जाने वाले किसी भी शून्य कूपन बॉन्ड की अधिसूचना के लिए फ़ाइल किया जाता है, जिसे जारी करने का प्रस्ताव उसके द्वारा ऐसे बॉन्ड के जारी होने की तिथि से कम से कम तीन महीने पहले किया जाना है
3.3 फ़ॉर्म एक नज़र में
फ़ॉर्म 2 में चार पैनल हैं:
1. भाग A - आवेदक का ब्यौरा
2. भाग B- जारी किए जाने वाले शून्य कूपन बॉन्ड का ब्यौरा
3. संलग्नक
4. घोषणा
4. चरणबद्ध निर्देश
चरण 1: अपने उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड का उपयोग करके ई-फ़ाईलिंग पोर्टल में लॉगिन करें।
चरण 2: उपयोगकर्ता आई.डी. (पैन) और पासवर्ड दर्ज करें।
चरण 3: ई-फ़ाइल > आयकर फ़ॉर्म> आयकर फ़ॉर्म फ़ाइल करें पर जाएं।
चरण 4: तीन टैब में से, कृपया आयकर अधिनियम 2025 के अनुसार फ़ॉर्म टैब का चयन करें, फ़ॉर्म 2 का चयन करें या खोजें, और अभी फ़ाइल करें बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: पैन की जांच करें, जमा करने का तरीका, फ़ाइल करने का प्रकार और लागू कर वर्ष (टी.वाई.) का चयन करें और जारी रखें बटन पर क्लिक करें।
चरण 6: "आइए शुरू करें" पर क्लिक करें।
चरण 7: "आइए शुरू करें" पर क्लिक करने पर, उपयोगकर्ता को पैनल स्क्रीन पर ले जाया जाएगा। आगे बढ़ने के लिए प्रथम पैनल के भाग A - आवेदक का ब्यौरा चुनें। संबंधित विवरण भरें, सत्यापित करें और सहेजें पर क्लिक करें।
टिप्पणी :
1.कृपया सुनिश्चित करें कि "मेरी प्रोफ़ाइल" अनुभाग के अंतर्गत पता सहित सभी अनिवार्य ब्यौरा पूरे कर लिए गए हैं। आप "मेरी प्रोफ़ाइल" हाइपरलिंक पर क्लिक करके अपने संपर्क और पते का ब्यौरा अपडेट कर सकते हैं।
2.फ़ील्ड 2 के अंतर्गत, कृपया ड्रॉपडाउन से श्रेणी चुनें। ड्रॉपडाउन के विकल्प इस प्रकार हैं –
• आधारभूत संरचना पूँजी कंपनी
• आधारभूत संरचना पूँजी कोष
• आधारभूत संरचना ऋण कोष
• सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी
चरण 8: पहले पैनल को सहेजने के बाद, दूसरे पैनल के भाग B - जारी किए जाने वाले शून्य कूपन बॉन्ड के ब्यौरा का चयन करें। संबंधित ब्यौरा भरें, सत्यापित करें और सहेजें पर क्लिक करें।
नोट:
1. क्रमांक संख्या 8, प्रस्तावित निवेश का विवरण के अंतर्गत, आवश्यक फ़ील्ड भरें और आगे बढ़ने के लिए 'जोड़ें' पर क्लिक करें।
2. क्रमांक संख्या 6, बॉन्ड की कालावधि के अंतर्गत, बॉन्ड की अधिकतम कालावधि केवल 20 वर्ष हो सकती है।
कृपया फ़ील्ड 8 के उपशीर्षक "A" जिस संस्था में निवेश का प्रस्ताव है, उसके विवरण के अंतर्गत - संस्था का नाम, उसका स्वरूप, स्थाई खाता संख्या (पैन), पता और कारोबार के स्वरूप के बारे में ब्यौरा दें।
फ़ील्ड 8 के उपशीर्षक "B" प्रोजेक्ट के ब्यौरे के अंतर्गत, प्रोजेक्ट का पता/स्थान का ब्यौरा और प्रोजेक्ट व संचालन शुरू होने की नियोजित तिथि जैसे आवश्यक फ़ील्ड भरें, और आगे बढ़ने के लिए 'जोड़ें' पर क्लिक करें।
फ़ील्ड 8 के उपशीर्षक "C" निवेश का स्रोत के अंतर्गत, प्रासंगिक ब्यौरा भरें, सत्यापित करें और 'सहेजें' पर क्लिक करें।
