लॉगिन उपयोगकर्ता पुस्तिका
1. अवलोकन
लॉगिन सेवा एक पंजीकृत उपयोगकर्ता को ई-फ़ाइलिंग पोर्टल तक पहुँचाने और पोर्टल के भीतर प्रदान की जाने वाली सभी सेवाओं का उपयोग करने में सक्षम बनाती है। ई-फ़ाइलिंग पोर्टल में लॉगिन करने के विभिन्न तरीके हैं। सभी लॉगिन विधियाँ और उनके साथ दर्ज किए जाने वाले लॉगिन विवरण नीचे सूचीबद्ध हैं:
| लॉगिन विधी | दर्ज किए जाने वाले लॉगिन विवरण |
|---|---|
| नेट बैंकिंग(ई-फ़ाइलिंग वॉल्ट की उच्च सुरक्षा सक्रिय है) | उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड + नेट बैंकिंग उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड द्वितीय कारक प्रमाणीकरण के लिए उपयोग किए जाते हैं। |
| नेट बैंकिंग(ई-फ़ाइलिंग वॉल्ट की उच्च सुरक्षा सक्रिय नहीं है) | नेट बैंकिंग उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड |
| बैंक/डीमैट खाता ई.वी.सी.(ई-फ़ाइलिंग वॉल्ट की उच्च सुरक्षा सक्रिय है) | उपयोगकर्ता आई.डी. (पैन) और पासवर्ड + बैंक ई.वी.सी. द्वितीय कारक प्रमाणीकरण के लिए |
| डी.एस.सी. | उपयोगकर्ता आई.डी. (पैन) और पासवर्ड + डी.एस.सी. द्वितीय कारक प्रमाणीकरण के लिए |
| उपयोगकर्ता आई.डी. का उपयोग करके लॉगिन करें – सी.ए., टैन उपयोगकर्ता, ई.आर.आई., बाहरी एजेंसी,आई.टी.डी.आर.ई.एन.आई. उपयोगकर्ता के लिए | उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड |
नोटई-फ़ाइलिंग वॉल्ट उच्च सुरक्षा विकल्प लॉगिन और पासवर्ड रीसेट के लिए बहुकारक प्रमाणीकरण प्रदान करते हैं। उच्च सुरक्षा विकल्प चुने जाने पर लॉगिन करने की प्रक्रिया भी इस उपयोगकर्ता पुस्तिका में प्रदान की गई है।
नए ई-फ़ाइलिंग पोर्टल में दो-कारक प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है, अर्थात् उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड के अतिरिक्त, ई-फ़ाइलिंग में पंजीकृत प्राथमिक मोबाइल नंबर/ईमेल आई.डी. पर प्राप्त ओ.टी.पी. या आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओ.टी.पी. के माध्यम से एक और प्रमाणीकरण दर्ज करना आवश्यक होगा। करदाताओं को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए,जिनके पास पंजीकृत मोबाइल नंबर/ईमेल तक एक्सेस नहीं है, प्रारंभिक अवधि के दौरान दो-कारक प्रमाणीकरण को निष्क्रिय रखा जाएगा। इस अवधि के दौरान, करदाताओं से अनुरोध किया जाता है कि वे अपने प्रोफ़ाइल में अपने व्यक्तिगत मोबाइल नंबर और ईमेल आई.डी. को प्राथमिक मोबाइल/ईमेल के रूप में अपडेट करें, ताकि दो-कारक प्रमाणीकरण सक्रिय होने के बाद सुचारु लॉगिन सुनिश्चित किया जा सके।
2. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आवश्यक शर्तें
- सामान्य आवश्यक शर्तें
- ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत उपयोगकर्ता।
- ई-फ़ाइलिंग पोर्टल का वैध उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड।
- नेट बैंकिंग का उपयोग करते हुए
- नेट बैंकिंग के माध्यम से लॉगिन करने के लिए (केवल व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं के लिए) आपको अपना पैन अपने बैंक खाते से लिंक करना चाहिए और आप ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत होने चाहिए।
- डी.एस.सी. का उपयोग करते हुए
