search-openmobilesearch
Do not have an account?
Already have an account?
नवीनतम समाचार
30-दिसम्बर-2020

सी.बी.डी.टी. ने `नि.व. 2020-21 के लिए आयकर अधिनियम, 1961 के तहत आयकर विवरणी और कर लेखा-परीक्षा रिपोर्ट फ़ाइल करने की नियत तारीखों के विस्तार के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी की।

30-दिसम्बर-2020

सी.बी.डी.टी. ने डी.टी.वी.एस.वी. अधिनियम 2020 के अंतर्गत डी.टी.वी.एस.वी. फॉर्म भरने की नियत तारीखों के विस्तार के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी किया।

29-दिसम्बर-2020

हमारे संज्ञान में आया है कि फ़ाइल किए गए आई.टी.आर. के ई-सत्यापन के उद्देश्य से उपयोगकर्ताओं को आधार आधारित ओ. टी. पी. प्राप्त करने में कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है। हालाँकि, यह दोहराया जाता है कि, जबकि, आई.टी.आर. फ़ाइल करना निर्धारित अवधि के भीतर किया जाना है, आई.टी.आर. फ़ाइल करने की तिथि से 120 दिनों के भीतर फ़ाइल किए आई.टी.आर. का ई-सत्यापन आधार ओ. टी. पी. या अन्य विकल्पों के साथ किया जा सकता है।

16-दिसम्बर-2020

फेसलेस निर्धारण योजना 2019 के तहत जारी धारा 142(1) सूचना (रोविंग प्रश्नावली सहित) के संबंध में शिकायत दर्ज करने के लिए विशेष ईमेल आई.डी.-"feedback.notice.neac@incometax.gov.in" को सक्षम किया गया है। उक्त ईमेल में प्राप्त शिकायतों को राष्ट्रीय ई-निर्धारण केंद्र के अधिकारियों की एक टीम बारीकी से मॉनिटर करेगी।

16-दिसम्बर-2020

नि.व. 2020-21 के लिए आई.टी.आर. -7 फ़ाइल करने हेतु सहायता दस्तावेज़।

14-दिसम्बर-2020

यू. डी. आई. एन. को अपडेट करने के लिए एक बार की छूट को सक्षम किया गया है। अमान्यकरण से बचने के लिए कृपया 27 अप्रैल, 2020 से अपलोड की गई लेखा-परीक्षा रिपोर्ट/प्रमाणपत्रों हेतु यू. डी. आई. एन. को 31 दिसंबर, 2020 तक अपडेट करें।

14-दिसम्बर-2020

सी.पी.सी. बेंगलुरु द्वारा 17-12-2020 को शाम 4 बजे से शाम 5.30 बजे तक नि.व. 2020-21 के लिए आई.टी.आर.-7 फ़ाइलिंग पर आयोजित विशेष वेबिनार में इस लिंक से जॉइन करें।
https://incometaxindia.webex.com/incometaxindia/onstage/g.php?MTID=e6f3f9c8c992b408c174b41e3d6c052b1.
कृपया आई.टी.आर.-7 पर अपने प्रश्न अग्रिम रूप से : bangalore.dcit7.cpc@incometax.gov.in पर 16 दिसंबर, 2020 को सुबह 11.00 बजे तक भेजें।

11-दिसम्बर-2020

जिन करदाता के पास एम.एस. एक्सेल संस्करण 2010 या बाद के संस्करण नहीं हैं, वे, डाउनलोड के लिए उपलब्ध जावा आधारित सॉफ्टवेयर उपयोगिता का उपयोग कैसे करें, पर ध्यान दें,

08-दिसम्बर-2020

यू.डी.आई.एन. के उद्धरण पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

04-दिसम्बर-2020

सी.बी.डी.टी. परिपत्र संख्या 21/2020 दिनाँक 4-12-2020।डी.टी.वी.एस.वी. अधिनियम 2020 पर स्पष्टीकरण।