फ़ील्ड 8 के उपशीर्षक "D" परियोजना के निष्पादन के लिए उत्तरदायी प्रबंधन का ब्यौरा के अंतर्गत, कृपया प्रबंधन के पदनाम, नाम, स्थायी खाता संख्या, योग्यता, अनुभव और प्रदर्शन के संबंध में ब्यौरा प्रदान करें।
फ़ील्ड 8 के उपशीर्षक "E" शून्य कूपन बॉन्ड जारी करके प्राप्त धनराशि को परियोजनावार निवेश करने का प्रस्ताव है के अंतर्गत, प्रासंगिक ब्यौरा भरें, सत्यापित करें और सहेजें पर क्लिक करें।
चरण 9: दूसरे पैनल को सहेजने के बाद, तीसरे पैनल: संलग्नक का चयन करें। कृपया संबंधित दस्तावेज़ों को इस पैनल "संलग्नक" में संलग्न करें और सहेजें पर क्लिक करें।
चरण 10: तीसरे पैनल को सहेजने के बाद, "घोषणा" पैनल का चयन करें। घोषणा पैनल की पुष्टि करें और सहेजें पर क्लिक करें।
चरण 11: घोषणा पैनल को सहेजने के बाद, पैनल की स्थिति पूर्ण के रूप में प्रदर्शित होगी और फिर पूर्वावलोकन बटन सक्रिय हो जाएगा।
चरण 12: पूर्वावलोकन पृष्ठ पर, ब्यौरा सत्यापित करें और ई-सत्यापन के लिए आगे बढ़ें पर क्लिक करें।
टिप्पणी: "डाउनलोड" बटन पर क्लिक करके, उपयोगकर्ता पूर्वावलोकन पी.डी.एफ. डाउनलोड कर सकते हैं और ई-सत्यापन के साथ आगे बढ़ने से पहले विवरण का सत्यापन कर सकते हैं।
चरण 13: ई-सत्यापन के लिए आगे बढ़ें बटन पर क्लिक करने के बाद, एक पॉप-अप पुष्टिकरण प्रदर्शित होगा जिसमें पूछा जाएगा कि क्या आप ई-सत्यापन के लिए आगे बढ़ना चाहते हैं। "हां" पर क्लिक करें।
चरण 14: हां पर क्लिक करने पर, आपको ई-सत्यापन पृष्ठ पर ले जाया जाएगा जहां आप केवल डी.एस.सी. का उपयोग करके फ़ॉर्म 2 को सत्यापित कर सकते हैं।
टिप्पणी: अधिक जानकारी के लिए ई-सत्यापन कैसे करें उपयोगकर्ता पुस्तिका देखें।
चरण 15: सफलतापूर्वक ई-सत्यापन पूरा होने के बाद, एक सफलता संदेश प्रदर्शित होगा जिसमें लेनदेन आईडी और पावती रसीद संख्या शामिल होगी। कृपया भविष्य के संदर्भ लिए लेनदेन आईडी और पावती रसीद संख्या को नोट कर लें। आपको ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एक पुष्टिकरण संदेश भी प्राप्त होगा।
पावती रसीद डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
फ़ॉर्म 2 को सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, उपयोगकर्ता अपने डैशबोर्ड पर ई-फ़ाइल > आयकर फ़ाइर्म दाखिल करें > दाखिल किए गए फ़ार्म देखें > आयकर अधिनियम 2025 के अंतर्गत दाखिल किए गए फ़ार्म देखें टैब पर क्लिक करके भरे हुए फ़ार्म को देख सकते हैं।
टिप्पणी: अधिक जानकारी के लिए भरे हुए फॉर्म को देखने के लिए उपयोगकर्ता पुस्तिका देखें।
5. संबंधित विषय
6.शब्दावली
| परिवर्णी शब्द/संक्षिप्त रूप | विवरण/पूर्ण रूप |
| डी.एस.सी. | डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण-पत्र |
| ई.वी.सी. | इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन प्रमाण-पत्र |
| ए.आर.एन. | पावती रसीद संख्या |
| पी.वाई. | पूर्व वर्ष |
| एफ.वाई. | वित्तीय वर्ष |
| टी.वाई. | कर वर्ष |