अपना पैन सत्यापित करें - उपयोगकर्ता पुस्तिका
1. अवलोकन
‘पैन की स्थिति सत्यापित करें’ ई-फ़ाईलिंग पोर्टल पर बाहरी एजेंसियों को छोड़कर सभी उपयोगकर्ताओं के लिए एक प्री-लॉगिन सेवा है (पोर्टल पर लॉगिन करने की आवश्यकता नहीं है)।
बाहरी एजेंसियाँ ई-फ़ाईलिंग पोर्टल पर लॉगिन के बाद इस पैन की स्थिति का सत्यापन करें सेवा तक पहुँच प्राप्त कर सकती हैं।
इस सेवा से आप कर सकते हैं:
- पैन से संबंधित विवरण, जैसे पैन पर दर्ज नाम, जन्म तिथि आदि सही हैं या नहीं इसकी जाँच कर सकते है।
- यदि पैन सक्रिय है तो सत्यापित कर सकते हैं।
2. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आवश्यक शर्तें
- मान्य पैन
- मान्य मोबाइल नंबर (जो आपके लिए उपलब्ध है)
- बाहरी एजेंसियों के लिए: ई-फाइलिंग पोर्टल पर वैध उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड के साथ पंजीकृत उपयोगकर्ता, तथा निगमित होने की तिथि।
3. चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका
3.1 पैन की स्थिति सत्यापित करें
चरण 1: ई-फ़ाइलिंग पोर्टल के होमपेज पर जाएँ।
चरण 2: त्वरित लिंक्स अनुभाग में, ' पैन की स्थिति सत्यापित करें' पर क्लिक करें।
चरण 3: 'पैन की स्थिति सत्यापित करें' पेज पर, अपना पैन दर्ज करें, पूरा नाम, जन्म तिथि और मोबाईल नंबर (जो आपकी पहुँच तक हो) और 'जारी रखें' पर क्लिक करें।
चरण 4: 'सत्यापन' पेज पर, चरण 3 में दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6 अंकों का ओ.टी.पी. दर्ज करें और 'सत्यापित करें' पर क्लिक करें।
नोट:
• ओ.टी.पी. केवल 15 मिनट के लिए ही मान्य होगा।
• सही ओ.टी.पी. दर्ज करने के लिए आपके पास 3 प्रयास होंगे।
• ओ.टी.पी. टाइमर, नया ओ.टी.पी. पुनः उत्पन्न करने के लिए शेष समय प्रदर्शित करता है। 'ओ.टी.पी. पुनः भेजें' पर क्लिक करने पर नया ओ.टी.पी उत्पन्न होकर भेज दिया जाएगा।
सत्यापन सफल होने पर, आपके पैन की स्थितिप्रदर्शित की जाएगी।
नोट:
यह केवल सूचना के उद्देश्य से प्रदर्शित किया गया है। इसका ई-फाइलिंग पोर्टल की किसी अन्य कार्यक्षमता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। किसी भी प्रकार की पूछताछ या समस्या होने पर उपयोगकर्ता को केवल जे.ए.ओ. से संपर्क करना होगा।
3.2 बाहरी एजेंसी के लिए पैन का सत्यापन करें
चरण 1: अपनी उपयोगकर्ता आई. डी. और पासवर्ड का उपयोग करके ई-फाइलिंग पोर्टल में लॉगिन करें।
चरण 2: ‘सेवाएँ’> ‘पैन विवरण देखें’ पर क्लिक करें।
चरण 3: 'पैन को सत्यापित करें' पृष्ठ पर उस पैन को दर्ज करें जिसे आप सत्यापित करना चाहते हैं। इसके बाद पूरा नाम तथा निगमन तिथि/जन्म तिथि दर्ज करें और 'जारी रखें' पर क्लिक करें।
सत्यापन सफल होने पर, पैन की स्थिति प्रदर्शित की जाएगी।
4.संबंधित विषय