search-openmobilesearch
Do not have an account?
Already have an account?
नवीनतम समाचार
20-मई-2022

वित्त वर्ष 2021-22 के लिए धारा 80G(5)(viii) और धारा 35(1A)(i) के तहत फ़ाइल किए जाने वाले फ़ॉर्म 10BD के संशोधन/सुधार की कार्यविधि अब पोर्टल पर उपलब्ध है। 

06-मई-2022

निर्धारण वर्ष 2022-23 के लिए कर लेखा परीक्षा रिपोर्ट फ़ॉर्म 3CA-3CD और 3CB-3CD की ई-फ़ाइलिंग सुविधा सक्षम है। करदाता "डाउनलोड" मेन्‍यू विकल्प के माध्यम से ऑफ़लाइन उपयोगिता डाउनलोड कर सकते हैं।

27-अप्रैल-2022

फ़ॉर्म 26A, फ़ॉर्म 27BA, फ़ॉर्म 10BD और फ़ॉर्म 10BE पोर्टल पर फ़ाइल करने के लिए उपलब्ध हैं।

23-अप्रैल-2022

निर्धारण वर्ष 2022-23 के लिए आई.टी.आर. 1 से 4 की ई-फ़ाइलिंग सक्षम है (आई.टी.आर.-1, आई.टी.आर.-2 और आई.टी.आर.-4 ऑफ़लाइन और ऑनलाइन दोनों में, आई.टी.आर.-3-केवल ऑफ़लाइन)। करदाता "डाउनलोड" मेन्‍यू विकल्प के माध्यम से आई.टी.आर. ऑफ़लाइन उपयोगिता डाउनलोड कर सकते हैं, और उसी के माध्यम से आई.टी.आर. भर सकते हैं और फ़ाइल कर सकते हैं। 

20-अप्रैल-2022

2021 जून और उसके बाद से भरे गए सभी फ़ॉर्म के लिए यू.डी.आई.एन. अपडेट सुविधा सक्षम है। अप्रैल और मई 2021 में फ़ाइल किए गए सभी फ़ॉर्म को यू.डी.आई.एन. अपडेट के लिए जल्‍द ही सक्षम कर दिया जाएगा। यू.डी.आई.एन. अपडेट करने के लिए प्रक्रिया दस्तावेज़ देखें।

01-अप्रैल-2022

सी.बी.डी.टी. ने निर्धारण वर्ष 22-23 (आई.टी.आर.-1 से आई.टी.आर.-7) के लिए आयकर विवरणी अधिसूचित की।

31-मार्च-2022

आधार पैन लिंक करने की तिथि 31 मार्च 2023 तक बढ़ा दी गई है, जो 30 जून 2022 तक रु.500/- और उसके बाद रु.1,000/- के अधीन होगी।

31-मार्च-2022

परिपत्र 8: सीबीडीटी ने फॉर्म 10एबी दाखिल करने की तिथि 30 सितंबर, 2022 तक बढ़ाई।

18-मार्च-2022

परिपत्र 6/2022: CBDT ने संलग्न शर्तों के अधीन रहते हुए निर्धारण वर्ष 20-21 के लिए फ़ॉर्म 10-IC फ़ाइल करने में देरी को माफ़ कर दिया

18-मार्च-2022

परिपत्र 5/2022: CBDT ने फ़ॉर्म 3CF को मैनुअल रूप से फ़ाइल करने की अनुमति दी।