search-openmobilesearch
Do not have an account?
Already have an account?
14-सितंबर-2023

डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डी.एस.सी.) संबंधित मुद्दे और समाधान

करदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे ई-सत्यापन के अंतिम मिनट की समस्याओं से बचने के लिए डी.एस.सी. की समाप्ति तिथि, ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकरण और नवीनतम एमब्रिज ऐप्लिकेशन की इंस्टॉलेशन की जाँच करें।

यदि आपको डी.एस.सी. के माध्यम से ई-सत्यापन में कोई समस्या आ रही है, तो कृपया इसके संदर्भ में निम्नलिखित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न देखें:

 

प्रश्न1: डी.एस.सी. का उपयोग करके ई-सत्यापन के दौरान, मुझे "कुछ गलत हो गया" त्रुटि संदेश मिल रहा है, मुझे क्या करना चाहिए?

उत्तर: यदि आप डी.एस.सी. में समस्या (कुछ गलत हो गया) का सामना कर रहे हैं, तो कृपया नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले मौजूदा एमब्रिज ऐप्लिकेशन को अनइंस्टॉल करें और फिर नवीनतम ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें।
  2. नवीनतम ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए:https://embridge.emudhra.com/ पर जाएं।
  3. नया संस्करण इन्स्टॉल करें।
  4. बेसिक समस्या निवारण के लिए एमब्रिज इंस्टॉलर में दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करें।
  5. कृपया वर्तमान प्रमाणपत्र हटाएं और इसे इपासटोकन टूल में दोबारा इम्पोर्ट करें और पुनः प्रयास करें।

 

प्रश्न 2: ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत मेरी डी.एस.सी. समाप्त हो गई है, मुझे क्या करना चाहिए?

उत्तर: करदाता को ई-फ़ाईलिंग पोर्टल के साथ एक नया मान्य डी.एस.सी. पंजीकृत करना होगा। कृपया नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. डी.एस.सी. प्रदाता से एक नया डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण-पत्र प्राप्त करें।
  2. ई-फ़ाईलिंग पोर्टल पर लॉगइन करें और "रजिस्टर डी.एस.सी." कार्यविधि पर जाएँ।
  3. नई डी.एस.सी. को ई-फ़ाईलिंग पोर्टल पर पंजीकृत करें।

 

प्रश्न 3: ई-फ़ाईलिंग पोर्टल पर पंजीकृत मेरी डी.एस.सी. समाप्त हो गई है। मैं एक नया डी.एस.सी. पंजीकृत करने का प्रयास कर रहा हूँ, लेकिन त्रुटि संदेश मिल रहा है "ग्राहक पहले से मौजूद है", क्या करना चाहिए?

उत्तर: एक नया डी.एस.सी. पंजीकृत करने के लिए, कृपया अपने पैन के लिए ई-फ़ाईलिंग पोर्टल पर पंजीकृत पुराने डी.एस.सी. को डी-रजिस्टर करें। कृपया नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. डी.एस.सी. प्रदाता से एक नया डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण-पत्र प्राप्त करें।
  2. पुराने डी.एस.सी. को डी-रजिस्टर करने के लिए ई-फ़ाईलिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही, की गई शिकायत के साथ त्रुटि संदेश का स्क्रीन शॉट भी संलग्न करें।
  3. नई डी.एस.सी. पंजीकृत करने का कारण बताएं।
  4. एक बार जब आपका पुराना डी.एस.सी. डी-रजिस्टर हो जाता है, तो आपको एक ईमेल प्राप्‍त होगा, उसके बाद आप डी.एस.सी. पंजीकरण चरणों का पालन करके एक नया डी.एस.सी. पंजीकृत कर सकते हैं।

 

प्रश्न 4: कॉर्पोरेट से जुड़ा मुख्य व्यक्ति छोड़कर चला गया है और नए मुख्य व्यक्ति ने अपने पैन के लिए डी.एस.सी. पंजीकृत किया है, लेकिन डी.एस.सी. का उपयोग करके ई-सत्यापन के दौरान, अभी भी पहले वाले प्रमुख व्यक्ति का पैन दिखाई दे रहा है, कृपया मार्गदर्शन करें?

उत्तर: यदि संबंधित प्रमुख व्यक्ति बदल गया है, तो आपको प्रोफ़ाइल में नए प्रमुख व्यक्ति का ब्यौरा अपडेट करना होगा और मुख्य संपर्क के रूप में नियुक्त करना होगा। कृपया नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. कॉर्पोरेट पैन का उपयोग करके ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करें।
  2. मेरी प्रोफ़ाइल पर जाएँ-> मुख्य व्यक्ति विवरण-> नए प्रमुख व्यक्ति पर विवरण अपडेट-> मुख्य संपर्क के रूप में नियुक्त करें
  3. प्रमुख व्यक्ति को अपने पैन के साथ ई-फ़ाईलिंग पोर्टल पर लॉग इन करने और मेरी प्रोफ़ाइल->डी.एस.सी. पंजीकृत करें परनेविगेट करने के लिए कहें।
  4. डी.एस.सी. के पंजीकरण चरणों का पालन करें।
  5. एक बार डी.एस.सी. सफलतापूर्वक पंजीकृत हो जाने पर, इसका उपयोग आई.टी.आर./फ़ॉर्म/कॉर्पोरेट पैन के लिए अन्य अनुरोधों के सत्यापन के लिए किया जा सकता है।

 

प्रश्न 5: डी.एस.सी. का उपयोग कर सत्यापित करते समय, मुझे "प्रमाण-पत्र बेमेल" त्रुटि मिल रही है?

उत्तर: गैर-व्यक्तिगत (कंपनियां, फर्म, ट्रस्ट, एल.एल.पी. आदि) के मामले में पैन, कृपया सुनिश्चित करें कि सत्यापन के लिए उपयोग की जाने वाली डी.एस.सी. को मुख्य संपर्क के पैन के साथ जोड़ा जाना चाहिए और डी.एस.सी. को मुख्य संपर्क के लॉग-इन से ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत किया जाना चाहिए।

 

यदि आप अभी भी डी.एस.सी. के माध्यम से ई-सत्यापन में समस्या का सामना कर रहे हैं, तो कृपया हेल्प डेस्क नंबर 18001030025180041940025और +91-80-46122000+91-80-61464700 पर संपर्क करें।