- वैध और सक्रिय डी.एस.सी. और डी.एस.सी. को ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत होना चाहिए।
- आपको emsigner इंस्टॉल कर लेना चाहिए और यह सिस्टम पर चलना चाहिए।
- मशीन में डी.एस.सी. यू.एस.बी. टोकन प्लग इन किया गया हो।
- भारत के एक प्रमाणन प्राधिकारी प्रदाता से प्राप्त डी.एस.सी.।
- डी.एस.सी. यू.एस.बी. टोकन क्लास 2 या क्लास 3 प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
3.चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका
नीचे दी गई तालिका में आवश्यक लॉगिन विधि देखें:
| ई-फ़ाइलिंग पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें | अनुभाग 3.1 देखें |
| आधार ओ.टी.पी. का उपयोग करके लॉगिन करें (उस स्थिति सहित जब ई-फ़ाइलिंग वॉल्ट उच्च सुरक्षा विकल्प सक्रिय हो) | अनुभाग 3.2 देखें |
| नेट बैंकिंग का उपयोग करके लॉगिन करें (उस स्थिति सहित जब ई-फ़ाइलिंग वॉल्ट उच्च सुरक्षा विकल्प सक्रिय हो) | अनुभाग 3.3 देखें |
| बैंक खाता / डीमैट खाता ई.वी.सी. का उपयोग करके लॉगिन करें (जब ई-फ़ाइलिंग वॉल्ट उच्च सुरक्षा विकल्प सक्रिय हो) | अनुभाग 3.4 देखें |
| डी.एस.सी. का उपयोग करके लॉगिन करें (जब ई-फ़ाइलिंग वॉल्ट उच्च सुरक्षा विकल्प सक्रिय हो) | अनुभाग 3.5 देखें |
| करदाताओं के अलावा अन्य के लिए लॉगिन (सी.ए., ई.आर.आई., बाहरी एजेंसी, टैन उपयोगकर्ता, आई.टी.डी.आर.ई.आई.एन. उपयोगकर्ता) | अनुभाग 3.6 देखें |
3.1 ई-फ़ाइलिंग पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें
चरण 1: ई-फ़ाइलिंग पोर्टल के होमपेज पर जाएँ और लॉगिन पर क्लिक करें।
चरण 2: अपने पैन को उपयोगकर्ता आई.डी. में दर्ज करें टेक्स्ट बॉक्स और क्लिक करें जारी रखें पर
चरण 3: अपने सुरक्षित एक्सेस संदेश की पुष्टि करें। अपना पासवर्ड दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें।
सफल सत्यापन पर, ई-फ़ाइलिंगडैशबोर्ड प्रदर्शित होता है।
व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं के लिए, यदि पैन आधार से लिंक नहीं है, तो आपको एक पॉप-अप संदेश दिखाई देगा कि आपका पैन निष्क्रिय कर दिया गया है क्योंकि यह आपके आधार से लिंक नहीं है।
पैन को आधार से लिंक करने के लिए, अभी लिंक करें बटन पर क्लिक करें, अन्यथा जारी रखें पर क्लिक करें।
3.2 आधार ओ.टी.पी. का उपयोग करके लॉगिन करें (जिसमें वह स्थिति भी शामिल है जहाँ ई-फ़ाइलिंग वॉल्ट विकल्प सक्रिय है)
चरण 1: ई-फ़ाइलिंग पोर्टल के होमपेज पर जाएँ और लॉगिन पर क्लिक करें।
चरण 2: अपने पैन कोउपयोगकर्ता आई.डी. टेक्स्ट बॉक्स में दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें।
चरण 3: अपने सुरक्षित एक्सेस संदेश की पुष्टि करें। अपना पासवर्ड दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें।
चरण 4: यदि आपके पास पहले से ओ.टी.पी. है, तो मेरे पास पहले से आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओ.टी.पी. है चुनें और चरण 5 पर जाएँ। यदि वैध ओ.टी.पी. उपलब्ध नहीं है, तो ओ.टी.पी. जनरेट करें पर क्लिक करें और जारी रखें पर क्लिक करें।
चरण 5: सत्यापित करें, यह आप हैं पेज पर, मैं सहमत हूँ कि मेरे आधार विवरण को सत्यापित किया जाए पर क्लिक करें और आधार ओ.टी.पी. जनरेट करें।
