Do not have an account?
Already have an account?

अपना पासवर्ड रीसेट करें

(सेकंडों में अपना खाता सुरक्षित करें)

(सेकंडों में अपना खाता सुरक्षित करें)

Frequently Asked Questions

अपना पासवर्ड रीसेट करें सामान्य प्रश्न

1. मुझे अपना पासवर्ड रीसेट करने की आवश्यकता क्यों है?

यदि आप अपना ई-फाइलिंग पोर्टल पासवर्ड भूल जाते हैं या किसी भी कारणवश अपने पासवर्ड से अवगत नहीं हैं, तो आप इस सेवा का उपयोग करके इसे रीसेट कर सकते हैं।

2. मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा पासवर्ड सफलतापूर्वक रीसेट हो गया है?

जब आपका पासवर्ड सफलतापूर्वक रीसेट हो जाता है, तो एक ट्रांजेक्शन आई.डी. जनरेट की जाएगी। आपको अपने ई-फाइलिंग पोर्टल के साथ पंजीकृत ईमेल आई.डी. और मोबाइल नंबर पर भी एक पुष्टिकरण संदेश प्राप्त होगा।

3. डी.एस.सी. (DSC) का उपयोग करके अपना पासवर्ड रीसेट करते समय मुझे "अमान्य डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट" का संदेश आ रहा है। मैं क्या कर सकता/सकती हूँ?

यदि आप डी.एस.सी. का उपयोग करके अपना पासवर्ड रीसेट कर रहे हैं, तो आपको प्रमाणन प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित एक सक्रिय लेवल 2 या उससे ऊपर की डी.एस.सी. अपलोड करनी आवश्यक है।

4. मैं अपना पासवर्ड रीसेट करने के लिए किन-किन तरीकों का उपयोग कर सकता/सकती हूँ?

आप अपना पासवर्ड निम्नलिखित का उपयोग करके रीसेट कर सकते हैं:
• ई-फाइलिंग ओ.टी.पी. (आपके ई-फाइलिंग पोर्टल के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त)
• आधार ओ.टी.पी. (आपके आधार के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त)
• डी.एस.सी.

5.मुझे ई.वी.सी. कहाँ प्राप्त होगा?

आपको अपना ई.वी.सी. आपके पूर्व-सत्यापित बैंक / डीमैट खाते के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा, जो आपके द्वारा चुने गए विकल्प पर निर्भर करता है।

6. मैं अपना पासवर्ड बैंक खाते के ई.वी.सी. का उपयोग करके रीसेट करना चाहता/चाहती हूँ, लेकिन ऐसा विकल्प सूचीबद्ध नहीं है। मैं क्या कर सकता/सकती हूँ?

केवल वे विकल्प प्रदर्शित किए जाएंगे, जिन्हें आपने अपने ई-फाइलिंग खाते को सुरक्षित करने के लिए ई-फाइलिंग वॉल्ट हायर सिक्योरिटी सेवा के माध्यम से चुना है। यदि आप अपना पासवर्ड बैंक खाते के ई.वी.सी. या किसी अन्य विधि का उपयोग करके रीसेट करना चाहते हैं, लेकिन वह विकल्प प्रदर्शित नहीं हो रहा है, तो आप उसे ई-फाइलिंग वॉल्ट हायर सिक्योरिटी सेवा के माध्यम से जोड़ सकते हैं।

7.मैं किसी भी तरीके से पासवर्ड रीसेट करने में असमर्थ हूँ?

आप आगे सहायता के लिए हेल्पडेस्क (1800 103 0025) से संपर्क कर सकते हैं।

Detailed guides and documentation