Do not have an account?
Already have an account?

अपना पैन सत्यापित करें

(पैन सत्यापन को सरल बनाया गया)

(पैन सत्यापन को सरल बनाया गया)

Frequently Asked Questions

आपके पैन सत्यापन से संबंधित सामान्य प्रश्न

1. मुझे अपना पैन सत्यापित करने की आवश्यकता क्यों है?

अपना पैन सत्यापित करके आप निम्नलिखित कार्य कर सकते हैं:

  • जाँचें कि आपके पैन का विवरण, जैसे पैन कार्ड पर नाम तथा जन्म तिथि, पैन डेटाबेस में उपलब्ध विवरण के समान है या नहीं।
  • सत्यापित करें कि आपका पैन सक्रिय है या नहीं।

2. क्या पैन सत्यापन के लिए मेरा मोबाइल नंबर ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत होना आवश्यक है?

सत्यापन के दौरान आप अपने लिए सुलभ किसी भी मान्य मोबाइल नंबर का उपयोग कर सकते हैं, जिस पर आपको एक ओ.टी.पी. प्राप्त होगा (जो 15 मिनट तक मान्य रहेगा तथा अधिकतम तीन प्रयासों के लिए मान्य होगा)।

3.क्या किसी व्यक्तिगत करदाता के लिए एक ही मोबाइल नंबर से सत्यापित किए जा सकने वाले पैन की संख्या की कोई सीमा है?

हाँ। आप एक ही मोबाइल नंबर का उपयोग करके एक दिन में अधिकतम 5 भिन्न पैन का सत्यापन कर सकते हैं।

4. क्या मैं एक बाह्य अभिकरण के रूप में किसी उपयोगकर्ता के पैन का सत्यापन कर सकता/सकती हूँ?

हाँ, PAN सत्यापित करें सेवा बाह्य अभिकरणों सहित सभी पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। बाह्य अभिकरणों के लिए बल्क पैन / टैन सत्यापन एक पृथक सेवा है, जिसके लिए विभाग की स्वीकृति आवश्यक होती है।

5. मैं अपने पैन का विवरण ऑनलाइन कैसे देख सकता/सकती हूँ?

आप ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध अपना पैन जानें सेवा पर जा सकते हैं। आप इस सेवा का उपयोग यह जाँचने के लिए भी कर सकते हैं कि आपका पैन मान्य है या नहीं।

Detailed guides and documentation