चरण 6: अपने आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6-अंकों का ओ.टी.पी. दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
सफल सत्यापन के बाद, आपको ई-फ़ाइलिंग डैशबोर्ड पर ले जाया जाएगा।
यदि आपका पैन आधार से लिंक नहीं है, तो आपको एक पॉप-अप संदेश दिखाई देगा कि आपका पैन निष्क्रिय कर दिया गया है क्योंकि यह आपके आधार से लिंक नहीं है।
पैन को आधार से लिंक करने के लिए, अभी लिंक करें बटन पर क्लिक करें, अन्यथा जारी रखें पर क्लिक करें।
3.3 नेट बैंकिंग का उपयोग करके लॉगिन करें (जिसमें वह स्थिति भी शामिल है जहाँ ई-फ़ाईलिंग वॉल्ट विकल्प सक्रिय है)
चरण 1: ई-फ़ाइलिंग पोर्टल के होमपेज पर जाएँ और लॉगिन पर क्लिक करें। यदि आप नेट बैंकिंग को उच्च सुरक्षा विकल्प के रूप में उपयोग कर रहे हैं, तो अपनी उपयोगकर्ता आई.डी., पासवर्ड दर्ज करें और उच्च सुरक्षा विकल्प पेज पर नेट बैंकिंग के माध्यम से पर क्लिक करें और चरण 3 पर जाएँ।
चरण 2: यदि आपने ई-फ़ाइलिंग वॉल्ट उच्च सुरक्षा विकल्प नहीं चुना है, तो अन्य तरीकों से अपना खाता एक्सेस करें के अंतर्गत पेज के नीचे दिए गए नेट बैंकिंग विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 3: पसंदीदा बैंक चुनें और जारी रखें पर क्लिक करें।
चरण 4: अस्वीकरण पढ़ें और समझें। जारी रखें पर क्लिक करें।
चरण 5: अपनी नेट बैंकिंग उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड का उपयोग करके अपने नेट बैंकिंग खाते में लॉगिन करें।
चरण 6: लॉगिन के बाद, बैंक की वेबसाइट पर ई-फ़ाइलिंग पोर्टल के लिंक को चुने। आपको ई-फ़ाइलिंग डैशबोर्ड पर ले जाया जाएगा।
व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं के लिए, यदि पैन आधार से लिंक नहीं है, तो आपको एक पॉप-अप संदेश दिखाई देगा कि आपका पैन निष्क्रिय कर दिया गया है क्योंकि यह आपके आधार से लिंक नहीं है।
पैन को आधार से लिंक करने के लिए अभी लिंक करें बटन पर क्लिक करें, अन्यथा जारी रखें पर क्लिक करें।
3.4 बैंक खाता / डीमैट खाता ई.वी.सी. का उपयोग करके लॉगिन करें (जब ई-फ़ाइलिंग वॉल्ट उच्च सुरक्षा विकल्प सक्रिय हो)
चरण 1: ई-फ़ाइलिंग पोर्टल के होमपेज पर जाएँ और लॉगिन पर क्लिक करें।
चरण 2: अपने पैन को अपने उपयोगकर्ता आई.डी. टेक्स्ट बॉक्स में दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें।
चरण 3: अपने सुरक्षित एक्सेस संदेशकी पुष्टि करें। अपना पासवर्ड दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें।
चरण 4: बैंक खाता ई.वी.सी. / डीमैट खाता ई.वी.सी. चुनें और जारी रखें पर क्लिक करें।
चरण 5: यदि आपके पास ई.वी.सी. नहीं है, तो ई.वी.सी. जनरेट करेंपर क्लिक करें।आपको ई.वी.सी. अपने बैंक / डिमैट खाते से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा।
नोट: यदि आपके पास पहले से ई.वी.सी.है, तो मेरे पास पहले से ई.वी.सी. हैचुनें।
चरण 6: ई.वी.सी. दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
सफल सत्यापन के बाद, आपको ई-फ़ाइलिंग डैशबोर्ड पर ले जाया जाएगा।
व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं के लिए, यदि पैन आधार से लिंक नहीं है, तो आपको एक पॉप-अप संदेश दिखाई देगा कि आपका पैन निष्क्रिय कर दिया गया है क्योंकि यह आपके आधार से लिंक नहीं है।
