आई.टी.डी. द्वारा जारी नोटिस/आदेश को अधिप्रमाणित करें - उपयोगकर्ता पुस्तिका
1.अवलोकन
आयकर विभाग द्वारा जारी “नोटिस/आदेश का प्रमाणीकरण ” सेवा ई-फाइलिंग पोर्टल के पंजीकृत एवं अपंजीकृत दोनों उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। यह एक प्री-लॉगिन सेवा के रूप में प्रदान की जाती है, जिसके माध्यम से करदाता किसी भी नोटिस, आदेश, समन, पत्र या आयकर प्राधिकरण द्वारा जारी किसी भी पत्राचार की प्रामाणिकता की जाँच कर सकते हैं।
2. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आवश्यक शर्तें
• ई-फ़ाइलिंग पोर्टल तक पहुँच
चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका
चरण 1: ई-फ़ाइलिंग पोर्टल के होमपेज पर जाएँ।
चरण 2: ‘क़्विक लिंक्स’ अनुभाग में जाएँ और ‘आई.टी.डी. द्वारा जारी नोटिस / आदेश को अधिप्रमाणित करें’ पर क्लिक करें।
चरण 3: नोटिस / आदेश को अधिप्रमाणित करने के लिए निम्नलिखित में से कोई एक विकल्प चुनें –
| पैन, दस्तावेज़ प्रकार, वर्ष प्रकार, जारी करने की तिथि और मोबाइल नंबर | अनुभाग 3.1 देखें |
| दस्तावेज़ पहचान संख्या और मोबाइल नंबर | अनुभाग 3.2 देखें |
3.1: यदि आप विकल्प चुनते हैं – पैन, दस्तावेज़ प्रकार, वर्ष प्रकार, जारी करने की तिथि और मोबाइल नंबर
चरण 1: 'पैन, दस्तावेज़ प्रकार, वर्ष प्रकार, जारी करने की तिथि और मोबाइल नंबर' विकल्प चुनें।
चरण 2: पैन दर्ज करें, दस्तावेज़ प्रकार और वर्ष प्रकार (कर वर्ष/निर्धारण वर्ष) चुनें, वर्ष का चयन करें, जारी करने की तिथि दर्ज करें, मोबाइल नंबर दर्ज करें और 'जारी रखें' पर क्लिक करें।
चरण 3: चरण 2 में आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6-अंकीय ओ.टी.पी. दर्ज करें और 'जारी रखें' पर क्लिक करें।
नोट:
- ओ.टी.पी. केवल 15 मिनट के लिए ही मान्य होगा।
- आपके पास सही ओ.टी.पी. दर्ज करने के 3 प्रयास हैं।
- स्क्रीन पर दिखाई देने वाला ओ.टी.पी. समाप्ति काउंटडाउन टाइमर यह बताता है कि ओ.टी.पी. कब समाप्त हो जाएगा।
- 'ओ.टी.पी. पुनः भेजें' पर क्लिक करने पर एक नया ओ.टी.पी. जनरेट होकर भेजा जाएगा।
ओ.टी.पी. सत्यापित होने के बाद, जारी किए गए नोटिस की दस्तावेज़ संख्या तथा नोटिस जारी करने की तिथि प्रदर्शित की जाएगी।
यदि आई.टी.डी. द्वारा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है, तो यह संदेश प्रदर्शित होगा – "दिए गए मानदंड के लिए कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।"
3.2: यदि आप विकल्प चुनते हैं – दस्तावेज़ पहचान संख्या और मोबाइल नंबर
चरण 1: दस्तावेज़ पहचान संख्या और मोबाइल नंबर विकल्प चुनें।
चरण 2: दस्तावेज़ पहचान संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करें और ‘जारी रखें’ पर क्लिक करें।
चरण 3: चरण 2 में आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6-अंकीय ओ.टी.पी. दर्ज करें और 'जारी रखें' पर क्लिक करें।
नोट:
- ओ.टी.पी. केवल 15 मिनट के लिए ही मान्य होगा।
- आपके पास सही ओ.टी.पी. दर्ज करने के लिए केवल 3 प्रयास है।
- स्क्रीन पर दिखाई देने वाला ओ.टी.पी. समाप्ति काउंटडाउन टाइमर यह बताता है कि ओ.टी.पी. कब समाप्त होगा।
- 'ओ.टी.पी. पुनः भेजें' पर क्लिक करने पर एक नया ओ.टी.पी. जनरेट होकर भेजा जाएगा।
ओ.टी.पी. सत्यापित होने के बाद, एक संदेश प्रदर्शित किया जाएगा।
यदि आई.टी.डी. द्वारा नोटिस जारी किया गया है, तो यह संदेश प्रदर्शित होगा – हाँ, दर्ज किए गए विवरण के लिए आयकर प्राधिकरण द्वारा नोटिस/आदेश/पत्र जारी किया गया है।
यदि आई.टी.डी. द्वारा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है, तो यह संदेश प्रदर्शित होगा –
दिए गए दस्तावेज़ संख्या के लिए कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।.
4. संबंधित विषय