search-openmobilesearch
Do not have an account?
Already have an account?
नवीनतम समाचार
01-फ़रवरी-2024

कटौतीकर्ता/ संग्रहकर्त्ता ध्यान दें!!

आयकर अधिनियम की धारा 206AA/ 206CC के प्रावधानों के अनुसार जिन डिडक्टी/कलेक्टी के पैन की स्थिति 'निष्क्रिय' है, उन पर उच्च टी.डी.एस./टी.सी.एस. दरें लागू होती हैं। कृपया सी.बी.डी.टी. अधिसूचना संख्या 15/2023 और परिपत्र संख्या 3/2023 दिनांक 28 मार्च 2023 देखें। पैन की स्थिति क्विक लिंक के अंतर्गत उपलब्ध 'पैन की स्थिति सत्यापित करें' लिंक पर क्लिक करके देखी जा सकती है।

परिपत्र देखें

अधिसूचना

17-जनवरी-2024

सी.पी.सी. (टी.डी.एस.) 2.0 के लिए प्रबंधित सेवा प्रदाता के चयन के लिए पुन: निविदा हेतु निविदा आमंत्रण सूचना (टी.डी.एस.) के लिए शुद्धिपत्र।  

कृपया संलग्नक देखें

16-जनवरी-2024

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए फ़ॉर्म 15CD की ई-फ़ाइलिंग ऑनलाइन मोड के माध्यम से सक्षम की गई है। कृपया ध्यान दें कि फ़ॉर्म 15CD को सी.बी.डी.टी. अधिसूचना संख्या 89/2023 दिनांक 16 अक्टूबर, 2023 के माध्यम से अधिसूचित किया गया है। 

अधिसूचना

03-जनवरी-2024

सी.पी.सी. (टी.डी.एस.) 2.0 प्रोजेक्ट के लिए प्रबंधित सेवा प्रदाता (एम.एस.पी.) के चयन के लिए पुन: निविदा हेतु निविदा आमंत्रण सूचना (एन.आई.टी.)।