पैन को आधार से लिंक करने के लिए अभी लिंक करें बटन पर क्लिक करें, अन्यथा जारी रखें पर क्लिक करें।
3.5 डी.एस.सी. का उपयोग करके लॉगिन करें (जब ई-फ़ाइलिंग वॉल्ट उच्च सुरक्षा विकल्प सक्रिय हो)
चरण 1: ई-फ़ाइलिंग पोर्टल के होमपेज पर जाएँ और लॉगिन पर क्लिक करें।
चरण 2: अपने पैन को अपने उपयोगकर्ता आई.डी. टेक्स्ट बॉक्स में दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें।
चरण 3: अपने सुरक्षित एक्सेस संदेश की पुष्टि करें। अपना पासवर्ड दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें।
चरण 4: डी.एस.सी. विकल्प चुनें और जारी रखें पर क्लिक करें।
चरण 5: नया डी.एस.सी. या पंजीकृत डी.एस.सी. चुनें (आवश्यकता अनुसार) और जारी रखें पर क्लिक करें। अधिक जानने के लिए डी.एस.सी. पंजीकरण उपयोगकर्ता पुस्तिका देखें।
चरण 6: मैंने emsigner यूटिलिटी डाउनलोड और इंस्टॉल कर लिया है को चुनें और जारी रखें पर क्लिक करें।
नोट: आप पेज के नीचे दिए गए हाइपरलिंक का उपयोग करके यूटिलिटी डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।
चरण 7: डेटा साइन पेज पर, प्रदाता और प्रमाण-पत्र चुनें। प्रदाता पासवर्ड दर्ज करें और साइन पर क्लिक करें।
सफल सत्यापन के बाद, आपको ई-फ़ाइलिंगडैशबोर्ड पर ले जाया जाएगा।
व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं के लिए, यदि पैन आधार से लिंक नहीं है, तो आपको एक पॉप-अप संदेश दिखाई देगा कि आपका पैन निष्क्रिय कर दिया गया है क्योंकि यह आपके आधार से लिंक नहीं है।
पैन को आधार से लिंक करने के लिए अभी लिंक करें बटन पर क्लिक करें, अन्यथा जारी रखें पर क्लिक करें।
3.6 करदाताओं के अलावा लॉगिन (सी.ए., टैन उपयोगकर्ता, ई.आर.आई., बाहरी एजेंसी, ITDREIN उपयोगकर्ता)
चरण 1: ई-फ़ाइलिंग पोर्टल के होमपेज पर जाएँ और लॉगिन पर क्लिक करें।
चरण 2: अपने उपयोगकर्ता आई.डी. को उपयोगकर्ता आई.डी. टेक्स्ट बॉक्स में दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें।
नोट: विभिन्न उपयोगकर्ताओं के लिए उपयोगकर्ता आई.डी. नीचे दी गई तालिका में उल्लेखित हैं:
|
क्रम संख्या |
उपयोगकर्ता |
उपयोगकर्ता आई.डी. |
|
1 |
सी.ए. |
ए.आर.सी.ए. उसके बाद 6-अंकीय सदस्यता संख्या |
|
2 |
कर कटौतीकर्ता और संग्राहक |
टैन |
|
3 |
ई.आर.आई. |
ई.आर.आई.पी. उसके बाद 6-अंकीय संख्या |
|
4 |
बाहरी एजेंसी |
EXTA उसके बाद 6-अंकीय संख्या |
|
5 |
आई.टी.डी.आर.ई.आई.एन उपयोगकर्ता |
रिपोर्टिंग इकाई का पैन/टैन उसके बाद 2 अक्षर और 3 अंक; |
चरण 3: अपने सुरक्षित एक्सेस संदेश की पुष्टि करें। अपना पासवर्ड दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें।
आगे बढ़ने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें:
| ई-फ़ाइलिंग पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें | अनुभाग 3.1 देखें |
| आधार ओ.टी.पी. का उपयोग करके लॉगिन करें | अनुभाग 3.2 देखें |
| नेट बैंकिंग का उपयोग करके लॉगिन करें | अनुभाग 3.3 देखें |
| बैंक खाता / डीमैट खाता ई.वी.सी. का उपयोग करके लॉगिन करें | अनुभाग 3.4 देखें |
| डी.एस.सी. का उपयोग करके लॉगिन करें | अनुभाग 3.5 देखें |
4. संबंधित विषय
- स्वयं को पंजीकृत करें
- डी.एस.सी. को पंजीकृत करें
- ई-फ़ाइलिंग वॉल्ट उच्च सुरक्षा
- आधार जोड़ें
- मेरी प्रोफ़ाइल
- पासवर्ड रीसेट करें