Do not have an account?
Already have an account?

फ़ॉर्म 1 SWF उपयोगकर्ता पुस्तिका

1. अवलोकन

फ़ॉर्म I एस.डब्ल्यू.एफ. किसी संप्रभु संपत्ति निधि द्वारा,भारत में किसी निर्दिष्ट व्यक्ति द्वारा ऋण, शेयर पूँजी या यूनिट के रूप में किए गए निवेश से उत्पन्न होने वाले उनके लाभांश, ब्याज, आयकर अधिनियम, 2025 की धारा 92(2)(k) में निर्दिष्ट किसी राशि तथा पूँजी अभिलाभ पर 100% कर छूट प्राप्त करने के लिए दाखिल किया जाता है।

2. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आवश्यक शर्तें

  • करदाता ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत है।
  • करदाता के पास ई-फाइलिंग 2.0 पोर्टल का वैध उपयोगकर्ता नाम (पैन) और पासवर्ड है।
  • पैन डेटाबेस के अनुसार करदाता के पैन की स्थिति "सक्रिय" है।
  • डी.एस.सी. मोड के माध्यम से फ़ॉर्म सत्यापित करने के लिए करदाता के पास वैध डी.एस.सी. होना चाहिए। यह ई-फाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत होना चाहिए और इसकी वैधता समाप्त नहीं होनी चाहिए।

3. फ़ॉर्म के बारे में

3.1 उद्देश्य

इस फ़ॉर्म को दाखिल करने का उद्देश्य किसी निर्दिष्ट व्यक्ति द्वारा भारत में किए गए निवेश चाहे वह ऋण, शेयर पूँजी या यूनिट के रूप में हो से प्राप्त लाभांश, ब्याज, आयकर अधिनियम, 2025 की धारा 92(2)(k) में निर्दिष्ट किसी राशि तथा पूँजी अभिलाभ पर 100% कर छूट प्राप्त करना है।

3.2 इसका उपयोग कौन कर सकता है?

फ़ॉर्म I एस.डब्ल्यू.एफ. एक संप्रभु संपत्ति निधि द्वारा दाखिल किया जाता है - आयकर अधिनियम, 2025 की अनुसूची V [तालिका: क्र. सं. 7. नोट 5(a)(ii)(G)] के अनुसार। एक संप्रभु संपत्ति निधि जो केंद्र सरकार द्वारा, इस प्रयोजन के लिए अधिसूचना द्वारा निर्दिष्ट किया गया है और ऐसी अधिसूचना में निर्दिष्ट शर्तों को पूरा करती है

3.3 फ़ॉर्म एक नज़र में

फ़ॉर्म I एस.डब्ल्यू.एफ. में चार पैनल हैं:

  1. भाग A - संप्रभु संपत्ति निधि का विवरण
  2. भाग B - प्रमाणन शर्तों की पूर्ति
  3. संलग्नक
  4. सत्यापन
Data responsive

 

4. चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका

चरण 1: अपने उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड से ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करें।

Data responsive

 

चरण 2: उपयोगकर्ता आई.डी. (पैन) और पासवर्ड दर्ज करें।

Data responsive

 

चरण 3: ई-फ़ाइल > आयकर फ़ॉर्म > आयकर फ़ॉर्म दाखिल करें पर जाएँ।

Data responsive

 

चरण 4: तीन टैब में से, कृपया "आयकर अधिनियम, 2025 के अनुसार फ़ॉर्म" टैब चुनें, फ़ॉर्म I एस.डब्ल्यू.एफ. चुनें या खोजें और 'अभी फ़ाइल करें' बटन पर क्लिक करें।

Data responsive

 

चरण 5: पैन, जमा करने का तरीका, फ़ाइलिंग प्रकार जाँचें और लागू कर वर्ष (T.Y) चुनें तथा "जारी रखें" बटन पर क्लिक करें।

Data responsive

 

चरण 6: "आइए शुरू करें" पर क्लिक करें।

Data responsive

 

चरण 7: "आइए शुरू करें" पर क्लिक करने पर, उपयोगकर्ता पैनल स्क्रीन पर पहुँच जाएगा। आगे बढ़ने के लिए पहला पैनल: भाग A - संप्रभु संपत्ति निधि का विवरण चुनें। संबंधित विवरण भरें, सत्यापित करें और "सहेजें" पर क्लिक करें।

