फाइल किए गए फॉर्म देखें - उपयोगकर्ता पुस्तिका
1. अवलोकन
लॉगिन करने के पश्चात ई-फाइलिंग पोर्टल के सभी पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के लिए फ़ाइल किए गए फ़ॉर्म देखें सेवा उपलब्ध है, जिसके माध्यम से वे पूर्व में दाखिल किए गए सभी आयकर फ़ॉर्म को देख सकते हैं। यह सेवा आपको निम्नलिखित सुविधाएँ प्रदान करती है:
- आयकर फ़ॉर्म को पी.डी.एफ. में देखें
- पावती (रसीद) देखें
- अपलोड की गई जेसन फ़ाइल देखें (जहाँ लागू हो)
- फ़ॉर्म की स्थिति का पता लगाएँ
- अन्य संलग्नक देखें
2. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आवश्यक शर्तें
- ई-फाइलिंग पोर्टल पर वैध यूज़र आई.डी. और पासवर्ड के साथ पंजीकृत उपयोगकर्ता
3.चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका
चरण 1: अपने उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड का उपयोग करके ई-फ़ाइलिंग पोर्टल में लॉगिन करें।
चरण 2: अपने डैशबोर्ड पर ई-फाइल > आयकर फ़ॉर्म > फ़ाइल किए गए प्रपत्र देखें पर क्लिक करें।
चरण 3: यदि आपके पास कई फ़ॉर्म हैं, तो फ़ाइल किए गए फ़ॉर्म देखें पृष्ठ पर फ़ॉर्म का नाम या फ़ॉर्म संख्या दर्ज करें और खोजें पर क्लिक करें। आप विभिन्न टैबों के अंतर्गत अपने द्वारा अथवा सी.ए. द्वारा फ़ाइल किए गए सभी फ़ॉर्म को उनकी फ़ाइल करने की तिथि सहित देख सकेंगे।
चरण 4: आयकर अधिनियम, 2025 के फ़ॉर्म के लिए “आयकर अधिनियम, 2025 के अनुसार फ़ॉर्म” टैब पर क्लिक करें। आयकर अधिनियम, 1961 के फ़ॉर्म के लिए “आयकर अधिनियम, 1961 के अनुसार फ़ॉर्म” टैब पर क्लिक करें। अन्य अधिनियमों के फ़ॉर्म के लिए “अन्य अधिनियमों के अनुसार फ़ॉर्म” टैब पर क्लिक करें।
चरण 5: चयनित फ़ॉर्म के लिए वह वर्ष प्रदर्शित होगा जिसमें फ़ॉर्म फ़ाइल किया गया था, साथ ही डाउनलोड का विकल्प भी उपलब्ध होगा। फ़ॉर्म, रसीद अथवा फ़ॉर्म के साथ प्रस्तुत किए गए संलग्नकों को डाउनलोड करना प्रारम्भ करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें।
नोट:
- यदि आपके पास टैन लॉगिन या सी.ए. लॉगिन है, तो व्यक्तिगत रूप से तथा टोकन संख्या के अंतर्गत दाखिल किए गए बल्क 15CA और 15CB को देखने के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाएँ।
- आप संबंधित फ़ॉर्म के अनुसार विभिन्न मानदंडों के आधार पर छंटाई करने के लिए फ़िल्टर विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।