search-openmobilesearch
Do not have an account?
Already have an account?
नवीनतम समाचार
21-जुलाई-2023

“यदि किसी एन.आर.आई. का पैन अभी भी निष्क्रिय है, तो उनसे अनुरोध है कि वे सहायक दस्तावेज़ों के साथ संबंधित क्षेत्राधिकार निर्धारण अधिकारी को अपनी एन.आर.आई. स्थिति के बारे में सूचित करें। 
पैन चालू करने के लिए एन.आर.आई. के लिए आवश्यक सहायक दस्तावेज़ों की सूची इस प्रकार है:

A. पैन कार्ड की प्रति; और
B. निम्न दस्तावेज़ों में से कोई भी:
a. एन.आर.आई. के ठहरने की पुष्टि करने वाले पासपोर्ट की प्रति, या
b. भारत सरकार द्वारा जारी भारतीय मूल के व्यक्ति (पी.आई.ओ.) कार्ड की प्रति, या
c. भारत सरकार द्वारा जारी विदेशी भारतीय नागरिक (ओ.सी.आई.) कार्ड की प्रति, या
d. अन्य राष्ट्रीय या नागरिकता पहचान संख्या या करदाता पहचान संख्या की प्रतिलिपि “एपोस्टिल”(उन देशों के संबंध में जो 1961 के हेग कन्वेंशन के हस्ताक्षरकर्ता हैं) द्वारा विधिवत सत्यापित या उस देश में भारतीय दूतावास या उच्च आयोग या वाणिज्यदूतावास द्वारा जहाँ आवेदक स्थित है या भारत में पंजीकृत अनुसूचित बैंकों की विदेशी शाखाओं के प्राधिकृत अधिकारी।

क्षेत्राधिकार निर्धारण अधिकारी (जे.ए.ओ.) के संबंध में आगे की जानकारी के लिए, कृपया ई-फ़ाइलिंग होमपेज पर जाएँ और “अपना ए.ओ. जानें” टैब पर जाएँ।

14-जुलाई-2023

निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए आई.टी.आर.-5 की ऑफ़लाइन उपयोगिता फ़ाइल करने के लिए उपलब्ध है। यहाँ क्लिक करें।

13-जुलाई-2023

निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए कर लेखा परीक्षा रिपोर्ट फ़ॉर्म 3CA-3CD और 3CB-3CD की ई-फ़ाईलिंग सक्षम है। करदाता “डाउनलोड” मेन्यू विकल्प के माध्यम से ऑफ़लाइन उपयोगिता डाउनलोड कर सकते हैं।

13-जुलाई-2023

निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए आई.टी.आर.-6 की एक्सेल उपयोगिता फ़ाइलिंग के लिए उपलब्ध है। डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

13-जुलाई-2023

ओवर द काउंटर विकल्प के साथ बंधन बैंक के लिए 'कर का ई-भुगतान करें' सेवा अब सक्षम है कर भुगतान के लिए बैंकों की सूची

30-जून-2023

नि.व. 2023-24 के लिए आई.टी.आर.-7 की ऐक्सेल उपयोगिता फ़ाइल करने के लिए उपलब्ध है डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

29-जून-2023

तिथि 28 जून 2023 की परिपत्र सं. 09/2023 के अनुसार, वि.व. 2023-24 की पहली तिमाही में फ़ॉर्म 26Q और 27Q के लिए टी.डी.एस. विवरणी फ़ाइल करने की अंतिम तिथि को 31 जुलाई 2023 से 30 सितंबर 2023 तक बढ़ा दिया गया है और फ़ॉर्म 27EQ के लिए टी.डी.एस. विवरणी फ़ाइल करने की अंतिम तिथि को 15 जुलाई 2023 से 30 जुलाई 2023 तक बढ़ा दिया गया है

26-जून-2023

निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए आई.टी.आर.-3 की ऑफ़लाइन यूटिलिटी, फ़ाइल करने के लिए उपलब्ध हैं। डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

21-जून-2023

निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए आई.टी.आर.-2 की ऑफ़लाइन यूटिलिटी, फ़ाइल करने के लिए उपलब्ध हैं। डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

16-जून-2023

डी.सी.बी. बैंक के लिए कर ई-भुगतान सेवा, अब काउंटर पर लेन-देन और नेट बैंकिंग विकल्पों के साथ उपलब्ध है।