नोट: कृपया सुनिश्चित करें कि "मेरी प्रोफ़ाइल" अनुभाग के अंतर्गत पते सहित सभी अनिवार्य विवरण पूर्ण हैं। आप हाइपरलिंक "मेरी प्रोफ़ाइल" पर क्लिक करके अपने संपर्क और पते का विवरण अपडेट कर सकते हैं।

Data responsiveData responsive

 

चरण 8: पहला पैनल सहेजने के बाद, दूसरा पैनल: भाग B – प्रमाणन चुनें।

कृपया चेकबॉक्स पर क्लिक करें और "सहेजें" पर क्लिक करें।

Data responsive

 

चरण 9: दूसरा पैनल सहेजने के बाद, तीसरा पैनल: संलग्नक चुनें। कृपया इस पैनल "संलग्नक" में संबंधित दस्तावेज़ संलग्न करें और "सहेजें" पर क्लिक करें।

Data responsive

 

चरण 10: तीसरा पैनल सहेजने के बाद, "सत्यापन" पैनल चुनें। सत्यापन पैनल की पुष्टि करें और "सहेजें" पर क्लिक करें।

Data responsive

 

चरण 11: सत्यापन पैनल सहेजने के बाद, पैनल की स्थिति "पूर्ण" के रूप में प्रदर्शित होगी, तब "पूर्वावलोकन" बटन सक्रिय हो जाएगा।

Data responsive

 

चरण 12: पूर्वावलोकन पृष्ठ पर, विवरण सत्यापित करें और "ई-सत्यापन के लिए आगे बढ़ें" पर क्लिक करें।

नोट: "डाउनलोड" बटन पर क्लिक करने पर, उपयोगकर्ता पूर्वावलोकन पी.डी.एफ. डाउनलोड कर सकता है और ई-सत्यापन के साथ आगे बढ़ने से पहले विवरण की जाँच कर सकता है

Data responsive

 

चरण 13: "ई-सत्यापन के लिए आगे बढ़ें" बटन पर क्लिक करने के बाद, एक पॉपअप पुष्टिकरण प्रदर्शित होगा जिसमें पूछा जाएगा कि क्या आप ई-सत्यापन के लिए आगे बढ़ना चाहते हैं। "हाँ" पर क्लिक करें।

Data responsive

 

चरण 14: "हाँ" पर क्लिक करने पर, आप ई-सत्यापन पृष्ठ पर पहुँच जाएँगे जहाँ आप डी.एस.सी./ई.वी.सी. का उपयोग करके फ़ॉर्म I एस.डब्ल्यू.एफ. सत्यापित कर सकते हैं।

नोट:अधिक जानने के लिए  ई-सत्यापन कैसे करें उपयोगकर्ता पुस्तिका देखें।

चरण 15: सफल ई-सत्यापन के बाद, एक सफलता संदेश के साथ-साथ एक लेनदेन आई.डी. और पावती रसीद संख्या प्रदर्शित होती है। कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए लेनदेन आई.डी. और पावती रसीद संख्या नोट कर लें। आपको ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत ईमेल आई.डी.(यों) और मोबाइल संख्या(ओं) पर भी एक पुष्टिकरण संदेश प्राप्त होगा।

पावती रसीद डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।

Data responsive

नोट:

  1. अपने डैशबोर्ड पर, ई-फ़ाइल > आयकर फ़ॉर्म दाखिल करें > दाखिल किए गए फ़ॉर्म देखें > आयकर अधिनियम, 2025 के अंतर्गत “दाखिल किए गए फ़ॉर्म देखें” टैब पर क्लिक करें।
  2. अधिक जानने के लिए "दाखिल किया गया फ़ॉर्म देखें" उपयोगकर्ता पुस्तिका देखें।

5. संबंधित विषय

6. शब्दावली

परिवर्णी शब्द/संक्षिप्त रूप विवरण/पूर्ण रूप
डी.एस.सी. डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र
ई.वी.सी. इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन प्रमाणपत्र
ए.आर.एन. पावती रसीद संख्या
पी.वाई. पूर्व वर्ष
एफ.वाई. वित्तीय वर्ष
टी.वाई. कर वर्ष